बून्दी (राजस्थान टीवी न्यूज) माधोपुर में आयोजित ‘पाती’ श्रृंखला में ‘डाकिए को पाती’ एवं ‘बिटिया की पाती बाबुल के नाम’ कनिष्ठ वर्ग की पुस्तकों का विमोचन जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर सुरेश कुमार ओला, मुख्यमंत्री कर सलाहकार फारुख के आतिथ्य में हुआ। साहित्यकार व आईएएस डॉ. सूरज सिंह नेगी व डॉ. मीना सिरोला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में डाकिए को पाती पुस्तक में श्रेष्ठ लेखन के लिए बूंदी की रेखा शर्मा को सम्मानित किया गया। साथ ही बिटिया की पाती बाबुल के नाम पुस्तक हेतु बूंदी की नेहल चोपदार, निशा सैनी, प्रिया दुबे, मुस्कान गुर्जर का पुस्तक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बाल लेखिकाओं का एवं डाकिया भाइयों का सम्मान रहा। कार्यक्रम में जोधपुर बूंदी ,जयपुर ,अजमेर,टोंक केकड़ी ,देहली ,फरीदाबाद ,मथुरा तथा अन्य स्थानों की प्रतिष्ठित लेखिकायें ,लेखक एवं बालिकाएं परिजनों के साथ मौजूद रहे।
ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
No comments:
Post a Comment