ad

Sunday, February 5, 2023

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर लौटने पर महेश दाधीच का बूंदी में हुआ भव्य स्वागत

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद बूंदी लौटने पर महेश दाधीच का बूंदी में किया भव्य स्वागत सत्कार पूर्व जिला परिषद सदस्य भारत जोड़ो यात्री महेश दाधीच ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में 4 दिसंबर को चोवली बॉर्डर झालावाड़ से शामिल हुआ था जहा से यात्रा अन्य राज्यों से होती हुई दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश होती हुई जम्मू कश्मीर लाल चौक पहुंची जहां लाल चौक पर देश के लोकप्रिय नेता व कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने देश का तिरंगा फहराया मेने व दीपक शर्मा ने राहुल गांधी के साथ 7 राज्यों की यात्रा की, हम राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में लगभग 1600किलोमीटर चले और 60 दिन तक यात्रा में शामिल रहे
भारत जोड़ो यात्रा में हर जिले व राज्यों में जनता का भारी संख्या में अभूतपूर्व समर्थन देखने को मिला भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से
आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में कांग्रेस की सरकार बनने का साफ साफ संदेश है

No comments:

Post a Comment

विधायक शर्मा ने भविष्यवाणी सही साबित होने पर ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी का किया सम्मान

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी की बेटी सुप्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी द्वारा की गई...