ad

Thursday, July 31, 2025

न्यायाधीश व अधिवक्ताओं ने रफ़ी को दी स्वरांजली

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे महानतम गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर बूंदी जजशिप के न्यायाधीशगण व अधिवक्तागण ने गुरुवार को रफ़ी साहब की पुण्यतिथि पर एक शाम रफी के नाम आयोजन करके स्वरांजलि दी।
कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार शाम अभिभाषक परिषद हाल में अधिवक्ताओं के सरगम अभिभाषक ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला जज अजय शुक्ला, विशिष्ट अतिथि एमएसीटी न्यायाधीश पंकज नरूका, पोक्सो न्यायाधीश बन्ना लाल जाट, एससीएसटी कोर्ट न्यायाधीश संजय कुमार गुप्ता,एडीजे डॉ विवेक शर्मा, एडीजे मीनाक्षी मीणा,एडीजे विधिक सेवा सरिता मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य वशिष्ठ,न्यायिक मजिस्ट्रेट यशस्वी शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की तस्वीर पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम में गीतों का आरंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट आदित्य वशिष्ठ ने सुख के सब साथी भजन के साथ किया।इसके पश्चात जिला जज अजय शुक्ला ने लिखे जो खत तुझे व ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा गीत प्रस्तुत किए,एडीजे विधिक सेवा ने फजा भी है जवां जवां गीत, एडीजे डॉ विवेक शर्मा ने हरिवंश राय बच्चन की कविता, एडीजे मीनाक्षी मीणा ने कविता, न्यायिक मजिस्ट्रेट यशस्वी शर्मा ने रामायण का एक पद्य सुनाया। इसके साथ ही अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने पत्थर के सनम व यूं ही तुम मुझसे बातें करती हो गीत,कौशल किशोर शर्मा ने छू लेने दो नाजुक होठों को व तुझको पुकारे मेरा प्यार गीत ,अनुराग शर्मा ने तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है व खुदा भी आसमान से गीत, न्यायिक कर्मचारी भास्कर शर्मा ने चले थे साथ मिलकर गीत,रंजना जोशी ने जब कोई बात बिगड़ जाए गीत,शाइस्ता परवीन व कविता कहार ने दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर गीत,त्रिलोक सरोया ने तेरी प्यारी प्यारी सूरत पे गीत,फिरोज खान ने क्या हुआ तेरा वादा व तेरे इश्क का मुझ पर हुआ यह असर गीत,शिव तोषनीवाल ने बहारों फूल बरसाओ गीत,प्रवीण सिंह सोलंकी ने लिखे जो खत तुझे गीतों की प्रस्तुतियां दी।कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा बाबा,जगदीश गुप्ता, रवि कुमार शर्मा,संजय शर्मा,महेश शर्मा नगेन्द्र सिंह हाड़ा,राजकुमार गोयल, दुर्गा लाल गुर्जर,विनीत शर्मा ,हैदर अली ,मुकेश शर्मा, अरविंद सिंह, अयूब अली,अनीस मोहम्मद , अविनाश शर्मा,नंदलाल योगी, मुकेश जोशी, रवि प्रकाश बेरवा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग शर्मा एडवोकेट ने किया और एक गीत के साथ अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Tuesday, July 29, 2025

पूर्व विधायक डोगरा की अनुशंसा पर 16 राजकीय विद्यालयो की मरम्मत की वित्तीय स्वीकृति की जारी

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । बूंदी विधानसभा क्षेत्र के 16 राजकीय विद्यालयों की मरम्मत के लिए प्रदेश की भजन लाल सरकार ने वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने राज्य सरकार को विद्यालय की मरम्मत की मांग की थी सरकार द्वारा स्वीकृत की गई वित्तीय स्वीकृति के लिए पूर्व विधायक डोगरा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का आभार जताया । यह जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने दी

10 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित यात्रा के लिएपरम पूज्य मुनि श्री सुधासागर महराज से आशीर्वाद लिया

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) अशोकनगर मध्य प्रदेश में विराजमान जगत पूज्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के यहां पहुंचकर श्री सुधा सागर यात्रा समिति खटकड़ ने अपनी आगामी सितंबर माह में आयोजित होने वाली यात्रा के लिए परम पूज्य मुनि श्री से आशीर्वाद लिया सभी को ज्ञात हो कि 10 सितंबर से 17 सितंबर तक श्री सुधासागर यात्रा संघ समिति द्वारा खटकड़ से तीर्थराज सम्मेद शिखर झारखंड के लिए 501 यात्रियों के साथ यात्रा लें जाई जा रही है सुधा सागर यात्रा समिति हर वर्ष यात्रियों को तीर्थराज की यात्रा के लिए लेकर के जाती है आने जाने और वहां पर सभी प्रकार की व्यवस्था समिति के द्वारा की जाती है इन सब बातों से मुनिश्री को अवगत कराया और हर वर्ष की भांति इस वर्ष की यात्रा सानद संपन्न हो ऐसा मुनि श्री से आशीर्वाद लिया प्रातः काल मुनि श्री के चरणों में यात्रा के बैनर का विमोचन और आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर आशीष शास्त्री, जितेंद्र शास्त्री, और 
खटकड़ जैन समाज के प्रतिनिधि अशोक जैन ऋषभ जैन ,धर्मचंद जैन विनोद जैन, चोथमल जैन, नरेश जैन संदीप जैन, अभिषेक जैन, कपिल जैन, प्रवीण जैन, शुभम जैन, महेंद्र जैन, प्रियांशु जैन, शुभम जैन, अनिल जैन, राजकुमार जैन आदि उपस्थित रहे

