ad

Friday, December 30, 2022

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मंत्री व बूंदी जिला प्रभारी हुसैन पठान की हुई बैठक


राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) 30 दिसंबर 2022
भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मंत्री व बूंदी जिला प्रभारी हुसैन पठान की बैठक हुई बैठक में आगामी 15 जनवरी को होने वाले अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला स्तरीय कार्यक्रम करवाने पर निर्णय लिया गया । बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय की भाजपा में भागीदारी बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया । कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी , सभी मोर्चों के पदाधिकारी , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता , सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे । विधायक मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि बैठक में विधायक अशोक डोगरा , भाजपा जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हातिम भाई , हज कमेटी जिला महामंत्री बाबू भाई , रियाजुद्दीन , और पालिका चेयरमैन मोडू लाल वर्मा , जितेंद्र सिंह हाडा , अशोक जायसवाल , जमुना शंकर आदि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...