शाहाबाद उपखंड क्षेत्र में खुद को पुलिस कर्मी दिखाकर रास्ते में मोटरसाइकिल को रोक कागज चैक कर पैसे ऐंठने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना अधिकारी शाहाबाद किरदार अहमद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ 24 अप्रैल फरियादी अनिल कुमार पुत्र मुरारी जाति किराड़ निवासी घेंसुआ ने पुलिस थाना शाहाबाद में रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि व अपनी मोटरसाइकिल से शिवपुरी मध्यप्रदेश जा रहा था। इस दौरान मुंडियर कस्बे में स्कूल के सामने एक व्यक्ति ने फरियादी की मोटरसाइकिल को रोककर कागज चैक किए और पैसों की मांग कर अपने आप को केलबाड़ा थाने का पुलिस कर्मी होना बता रहा था। जिस पर मुकदमा दर्ज कर हेमंत गौतम वृताधिकारी वृत शाहाबाद के निर्देशन में थानाअधिकारी शाहाबाद किरदार अहमद द्वारा टीम गठित कर मुकदमा हाजा के मुलजिम की तलाश शुरू की। इस दौरान मुलजिम कल्लू खान उर्फ इकबाल अहमद पुत्र नियामत खान जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी नाहरगढ़ थाना नाहरगढ़ हाल शाहाबाद जिला बारां (राजस्थान)24 अप्रैल को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय किशनगंज में पेश किया। जिसे जेसी भेजा गया। टीम में शाहाबाद थानाधिकारी किरदार अहमद कॉस्टबल रामचंद सुरेंद्र विरेंद्र आदि मौजूद रहे।
ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, हिंदू जागरण मंच एवं सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा बूंदी शहर, जिसे छोटी...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में, जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी की अगुवा...
No comments:
Post a Comment