नरेश मीणा द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से अक्रोशित गुर्जर समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
गुर्जर समाज के लोगो ने नरेश मीणा द्वारा गुर्जर समाज के ख़िलाफ़ की गई अपतिजनक टिप्पणी के ख़िलाफ़ अति,जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा।
आज गुर्जर समाज के लोगो ने हाइसेकंड्री स्कूल एकत्रित होकर “गुर्जर मीणा एकता जिंदाबाद,गुर्जर एकता जिंदाबाद,नरेश मीणा मुर्दाबाद के साथ” जुलूस के साथ नारे बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुचे जहाँ समाज के वरिष्ठ महेंद्र डोई ने सभी को ज्ञापन पढ़ कर सुनाया।
ज्ञापन में समाज की माँग है की किसी समाज विशेष जाति को टारगेट कर इस प्रकार अमर्यादित भाषा का उपयोग किया जिसकी समाज निंदा करता है 
लोकतंत्र में सभी व्यक्ति को अपने अपने वोट देने का अधिकार है अपनी अपनी विचारधाराओ के साथ व्यक्ति अपने मत का उपयोग करता है लेकिन नरेश मीणा का ये बयान समाज के लोगो को आहत करने वाला है। ज्ञापन में मुख्य मांग है की नरेश मीणा जल्द से जल्द सार्वजनिक मंच पर माफ़ी मांगे अन्यथा प्रशासन से मांग है उस पर कड़ी कार्यवाई की जाए।
इस दौरान उदयलाल गुर्जर,महेंद्र डोई,तलेरा अप प्रधान राधेश्याम खाटरा,ओम धगाल,सत्यनारण खाटरा,पप्पू गुर्जर,रामेश्वर गुर्जर,रमेश धाभाई,पाटन अध्यक्ष तूफ़ान गुर्जर,गुर्जर युवा अध्यक्ष हेमराज गुर्जर,पीसी भंवर गुर्जर,पूर्व सरपंच रामनिवास गुर्जर,नेतराम गुर्जर,देवलाल गुर्जर बरवास,पारसद सुरेश गुर्जर,मदन डोई मोहन गुर्जर बिरजू गुर्जर,अंकुर धगाल,नंदलाल गुर्जर,विष्णु गुर्जर,मोहित गुर्जर,महेंद्र नरौली,नरेश भड़ाना,चौथमल गुर्जर,राम गुर्जर,पन्ना लाल गुंजल,मनीष गुर्जर,हैप गुर्जर,ओम बराला पारसद रामरेश गुर्जर रामनिवास गुर्जर आदी मौजूद रहे

विद्यार्थियों को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए,लगातार परिश्रम करते रहना चाहिए- जैन मुनि

राजेश खोईवाल 
बूंदी (मातृभूमि न्यूज)                                              
बूंदी. शहर के देवपुरा संभवनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रवचन हॉल में भारतीय जैन संघटना की ओर से आंठवा फाउडेशन प्रोग्राम प्रतिभा स्पॉटलाइट-ज्ञान गौरव सम्मान समारोह मुनि वैराग्य सागर व सुप्रभ सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ।आयोजित कार्यक्रम में जिले के 10 वीं व 12 वीं बोर्ड परीक्षा मे 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले, सीए, आईआईटी, एमबीबीएस, प्रतियोगी परीक्षाओं,खेल एवं अन्य कार्यों में अपनी प्रतिभा को निखारते हुए जिले का मान बढ़ाने वाली प्रतिभाओं का मुनि संघ आशीवर्चन से दुपट़्टा पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र व मोमेंटों देकर सम्मान किया गया। 
बीजेएस जिला महामंत्री नरोत्तम जैन ने बताया मंगलाचरण परिधि जैन, सिद्धि जैन, दर्शीका कोटिया किया। कार्यक्रम की अतिथि सभापति सरोज अग्रवाल, समाजसेवी अजीत-अर्चना कोटिया, देवपुरा समाज अध्यक्ष विनोद कोटिया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष पदम बरमुंडा, संयोजक कमल कोटिया, उप संयोजक सुरेश कोटिया, गजेंद्र जैन,सकल जैन समाज के संरक्षक ओमप्रकाश बड़जात्या एवं बीजेएस कोषाध्यक्ष पारस छाबड़ा,समाज सेवी कार्यक्रम संयोजक दिनेश जैन बरमुण्डा, महिला विंग अध्यक्ष सुमन कासलीवाल व महामंत्री बबीता गंगवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने बच्चों को भविष्य की राह दिखाते हुए अपने प्रवचन के माध्यम से लाभांवित किया। उन्होंने कहा कि आज के युवा में टेलेंट की कोई कमी नहीं है। पूरा भारत प्रतिभाओं से भरा हुआ है। बस कमी है तो धैर्य की। उन्होंने कहा कि सफलता नहीं पाने वाले विद्यार्थी को कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए,लगातार परिश्रम करते रहना चाहिए। एक दिन निश्चित आपको आपकी मंजिल मिलेगी। कभी भी असफलता से घबराना नहीं चाहिए। शिक्षा का उद्देश्य आजकल अच्छे से अच्छा पैकेज प्राप्त करना नहीं होना चाहिए, बल्कि यह देखना चाहिए कि उस कार्य में कितनी मेहनत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में शिक्षा को महत्व दें ,धन को नहीं। शिक्षा मे संस्कार भी जरुरी है क्योंकि प्राय देखने में आया है कि बच्चा आज धर्म से दूर होता जा रहा है। संचालन मंदिर समिति महामंत्री व BJS पदाधिकारी ओमप्रकाश ठग ने किया। संघटना के संजय जैन,रोबीन कासलीवाल, तरुण जैन,फाउडेशन प्रोग्राम हेड अनिता सबदरा आदि ने अपने विचार रखें। सुनील बाकलीवाल,पदम कासलीवाल,सीमा ठग, माया टोंगिया, कनक पाटनी,मधु ठग सीमा कोटिया,नरेश पाटोदी, विमल कटारिया,धर्मेन्द्र-सुमन बाक़लीवाल,उम्मेद जैन, प्रदुमन पाटनी, सुरेश जैन, दिनेश सेठिया ने अथितियों का स्वागत किया।

