ad

Saturday, December 24, 2022

इनरव्हील क्लब द्वारा सूर्योदय विमंदित स्कूल के 50 बालकों का करवाया चेकअप


राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़)
इनरव्हील क्लब बूंदी द्वारा सूर्योदय विमंदित स्कूल के 50 बालकों का चेकअप करवाया गया क्लब अध्यक्ष डॉ सुलोचना शर्मा ने बताया कि करोना महामारी की पुन: दस्तक को देखते हुए दिव्यांग बालक जो अपने विषय में बता पाने में असमर्थ है का चेकअप करवाया गया राजकीय चिकित्सालय के pmo डॉक्टर प्रभाकर विजय के निर्देश पर डॉ एस एन मीणा की देखरेख में लैब टेक्नीशियन एजाज ने सभी बालकों का ब्लड चेकअप किया एवं डॉक्टर मीणा ने खून की कमी से होने वाली बीमारियों के विषय में विस्तार से बताया तथा जिन बालकों में एनीमिया की शिकायत पाई गई उनका उचित इलाज हेतु परामर्श दिया। स्कूल संचालक डॉक्टर महेश गोस्वामी ने इनरव्हील क्लब के सदस्यों डॉक्टर एवं आगंतुकों का अभिवादन किया इस अवसर पर क्लब की पूर्व उपाध्यक्ष किरण शर्मा निशा गुप्ता बाल कल्याण समिति सदस्य मीनाक्षी मेवाड़ा सहित बालकों के परिजन भी उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

रा.उ.प्रा. विद्यालय ढोला की झोपड़िया की मरम्मत अब तक नहीं, बारिश में टपकती छत से हादसे का खतरा

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोलाकी झोपड़िया में मानसून के दौरान भवन की जर्जर स्थिति ...