ad

Thursday, April 27, 2023

भाजपा जनाक्रोश महाघेराव मेंकांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध किया जंगी प्रदर्शन

राजेश खोईवाल बुंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) भाजपा जनाक्रोश महाघेराव मैं भाजपा कार्यकर्ताओं का देखने को मिला भारी आक्रोश, भाजपा कार्यकर्ताओ की पुलिस से धक्का-मुक्की हुई, भाजपा जिला अध्यक्ष राणा व भाजपा नेता अनिल जैन की पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जन आक्रोश महाघेराव में भाजपा विधायक अशोक डोगरा के नेतृत्व में तीनों विधानसभा से बुलाए गए थे कार्यकर्ता
सुबह 11:00 बजे से ही भाजपा कार्यालय में आने लगे थे कार्यकर्ता कार्यालय में सभा का आयोजन किया गया, जहां पर विधायक अशोक डोगरा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के,पाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि
कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है साडे 4 साल सरकार बचाने में लगी रही पायलट और अशोक गहलोत के गुटबाजी के चक्कर में जनता परेशान होती रही और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में लगे रहे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि
अब जब चुनाव नजदीक आ गए तो कोंग्रेस राहत बचत कैंप के नाम पर जनता को गुमराह कर वोट की राजनीति कर रही है
अगर मुख्यमंत्री जनता को राहत देना ही चाहते हैं तो उनके पास पहले से सभी डाटा मौजूद है सीधे जनता को लाभ दे सकते हैं लेकिन राहत बचत के नाम पर थोथी राजनीति कर रहे हैं,
भाजपा कार्यालय से सभा समाप्त होने के बाद सभी कार्यकर्ता राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी भाजपा विधायक अशोक डोगरा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल के नेतृत्व में कार्यालय से पैदल ही कार्यकर्ताओं के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर भारी पुलिस जाब्ता मौजूद था एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने की कोशिश में पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की तीखी नोकझोंक हुई आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाइप के ऊपर चढ़कर कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पहले से ही पाइप पर तेल लगा रखा था
जिस वजह से भाजपा कार्यकर्ता पाइप के ऊपर चढ़कर वापस नीचे गिर जाते
आक्रोशित कार्यकर्ता जिला कलेक्टर को बाहर बुलाकर ज्ञापन देने की मांग करने लगे जिस पर जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने कार्यालय से बाहर आकर कार्यकर्ताओ से मिले और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी ने जिला कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता अनिल जैन भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश जैन के चोटे आई एवं कपड़े फट गए
अनिल जैन ने कांग्रेस के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने का लगाया आरोप
इस दौरान जिले भर से आए सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए
माकूल व चाक चौबंद रहा पुलिस जाब्ता
पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल के निकट सुपरविजन में डीवाईएसपी हेमंत नोगिया मोर्चा संभाले हुए थे
सदर थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज, शहर कोतवाल सहदेव सिंह तालेड़ा थानाधिकारी दिग्विजय सिंह हिंडोली थाना अधिकारी मुकेश कुमार मीणा, डाबी एसएचओ धर्माराम चौधरी एसएचओ रमेश चंद्र मीणा बसोली थाना अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर दबलाना थाना अधिकारी रमेश चंद्र मेरोठा डिंडोली थाना अधिकारी सुरेश गुर्जर सहित 400 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहे

वही कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने भाजपा जनाक्रोश को बीजेपी की महज नौटंकी बताया है
सत्येश शर्मा ने कहा की
10 हजार की भीड़ का दावा करने वाले भाजपा नेता 300-400 लोगो की भीड़ बड़ी मुश्किल से एकत्रित कर पाए

No comments:

Post a Comment

साइबर क्राइम एक्सपर्ट प्रताप ने अनजान बहन के लिए डोनेट की एसडीपी टीम जीवनदाता के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को मिल रही एसडीपी

राजेश खोईवाल कोटा (राजस्थान टीवी न्यूज़) कोटा.टीम जीवन दाता द्वारा त्यौहार के सीजन में भी लोगों की निरंतर मदद की जा रही है, ऐसे ...