शिक्षा के मंदिर के बाहर कचरे का ढेर बच्चों में फैला सकता हे बीमारिया

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । शहर के देवपुरा स्थित महात्मा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय के बाहर क्षेत्रवासियो  द्वारा कचरा फेंका जाता है जिससे विद्यालय में आने जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामचरण श्रंगी ने बताया कि कचरे के ढेर पर दिनभर जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है और जानवरों के आपस में लड़ने से बच्चे चोटिल भी हो गए हैं । कचरे के कारण विद्यालय में दिनभर बदबू फैली रहती है जिससे बच्चों को पढ़ने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है । गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की भी संभावना बनी हुई है । बरसात के कारण कचरे में भयंकर दुर्गंध पैदा हो रही है

Monday, July 28, 2025

सब्जी विक्रेताओं ने किया नगरपरिषद का घेराव, व्यवसायिक नीलामी से पहले किया जायेगा सब्जी वालो को आवंटन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बहादुर सिंह सर्किल पेचग्राउंड में वर्षों से सब्जी बेचकर अपने परिवार पाल रहे सब्जी विक्रेताओं को दुकानों के आवंटन की मांग को लेकर सोमवार सैकड़ो सब्जी विक्रेताओं ने बहादुर सिंह सर्किल से नारेबाजी के साथ कुंभा स्टेडियम नगर परिषद तक पार्षद देवराज गोचर के नेतृत्व में जुलूस निकाला और नगर परिषद का घेराव करते हुये जोरदार प्रदर्शन किया।

पुलिस से नोकझोक के बाद सभापति व आयुक्त को बाहर आना पड़ा
प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद भवन के मुख्य द्वार के बाहर आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच भीतर घुसने को लेकर धक्कामुक्की व तनावपूर्ण स्थिति बन गयी। प्रदर्शनकारियों ने गरीब शब्जी विक्रेताओं को दुकान आवंटन करो, गरीबों का उनका अधिकार दो के जमकर नारे लगाये। और नगर परिषद भवन के बाहर थालियां बजाकर रघुपति राघव राजा राम की रामधुनी के साथ प्रदर्शन किया।कई प्रदर्शनकारी मुख्य द्वार को धकेलने लगे और ऊपर चढ़ने लगे।पुलिस को इन्हें रोकने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तनावपूर्ण माहौल में नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल व आयुक्त धर्मेंद्र मीणा स्वयं नगर परिषद के मुख्य द्वार पर पहुंचे और उसके बाद द्वार खोल दिया गया और सभी प्रदर्शनकारी नगर परिषद भवन में घुस गये।

 *सभापति कक्षा में पुलिस सुरक्षा में वार्ता* 

 प्रदर्शन के बाद नगर परिषद सभापति कक्षा में पुलिस सुरक्षा में नगर परिषद प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच में वार्ता हुयी। वार्ता में सभापति सरोज अग्रवाल,आयुक्त धर्मेंद्र कुमार मीणा, आंदोलनकारियों की ओर से पार्षद देवराज गोचर,उप सभापति लटूर भाई, राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा,पार्षद संदीप देवगन,प्रेमप्रकाश एवरग्रीन, साबिर खान,पार्षद प्रतिनिधि महेश शर्मा झंडु, कन्हैयालाल बैरवा,पूर्व सहवरित पार्षद राजीवलोचन गौतम,भैरूलाल महावर,सतीश तंबोली,युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र शर्मा,डीसीसी प्रवक्ता प्रेमशंकर बैरवा,शब्जी विक्रेता राजेश सैनी,आकाश कुमावत,राधेश्याम नागर, लालचंद सैनी,देवलाल सैनी,रामलाल सैनी,दिलीप चांदवानी आदि सम्मिलित हुये। जिसमें आंदोलनकारियों की ओर से पार्षद देवराज गोचर ने आगामी 6 जुलाई से पेचग्राउंड व्यवसायिक नीलामी प्रक्रिया से पहले गरीब सब्जी विक्रेताओं को भूमि आवंटित करने की मांग रखी और आमरण अनशन के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि यह सैकड़ो परिवारों की रोजी रोटी का सवाल है।गरीब शब्जी विक्रेताओं को उनका हक मिलना चाहिये। कुछ देर सभापति कक्षा में माहौल गर्मा गया लेकिन बाद में आंदोलनकारियों के मुद्दों पर सहमति बन गयी।

 *आवंटन को लेकर लिखित समझौता* 

 बहादुर सिंह सर्किल पेचग्राउंड में सब्जी विक्रेताओं को दुकान आवंटन को लेकर आंदोलनकारी और नगर परिषद प्रशासन के बीच में लिखित समझौता हुआ। जिसमें तय किया गया कि आगामी 5अगस्त को सब्जी विक्रेताओं को दुकानों का आवंटन कर दिया जायेगा और उसके बाद ही आगे की व्यावसायिक नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।सब्जी मंडी स्थापित करने के लिए आगामी दो दिवस में पेचग्राउंड भूमि पर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।आवंटन के साथ सभी शब्जी विक्रेताओं के लिये टीनशेड व थड़े निर्माण की निविदा निकाली जायेगी।सभापति सरोज अग्रवाल ने कहा कि वे स्वयं गरीब शब्जी विक्रेताओं को आंवटन के पक्ष में है।और पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने भी शब्जी विक्रेताओं के अधिकारों की रक्षा करने के निर्देश दिये है।

 *नगर परिषद ने गठित की 14 सदस्यीय कमेटी* 

 नगर परिषद प्रशासन और आंदोलनकारी के बीच वार्ता के बाद सिंह बहादुर सिंह सर्किल पेचग्राउंड दुकान आवंटन के लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से 14 सदस्य समिति गठित की गयी है। जिसमें नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, उपसभापति लटूर भाई, आयुक्त धर्मेंद्र कुमार मीणा, राजस्व अधिकारी, सहायक अभियंता,वरिष्ठ प्रारूपकार, आंदोलनकारियों की ओर से पार्षद देवराज गोचर,संदीप देवगन,प्रेम प्रकाश एवरग्रीन,साबिर खान,सब्जी विक्रेता राजेश सैनी, लालचंद सैनी,आकाश कुमावत, हीरालाल सैनी सम्मिलित है। समिति 5 अगस्त तक बहादुर सिंह सर्किल पेचग्राउंड में सब्जी विक्रेताओं को दुकान आवंटन का कार्य संपादित करेगी और दुकान आवंटन के कार्य के संपादन के बाद ही व्यवसायिक नीलामी प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी।पार्षद देवराज गोचर ने कहा कि नगर परिषद ने अभी हमारी मांगे मान ली है।लेकिन 5 अगस्त आवंटन नहीं हुआ तो आन्दोलन को तैयार है

