ad

Wednesday, March 29, 2023

विधायक डोगरा ने डॉक्टर्स की हड़ताल से चरमराई चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने की मांग की

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
विधायक अशोक डोगरा ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजस्थान सरकार को हठधर्मिता छोड कर परेशान हो रहे ओर अपनी जान गवां रहे रोगियों के हित मे तत्काल निर्णय लेकर बन्द पडे निजी चिकित्सालयो, लेब आदि को खुलवाने को कहा है। विधायक ने बताया कि निजी चिकित्सालयो, जांच केन्द्रो के बन्द होने से रोगी व उनके परिजन
परेशान हो रहे है ओर रोजाना राजस्थान मे उपचार के अभाव मे लोगो की जान की हानि हो रही है ओर सरकार अपनी जिद पर अडी है जो मानवता के प्रति सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। विधायक ने कहा कि राजकीय चिकित्सालयो मे मरीजो की भयंकर भीड उमड रही है ओर सरकारी व्यवस्था चरमरा गई है, जांचे समय पर नही हो रही है। एसी विकट परिस्थिति मे सरकार को चाहिये कि वो सब काम छोड कर हडताली निजी चिकित्सालयो , लेब आदि से बात करके तत्काल समाधान निकाल कर लोगो की जिन्दगियों को बचाने का कार्य करे

No comments:

Post a Comment

रा.उ.प्रा. विद्यालय ढोला की झोपड़िया की मरम्मत अब तक नहीं, बारिश में टपकती छत से हादसे का खतरा

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोलाकी झोपड़िया में मानसून के दौरान भवन की जर्जर स्थिति ...