ad

Tuesday, February 7, 2023

कार ट्रक में दुघर्टना में एडीजे पूनम त्यागी की दर्दनाक मौत, चालक घायल

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में आज सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन-65 के समीप मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार हादसे का शिकार हो गई, जिसमें चालक और एडीजे गंभीर रूप से घायल हो गईं। एडीजे और उनके चालक को सैंफई पीजीआई में भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एडीजे पूनम त्यागी को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का उपचार चल रहा है। दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद एडीजे पूनम त्यागी अपनी कार से मैनपुरी आ रही थीं। जब उनकी कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65.700 माइल स्टोन के समीप पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई। जिससे कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। कार को सचिन निवासी कस्तला थाना इंचोली जिला मेरठ चला रहा था। पूनम त्यागी के पति भी मेरठ में न्यायिक अधिकारी बताए जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

विधायक शर्मा ने भविष्यवाणी सही साबित होने पर ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी का किया सम्मान

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी की बेटी सुप्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी द्वारा की गई...