सदर थाना पुलिस ने लुट डकेती हत्या, नकबजनी, चोरी के कुल 5 प्रकरणों में फरार 50, हजार का ईनामी करणनाथ कालबेलिया को किया गिरफ्तार

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 उप महानिरीक्षक पुलिस, कोटा रेंज कोटा राजेन्द्र प्रसाद गोयल के आदेशानुसार, जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा द्वारा अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास की भावना को बढावा देने हेतु चलाये जा रहे ऐरिया डोमिनेशन अभियान के अन्तर्गत उदघोषित अपराधी, धारा 173(8) जा.फो.,स्थाई वारन्टीयो एवं पुराने प्रकरणों फरार उदघोषित व ईनामी अपराधियो की ज्यादा से ज्यादा गिरफ्तारी करने हेतु विशेष निर्देश दिये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, के निर्देशन व वृताधिकारी वृत उमेश मिश्रा बून्दी के निकटतम सुपरविजन में रमेशचन्द आर्य,सदर थानाधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर प्रकरण संख्या 299/2019 धारा 458,395, ता.हि., 132/2020 धारा 392,460,395,397,323, 325 ताहि व प्रकरण संख्या 202/2020 धारा 457,380 ता. हि. व प्रकरण संख्या 203/2020 धारा 395/458 ता.हि. थाना सदर जिला बून्दी मे फरार उदघोषित एवं 50, हजार के ईनामी आरोपी करणनाथ कालबेलियां को पकडने के लिये पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत व लगन से कार्यवाही करते हुए टीम के सदस्य अशोक कुमार सउनि, नेतराम कानि, रघुवीर कानि हनुमान कानि. ने जोधपुर मे नये मकान का निर्माण करवाने के लिए मजदूरो की तलाश करते हुये फरार मुलजिम करणनाथ कालबेलिया के बारे मे गहनता से जानकारी प्राप्त की जिससे पता चला की आरोपी खुंखार एवं शातिर किस्म का अपराधी है जो पुलिस से बचने के लिये अपने अलग-अलग नाम धारण कर भवन निर्माण में कारीगर का काम करता है, अब तक के सभी आपराधिक प्रकरणों में उक्त मुल्जिम पुलिस के हत्थे नहीं चढने में सफल रहा है।
उक्त परिस्थितियो को मध्यनजर रखते हुये पुलिस टीम के सदस्य अशोक कुमार सउनि. नेतराम कानि.रघुवीर कानि हनुमान कानि, द्वारा जोधपुर में स्थित नवनिर्मित कॉलोनियों में मजदूर बस्ती, कालबेलिया बस्ती व आस पास के इलाको में कारीगर/मजदूरो की तलाश करते हुये मुलजिम करणनाथ ऊर्फ अर्जुन की तलाश की की गई तथा मुखबीर मामूर किये गये। इस दोरान मुखबीर खास से सूचना मिली की उक्त उदघोषित फरार वांछित ईनामी अपराधी करणनाथ ऊर्फ अर्जुन जोधपुर से अचानक अपने गांव अरनिया पंथ थाना शंभुपरा जिला चितोडगढ के लिए कुछ देर पहले निकल चुका है। चुकि उक्त मुल्जिम खुंखार व शातिर प्रवृति का है। जिसके विरूद्ध हत्या, लूट, डकेती, नकबजनी, चोरी जैसे गंम्भीर अपराध दर्ज है इसलिए उक्त सूचना से पुलिस टीम द्वारा रमेश आर्य, पुलिस निरीक्षक, थाना सदर जिला को अवगत करवाया गया, जिस पर रमेशचंद आर्य, पुलिस निरीक्षक, मय हमराह जाप्ता वीरेन्द्र सिंह हैड कानि के साथ रवाना हो पूर्व से रवानाशुदा जाप्ते की सूचना पर मांडलगढ़ पहुंचे जहाँ पर अशोक कुमार सउनि. नेतराम कानि. रघुवीर कानि. हनुमान कानि. मोजुद मिले जिन्होने हाथ का ईशारा कर बताया कि उक्त व्यक्ति करणनाथ ऊर्फ अर्जुन कालबेलिया है। इस पर रमेशचंद आर्य, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, थाना सदर बून्दी ने मोजुदा जाप्ते की मदद से घेरा देकर उदघोषित फरार, वांछित ईनामी अपराधी करणनाथ ऊर्फ अर्जुन कालबेलिया को बामुश्किल डिटेन किया जाकर गिरफतार किया गया
घटना विवरणः थाना सदर बून्दी जिला बून्दी के कुल चार प्रकरणों में वाछित थाः-
 दिनांक 24.06.2019 को मजरुब मोहनलाल पुत्र देवा माली उम्र 40 साल निवासी छापरदा थाना गे-ण्डोली जिला बून्दी के सामान्य चिकित्सालय बून्दी से पर्चा बयान इस आश्य के लाकर पेश किये कि में दिनांक 23.06.2019 को में शाम को रामगज बालाजी से खाना खाकर नहर के पास वाले मकान पर सो गया। रात्रि मे 2 बजे करीब की बात है कि 2 व्यक्ति आये जिन्होने मेरे दोनों कानो की 5-5 ग्राम की सोने की मुर्किया छिन ली व मेरे सिर पर लकड़ी की मारी जिससे में अचेत हो गया इत्यादि पर्चा बयान पर प्रकरण से 299/2019 घारा 458,,395 ता.हि. में दर्ज कर बाद अनुसंधान मुलजिम 1. शिवलहरी कालबेलिया 2. पप्पु लाल कालबेलिया 3. आजाद कालबेलिया 4. वकील ऊर्फ राजेश कालबेलिया के विरुद्ध कम्पलिट चार्जशीट तथा 1. करणनाथ पुत्र रूपानाथ पुत्र जाति कालबेलिया निवासी अरनियां पंथ थाना शम्मुपुरा जिला चित्तौडगण के विरुद्ध धारा 299 जा.-फो. में अनुसंधान जारी रखने के आदेश प्राप्त किये जाकर चार्जशीट नं 308 दिनांक 22.11.2020 कता की गई।

