ad

Saturday, November 12, 2022

बीमार पति को रक्त दिलाने के लिए रो-रोकर गुहार लगाती रही मजदूर की पत्नी, राजेश खोईवाल ने रक्त उपलब्ध करवाकर बचाया गरीब मजदूर का जीवन

संवादाता राजेश खोईवाल
(राजस्थान टीवी न्यूज़)
मानव सेवा समिति के विधिक सलाहकार मुकेश वर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में भर्ती गरीब मजदूर वेधराज को एक यूनिट बल्ड की सख्त जरूरत थी
मजदूर का हिमोग्लोबिन 4, रह जाने पर बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था
जहां पर गरीब मजदूर की गरीब पत्नी ही साथ में होने की वजह से सुबह से रो रो कर कई लोगो से रक्त उपलब्ध करवाने की गुहार लगा चुकी थी, 
जिसकी सूचना मानव सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल को लगने पर मौके पर पहुंच कर गरीब महिला को ढांढस बंधा कर गरीब मजदूर के इलाज में हर संभव मदद का भरोसा दिलवाया एवं मरीज के लिए 1 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाकर मरीज का जीवन बचाया
इस दौरान रवि कुमार जीतू वर्मा सूरज राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

आजाद पार्क में जिला कलक्टर ने किया श्रमदान, दो दिन में पार्क की लाइटें दुरुस्त करने के दिए निर्देश

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को आजाद पार्क में नगर परिषद द्वारा चल...