ad

Monday, February 27, 2023

एलएचवी एएनम संघ की बैठक प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो की अध्यक्षता में हुई संपन्न

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
एलएचवी एएनम संघ ऑफ राजस्थान की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की समस्याओं व मार्च माह में होने वाली हड़ताल के बारे में चर्चा की गई । इस दौरान जिला कार्यकारिणी के चुनाव भी भारत विकास परिषद उद्यान में प्रदेश महामंत्री नफीसा बानो की देखरेख में संपन्न हुए । उपस्थित सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने सोनाली गुप्ता को जिला अध्यक्ष व शबनम आरा को महामंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया । नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका मै पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी कार्य करूंगी और संगठन को मजबूती प्रदान करूंगी । सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की हर समस्या का समाधान करने में सहयोग प्रदान करूंगी । सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष और महामंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस मौके सुशीला चौधरी , मोना मीणा ,बदरून निशा अंसारी , निर्मला नामा , सलमा बानो , अंजू शर्मा , मंजू देवी , गिरिजेश , राजकरन्ता आदि मौजूद रही

No comments:

Post a Comment

आजाद पार्क में जिला कलक्टर ने किया श्रमदान, दो दिन में पार्क की लाइटें दुरुस्त करने के दिए निर्देश

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को आजाद पार्क में नगर परिषद द्वारा चल...