 दिनांक 13.05.2020 को फरियादी कुर्जबिहारी निवासी अनन्तपुरा कोटा हाल पुजारी बांगा माता मन्दिर भवानीपुरा थाना सदर वृन्दी एक तहरीरी रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 13.05.2020 को रात्रि के लगभग 01 बजे पांच छः अज्ञात लोगो द्वारा मेरे एवं परिवार जनों के साथ मारपीट कर सोने के आभुषण एवं दो मोबाईल डकेती करके ले गये। इत्यादि रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 132/2020 धारा 395, 397 ता० हि० थाना सदर बून्दी में दर्ज कर अनुसंधान किया गया। प्रकरण में बाद घटना फरार चल रहे प्रकरण के मुख्य सरगना करणनाथ पुत्र रूपानाथ पुत्र जाति कालबेलिया निवासी अरनियां पंथ थाना शम्युपुरा जिला चित्तौडगण व दो अन्य आरोपीयों के विरूद्ध धारा 299 जा० फो० आरोप पत्र संख्या 255 दिनांक 12.10.2020 को पेश न्यायालय किया
 दिनाक 26.06.2020 को प्रार्थी रामप्रसाद पत्र कन्हैयालाल जाति जाट उम्र 45 साल निवासी हट्टीपरा थाना सदर जिला बून्दी उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि आज 26.06.2020 को रात के करिब 12.40 बजे की बात है कि में ग्राम हट्टीपुरा मे मेरे घर पर सो रहा था तो अज्ञात बदमाशान ने मेरे कमरे से लोक तोड करके करिच 2.50 लाख रुपये ले गये और बाहर से मेरे को लोक कर गये तथा मेरी मोटरसाईकिल बजाज सीटी 100 जिसके न. RJ08 SU1618 को भी ले गये तथा मेरे मोबाईल जिओ कम्पनी जिसके सिम नम्बर 8955398577 को मी ले गये इत्यादि पर मुकदमा 202/2020 धारा 457 380 ता.हि में दर्ज कर बाद अनुसंधान मुलजिम 1. शिवलहरी कालबेलिया 2. पप्पूनाथ कालबेलिया 3. आजाद कालबेलिया 4. कैलाश नाथ कालबेलिया के विरुद्ध कम्लीट चालानी आदेश व सकृनत से फरार मुलजिमान 1. रमेश उर्फ
काकुडिया उर्फ काकु कालबेलिया 2. कालु उर्फ कालिया कालबेलिया 3. वकील उर्फ रतननाथ कालबेलिया 4. करणनाथ पुत्र रूपानाय जाति कालबेलिया निवासी अरणिया पंथ थाना शम्मुपुरा जिला चित्तोडगढ के विरूद्ध धारा 299 जा.फो. में अनुसंधान जारी रखने के आदेश प्राप्त किये जाकर चार्जशीट नं 01 दिनांक 18.01.2021 कता की गई।
 दिनांक 27.6.2020 को चौथमल मीणा पुत्र गब्बर मीणा उम्र 62 वर्ष निवासी बागदा थाना सदर जिला बूंदी ने मौके पर एक तहरिरी रिपोर्ट इस आशय की पेश की दिनांक 27.06.2020 को रात्रि के 1.30 बजे की बात है कि में अपने घर की पोल में सो रहा था कि अचानक दो व्यक्ति आये जो मेरे कान के झेला मुर्की (सोने) के छीनकर ले गए इत्यादी रिपोर्ट पर मुकदमा सं. 203/2020 धारा 457 392 34 ता.हि. में बाद अनुसंधान मुलजिमान । रमेश कालबेलिया 2 फालु उर्फ फालिया फालबेलिया 3. पफील 4. करणनाथ पुत्र रूपानाथ जाति कालबेलिया निवासी अरणिया पंथ थाना शम्मुपुरा जिला चित्तोडगढ़ के विरूद्ध धारा 299 जा.फो. में अनुसंधान जारी रखने के आदेश प्राप्त किये जाकर चार्जशीट नं. 301 दिनांक 11.11.2020 कता की गई।
 थाना कोतवाली जिला बून्दी के प्रकरण सं 106/2020 धारा 302, 457, 380 ता.हि. में मी चल रहा था वांछितः दिनांक 17.05.2020 को फरियादी रामनिवास पुत्र रामदेव गुर्जर निवासी बोहरा बगीचा के बाहर बालचन्द पाडा बून्दी उम्र 51 वर्ष ने मौके पर उपस्थित अशोक शर्मा उ.नि. थाना कोतवाली बून्दी को एक तहरीर रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि मेरे लड़के रुपेश हुण के नाम से सतुर गेट पुराना चुंगी नाके के आगे जयपुर रोड पर देशी शराब की दुकान है कल शाम को मै व मेरा लडका रुपेश शराब का ठेका बन्द कर 6 बजे घर चले गये चोकीदार रघुराज सिंह ठेके पर ही था। जिसने मेरे से जाते समय 3 पव्वा देशी शराब के पिने के लिए लिए थे सुबह ठेके की दुकान पर आये तो देखा कि चोकीदार रघुराज सिंह दूकान के साईड में निचे उत्तरा पड़ा हुआ है। इसके सिर में चोटे आई हुई है। जिस पटटी पर वो सोता है उसके पास खुन व टूटी हुई बीयर की बोतल पडी हुई है तथा देशी शराब के पव्वे भी पटी के नीचे पड़े हुये है तथा ठेके के बायी साईड में भी खुन के निशान हो रहे है। मेरे चोकीदार की रात्री को अज्ञात व्यक्तियों हत्या की है। मेरे ठेके में रखी हुई शराब व ताला टुटा हुआ है व शराब की 8 पेटी देशी शराब 40 UP पेटी कम है। जिनको अज्ञात बदमाश ले गये रिपोर्ट पेश है। इत्यादि पर मुकदमा नं. 106/2020 घारा 302 457 380 ता.हि. में बाद अनुसंधान चार्जशीट नं 222 दिनांक 29.06.2021 मुलजिम । वकील पुत्र रतन उर्फ श्योजी 2. करण पुत्र रुपा निवासीगण अरणियां पंथ थाना शम्मुपुरा जिला चित्तोड़गढ़ के विरुद्ध धारा 299 जा.फो. में कता की गई।
अभियुक्त करणनाथ ऊर्फ अर्जुन पुत्र रूपानाथ कालबेलिया निम्न प्रकरणों में वांछित चल रहा था
डकेती ईनाम की घोषाणा न्यायालय से मुलजिम करणनाथ कालबेलिया का धारा 299 जा. फो. वारन्ट प्राप्त होने के
उपरान्त मुलजिम की लगातार तलाश जारी थी। इसी दौरान कार्यालय पुलिस अधीक्षक बून्दी द्वारा धारा 299 जा.फो. में वांछित मुलजिम करणनाथ ऊर्फ अर्जुन पर 25,000/- रूपये का नगद ईनाम घोषित किया गया जिसके उपरान्त कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज कोटा के द्वारा 50,000/- रूपये को नगद ईनाम घोषित किया गया। जिस पर थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम द्वारा उक्त वांछित उद्वघोषित अपराधी की पतारसी हेतु कड़ी मेहनत व लगन से कार्य कर अपने मुखबीर आसूचना तंत्र व वैज्ञानिक तकनीकी संसाधन का उपयोग कर जानकारी प्राप्त कर मुलजिम करणनाथ कालबेलियां को बामुश्किल दिनांक 28.07.2025 को गिरफ्तार कर पांच प्रकरणों के निस्तारण करवाने में असाधारण योगदान दिया।
गिरफ्तारशुदा मुलजिम का नाम पता करणनाथ पुत्र रूपानाथ जाति कालबेलिया उम्र 24 वर्ष निवासी अरनिया पंथ थाना शंभुपरा जिला चितोडगढ
पुलिस टीम के सदस्य रमेशचन्द आर्य सदर थानाधिकारी, अशोक कुमार सउनि वीरेन्द्र सिंह, हैड कानि नेतराम कानि रघुवीर कानि हनुमान कानि.थाना सदर बून्दी

