ad

Saturday, April 8, 2023

सैलेश सोनी कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं में नजर आने लगी एक जुटता,

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कांग्रेस के पदाधिकारियों के फेरबदल होने के साथ ही बूंदी शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश सोनी को बनाया गया सोनी कांग्रेस शहर अध्यक्ष बनते ही कार्यकर्ताओं व मित्र गणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सोनी का हर जगह भव्य स्वागत हुआ विकास नगर निवासी शैलेश सोनी कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से कर्मठ भूमिका निभाते चले आ रहे हैं एवं कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं उनकी कांग्रेस के प्रति समर्पण भावना को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शैलेश सोनी को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। इसी दौरान शुक्रवार को विकासनगर कॉलोनी मैं वरिष्ठजनों एवं युवाओं व स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शैलेश सोनी का माला व साफा पहनाकर स्वागत अभिननन्द किया । इस अवसर पर कॉलोनीवासियों की ओर आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया और मुंह मीठा करवाया । इस दौरान पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ,पार्षद प्रेम प्रकाश एवरग्रीन एवं विकास नगर यूथ क्लब के अध्यक्ष हिमांशु जैन भी उनके स्वागत में उपस्थित रहे । स्वागत करने वालो में विकास नगर वरिष्ठजन रात्रि चौपाल समिति से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश पारीक ,राजेन्द्र कुमार जैन ,वीर कुमार जैन,गोवर्द्धन लाल जैन,मोहन लाल मीणा, मुक्तलिफ़ अंसारी,मोहन लाल बहेडिया, पीसी वर्मा ,मदन सिंह नरुका,पदमाकर पाठक,रामकल्याण पारीक,शंभु दयाल शर्मा,मुरली भगतानी, पुरुषोत्तम मूलचंदानी,रामकिरण जांगिड़,सतेंद्र शर्मा,शाकिर चाचा, शंकर लाल बसुवाल,शिवचरण गुप्ता, सुरेश चंद शर्मा,राम बाबू भार्गव,नारायण झंवर,शिवा जिंदल,राहुल परमार ,पवन सोमानी पीयूष सोमानी गिरीश जैन ललित लाहोटी वैभव जैन ,प्रवीण पोखरा, कुलदीप सिंह, काली राजानी ,सौरभ जैथलिया, अभिषेक जैन, आशीष भंडारी, नवदीप नायक आदि कॉलोनी के कई वरिष्ठ एवं युवा जन उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

आजाद पार्क में जिला कलक्टर ने किया श्रमदान, दो दिन में पार्क की लाइटें दुरुस्त करने के दिए निर्देश

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को आजाद पार्क में नगर परिषद द्वारा चल...