राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) दस मोहर्रम आशूरा के दिन ज़ोहर की नमाज़ के बाद मस्जिदे उस्माने ग़नी रदियल्लाहो अन्हु में ज़िक्रे शोहदा ए करबला मनाया गया जिस में मुफ़्ती मुहम्मद आलम रज़ा ग़ौरी इरशादी साहब ने इमामे हुसैन रदियल्लाहो अन्हु और शोहदा ए करबला की शहादत पे बयान किया। मुफ़्ती साहब ने बताया इमामे हुसैन की शहादत अज़ीम क़ुर्बानी है, यज़ीदियों ने 3 दिन तक भूका प्यासा रख कर उनसे जंग लड़ी। इमामे हुसैन की तरफ 72 हज़रात थे जिसमें उनका 6 महीने का बेटा हज़रत अली असग़र और हज़रत औन व मुहम्मद कम उम्र के लड़के और 18 साल के बेटे अली अकबर और क़ाफ़िले में बीवी बहन बेटी भी मौजूद थी। मर्द व औरत मिला कर कुल 82 नुफुसे कुदसिया थे और बुज़दिल यज़ीदि इमामे हुसैन से जंग लड़ने के लिए 22,000 का लश्कर के साथ आए थे, 22,000 होते हुए भी उन्हें 72 मुसलमानों से डर लग रहा था और 3 दिन तक भूका प्यासा इसी वजह से रखा ताके ये कमज़ोर हो जाएं और जंग में यज़ीदी जीत जाएं। 72 शहीद हुए और 10 क़ैदी बना लिए गए लेकिन ये खुदा की चाहत थी के इमाम हुसैन शहादत का जाम पिएं वरना अल्लाह के सिवा कोई ताक़त इमामे हुसैन को शहीद नहीं कर सकती थी। इमामे हुसैन की शहादत 10 मुहर्रम को हुई। जलसे में जनाब हुसैन अत्तारी साहब ने नात पढ़ी और काफी तादाद में लोग मजूद रहे
ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
महर्षि गुरु वशिष्ठ जयंती महोत्सव पर कल निकलेगी भव्य शोभायात्रागुरु वशिष्ठ पूजन, भामाशाह सम्मान, पारितोषिक वितरण, महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित
राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी, 14 सितंबर। राजस्थान सनाढ्य आदिगौड़ ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी के तत्वावधान में महर्...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
No comments:
Post a Comment