Sunday, July 27, 2025

पेच ग्राउंड में सब्जी मार्केट बनाने की मांगों पर नहीं बनी सहमति, नगर परिषद का घेराव कल

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 पेच ग्राउंड सब्जी मंडी को लेकर नवीन नगर परिषद भवन में सब्जी विक्रेता संघ व संघर्षरत पार्षदों को नगर परिषद द्वारा वार्ता के लिए बुलाया गया जिसमें दोपहर को परिषद की ओर से सभापति सरोज अग्रवाल जी ने वार्ता की अगुवाई की जिसमें आयुक्त धर्मेंद्र मीणा पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, मानस जैन, राजेश शेरगडिया, रामवीर गुर्जर ओर पेज ग्राउंड सब्जी मंडी विक्रेताओं के लिए संघर्षरत वरिष्ठ पार्षद देवराज गोचर, उप सभापति लटूर भाई महेश शर्मा, प्रेम प्रकाश एवरग्रीन, चर्मेश शर्मा, अंकित बुलीवाल, वसीम भाई, संदीप देवगन, साबिर भाई, भेरूलाल महावर व सब्जी विक्रेता संघ के पदाधिकारी वार्ता को लेकर बैठे, दोपहर तक चली वार्ता में तीन मुख्य मांगों को रखा गया, जिसमें सब्जी मंडी विक्रेताओं को पेच ग्राउंड *नीलामी की प्रकिया से पहले* लॉटरी निकाल कर आवंटन पत्र दे दिए जाए,,, सब्जी मंडी के लिए आवंटित जगह पर लॉटरी से पहले बैठने की जगह पर सीसी का निर्माण करवाकर बिठाया जाये एवं सब्जी विक्रेताओं को बैठने के लिए चबूतरे व व्यवस्थित टीन शेड का निर्माण हेतु निविदा की प्रक्रिया पूर्ण की जाये , तीनों ही मांगों पर वार्ता सकारात्मक रही, सभापति व आयुक्त ने टेक्निकल रूप से इसके बारे विस्तृत जानकारी आने के बाद का आश्वाशन दिया पर इस बात को लेकर दूसरे पक्ष ने नाराजगी जाहिर की, वही पार्षद देवराज गोचर ने बताया कि पैचग्राउंड सब्जी विक्रेता संघ द्वारा पेंच ग्राउंड की भूमि को लेकर 28 जुलाई का नगर परिषद का घेराव प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है, इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं , कल सुबह तक परिषद द्वारा हमारी मांगे नहीं मानी गई तो नगर परिषद का घेराव किया जाएगा

Saturday, July 26, 2025

किशनलाल गुर्जर बने बूंदी एनएसयूआई के जिलाध्यक्षप्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने की नियुक्ति

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी 26 जुलाई।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बूंदी के एनएसयूआई छात्र नेता किशनलाल गुर्जर 'नेखाड़ी' को बूंदी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चर्मेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात राजस्थान एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ व राजस्थान के प्रभारी अखिलेश यादव की ओर से जारी जिलाध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में यह नियुक्ति की गयी है।किशनलाल गुर्जर पिछले 10 वर्ष से अधिक समय से एनएसयूआई में सक्रिय है और पूर्व में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष व प्रदेश सचिव के रूप में कार्य कर चुके हैं। किशन लाल गुर्जर के जिलाध्यक्ष बनने पर बूंदी एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय तम्बोली,पूर्व जिलाध्यक्ष राजीवलोचन गौतम,पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज गोचर,पूर्व जिलाध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित बैरागी,पूर्व जिलाध्यक्ष महावीर मीणा,पूर्व जिला अध्यक्ष हरि गुर्जर,पूर्व प्रदेश महासचिव यासीन कुरैशी आदि ने खुशी जतायी है और कहा है कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

