बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में संचालित सुपोषित मां अभियान के तीसर चरण का शुभारम्भबुधवार को हुआ। पुलिस परेड ग्राउन्ड में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष बिरला और हंस फाउंडेशन के संरक्षक माता मंगला देवी व भोलेजी महाराज अभियान की शुरुआत की । इस दौरान 1800 से अधिक लाभार्थियों को पोषण किट वितरण किए गए । अभियान के तहत चिन्हित गर्भवती महिलाओं को प्रसव तक निशुल्क परामर्श व स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात भी दी । यहां बूंदी व तालेड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में 17.13 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया । इनमें सामुदायिक भवनों, मुक्तिधाम, चौपालल, विद्यालय भवनों में कक्षा कक्षों का निर्माण, खेल सुविधाओं का विस्तार, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग ब्लॉक, डामर सड़क, ग्रेवल और आंतरिक सड़कों का निर्माण, के साथ पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम शामिल है। कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक डोगरा , पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ,ओएसडी राजीव दत्ता ,भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ,संदीप कपूर , के पाटन प्रधान वीरेंद्र सिंह हाड़ा ,नैनवा प्रधान पदम नागर ,पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव ,भरत शर्मा, पूर्व भाजपा जिला कुंज बिहारी बीलिया, भंवरलाल शर्मा ,सुरेश अग्रवाल महिला मोर्चा जिला महामंत्री रंजना जोशी, जिला मंत्री कविता कहार , आशीष वर्मा, इशा कहालिया , पंचायत समिति सदस्य अर्चना कंवर हाडा सहित प्रमुख जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद रहें
No comments:
Post a Comment