किशन लाल गुर्जर को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बनाने के लिये सभी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़, राष्ट्रीय सचिव राजस्थान के प्रभारी अखिलेश यादव,एआइसीसी सचिव राजस्थान एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धीरज गुर्जर हिंडोली विधायक पूर्व मंत्री अशोक चांदना,केशवरायपाटन विधायक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी का आभार व्यक्त किया है।

Tuesday, July 22, 2025

सदर थाना पुलिस ने लूट का पर्दाफास कर 1 आरोपी को किया गिरफ्तार लूट की राशि व एक अर्टिका कार को किया जप्त

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
नेशनल हाईव 52 पर बून्दी टनल के पास मध्यरात्री को हुई लुट की वारदात में शामिल एक ओर आरोपी गिरफ्तार आरोपी राजू को किया गिरफ्तार 
प्रकरण मे चार आरोपियों को पूर्व मे किया जा चुका है बापर्दा गिरफ्तार ।
    आरोपियों से लूट की राशी 90 हजार रुपये व एक चांदी का कडा बरामद 
    एक अर्टिगा कार को भी किया जप्त ।
          जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा (IPS) ने बताया की थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा नेशनल हाईव 52 पर बून्दी टनल के पास मध्यरात्री को हुई लुट की वारदात में शामिल एक ओर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लूट की राशी 90 हजार रुपये व एक चांदी का कड़ा बरामद कर एक अर्टिगा कार को जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है । प्रकरण मे 04 आरोपियों को पूर्व मे बापर्दा गिरफ्तार कर एक स्विफ्ट डिजायर कार को जप्त किया जा चुका है ।
घटना विवरण- फरियादी अमरचन्द पुत्र दोलूराम उम्र 46 वर्ष जाति खटीक निवासी डाबर कलां थाना देवली जिला टोंक ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 04.07.2025 कि बात है। कि प्रार्थी डाबर कला से पप्पू लाल के लॉडिग टेम्पो RJ 26 GA 4992 मे 17 बकरे भर करके के कोटा बकरा मण्डी में बैचने के लिये जा रहे थे कि रात को 02.00 बजे के लगभग बून्दी टनल को पार करते ही रास्ते पर एक फोरव्हीलर गाडी खडी हुई थी। गाडी के बाहर 3-4 अनजान व्यक्ति खडे हुऐ थे। इन्होने टेम्पो को रूकवाया तो टेम्पो चालक पप्पू ने टैम्पो को रोका और रोकते ही इन सब व्यक्तियों ने प्रार्थी व टैम्पो चालक व प्रभुलाल हम तीनो को नीचे उतारकर बैठने को कहा नहीं बैठने पर हमारे साथ मारपीट करने की धमकी दी, हम तीनों टैम्पो से नीचे उतरे तो हमें साईड में बिठा दिया और प्रार्थी के हाथ में डेड सौ ग्राम का चांदी का कड़ा व पप्पू के हाथ में 250 ग्राम का चांदी का कड़ा व 10 हजार रूपये नकदी छीन लिये । ओर एक मोबाईल 12 हजार रूपये कि कीमत का फोड दिया। पीछे से हमारी गाड़ी में 17 बकरे थे जो गाड़ी व बकरों को वो साथ ले गये। हमारी गाड़ी से बकरे उतार कर अपनी गाड़ी में भर लिये और हमारी गाड़ी हमे वापस दे दी और कहा कि किसी को तुमने बता दिया व अब की बार बकरे लेकर जाओगे तो तुम्हे मार देगें, इस प्रकार धमकियां देते हुए हमारे बकरे, चांदी का कड़ा, पैसे ले गये और मोबाईल तोड़ कर नुकसान कर दिया। इत्यादी पर प्रकरण पंजीबद्द कर अनुसंधान शुरु किया गया।  
पुलिस के विशेष प्रयास- जिला पुलिस अधीक्षक बून्‍दी द्वारा जिले में हो रही चोरियो/छीनाझपटी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी कर चोरिना माल की शत प्रतिशत रिकवरी के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशो की पालना में श्री रमेशचन्द पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया था । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरिक्षण किया गया, घटनास्थल के आस-पास करीबन 150 से 200 सीसीटीवी फुटैज व पुर्व के सम्पत्ति संबंधी चालानशुद्धा अपराधियों की लगातार तस्दीक करते हुए साक्ष्य जुटाये। टीम द्वारा संदिग्ध स्थानो पर लगातार दबिशें देकर तकनीकी, मनोवैज्ञानिक, मुखबिर व आसूचना संकलन करते हुए मुलजिमान को तलाश किया जाकर घटना मे वांछित 04 आरोपियों को पुर्व मे बापर्दा गिरफ्तार कर एक स्विफ्ट कार को जप्त किया गया था । गिरफ्तारशुदा मुल्जिमानों सें पुछताछ एवं दोराने अनुंसधान घटना मे शामिल एक ओर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लुट की राशी 90 हजार रुपये व एक चांदी का क़डा को जब्त कर एक अर्टिगा कार को जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में दीगर अनुसंधान जारी है । 

नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमः- राजु पुत्र दुर्गालाल जाति बंजारा उम्र 32 साल निवासी पराना पुलिस थाना डाबी जिला बून्दी ।

पूर्व मे गिरफ्तारशुदा मुलजिम के नाम पत्तेः-  
1- धनराज मेघवाल पुत्र दौलतराम, आयु 31 वर्ष, जाति मेघवाल, निवासी पावर हाउस के पीछे डाबी, 
पुलिस थाना डाबी, जिला बून्दी (राज0)
2. विजय बैस पुत्र दारासिंह, आयु 31 वर्ष, जाति बंजारा, निवासी चमन चौराहा डाबी, पुलिस थाना डाबी,जिला बून्दी (राज0), मो.
3.अनिल सिंह सोलंकी पुत्र नारायणसिंह सोलंकी, आयु 21 वर्ष, जाति रावणा राजपूत, निवासी रावळा कुआ सिडलिंग स्कूल के पास डाबी, पुलिस थाना डाबी, जिला बून्दी (राज0) 
4.वकील उर्फ राजेश पुत्र रतनलाल , आयु 25 वर्ष, जाति कालबेलिया, निवासी सोन्धियां की झोंपङियां, पुलिस थाना नमाना जिला बून्दी, चिक्सी रघुनाथपुरा, पुलिस थाना शम्भुपुरा, जिला चित्तौङगढ हाल निवासी    
सुंठाला सिंघाङिया, पुलिस थाना भैंसरोङगढ, जिला चित्तौङगढ (राज0)
 उक्त मुलजिमान पुर्व में हत्या, लुट, डकैती, नकबजनी, चोरी, मारपीट जैसे जघन्य अपराधो के चालानशुद्धा अपराधी है

Monday, July 21, 2025

चातुर्मास के मुख्य कलश की स्थापना हुई

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । शहर के चौगान गेट जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास के तहत रविवार को चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम आयोजित हुआ ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोटा सीआईडी जॉन के प्रवीण जैन थे । अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ ने की ।  विशिष्ट अतिथि सभापति सरोज अग्रवाल ,और निर्मल रंधावा रहे दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी  समाज व चातुर्मास समिति के पदाधिकारीयो ने भगवान आदिनाथ स्वामी  और आचार्य प्रज्ञा सागर के चित्र का अनावरण किया हाडोती क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । समाज अध्यक्ष संतोष पाटनी, उपाध्यक्ष सुनील बाकलीवाल, संजय पाटनी, चातुर्मास संयोजक दीपक गंगवाल और उप संयोजक छुट्टन बाकलीवाल सहित पदाधिकारीयो ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । चातुर्मास मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन और गुंजन जैन ने बताया कि बोली के माध्यम से प्रथम तीन कलशो की स्थापना की गई । प्रथम तीर्थंकर कलश की बोली का सौभाग्य स्वर्गीय राजेंद्र गंगवाल , नरेश, रमेश, दीपक ,ललित , महेश बड़े बाबा गंगवाल परिवार को मिला । आचार्य शांति सागर द्वितीय कलश की बोली विनोद पाटनी वन्दना,टोनी कियान सुरभी बड़ा बोहरा परिवार व आचार्य विद्यासागर तृतीय कलश की बोली स्वर्गीय शिखर चंद , संतोष,सरोज,राहुल पाटनी दयाश्री परिवार ने ली ।  अतिरिक्त चतुर्थ कलश की बोली का सौभाग्य राजेंद्र वैभव उषा सलोनी डगरिया परिवार , पंचम कलश बिरधी चंद , राजेंद्र ,पारस ,सुरेंद्र , अशोक अभिषेक छाबड़ा, छठा कलश स्वर्गीय सोहनलाल, इलायची देवी,भुवनेश चंद्रेश रावका परिवार, सातवां कलश ऋषभकुमार मुकेश अनूप, कपिल सोगानी परिवार एवम् आठवां अन्तिम कलश नरेंद्र,छुट्टन,मयंक बाकलीवाल को सौभाग्य मिला। कार्यक्रम का ध्वजारोहण कैलाश कपिल पांडया परिवार ने किया।  कलश स्थापना के पश्चात आर्यिका सत्यमती माताजी को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्रीमती राधा, नगर परिषद की सभापति सरोज अग्रवाल,शोभा अग्रवाल,
परिवार को मिला । आर्यिका हेमश्री माताजी को वस्त्र भागचंद प्रमोद नवीन,नितिन गंगवाल परिवार द्वारा , पादपक्षालन आर्यिका सत्यमति माताजी का स्व. मदनलाल ,महावीर,
बाबूलाल अशोक गोधा परिवार द्वारा आर्यिका हेमश्री माताजी को मनोज कुमार अमन अपीक अरिहंत कलेक्शन परिवार द्वारा आर्यिका सत्यमति माताजी को शास्त्र भेंट
महेन्द्र कुमार विमल कुमार वेद नैनवा,परिवार 
हेमश्री माताजी को
तरुण क्रान्ति मंच के द्वारा
महाआरती अशोक पदम् नवीन रोबिन कासलीवाल परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान  रंगमा रंगमा रंग गयो रे , चातुर्मास की बेला आई , पारस प्यारा लागो चवलेश्वर प्यारा लागो , माता के दरबार में लगा चातुर्मास का मेला , पंछिडा रे उड़ के गए पावापुरी रे  भजनो की धुन पर महिला ,  पुरुषों और बच्चों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी । कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से आये समाज बंधुओ ने भाग लिया । अंत में समझाकर मंत्री योगेन्द्र जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया

Sunday, July 20, 2025

दुगारी बांध में डूबे मोहनलाल का 50 घंटे बाद मिला शवघने जंगल और दलदल में चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला कलक्टर खुद करते रहे मॉनिटरिंग

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी, 21 जुलाई। जिले में सबसे चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन का सोमवार को दुखद अंत हो गया। दुगारी बांध के वेस्ट वेयर से 45 वर्षीय मोहनलाल गोस्वामी का शव 50 घंटे से ज्यादा की लगातार जद्दोजहद के बाद बरामद कर लिया गया। इस अभियान में स्थानीय प्रशासन से लेकर एसडीआरएफ तक की टीमों ने दिन को दिन और रात को रात नहीं समझा। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा स्‍वयं पूरे ऑपरेशन की पल-पल की अपडेट लेते रहे।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष प्रभारी सत्यवान शर्मा ने बताया कि दुगारी निवासी 45 वर्षीय मोहनलाल पुत्र मोती शंकर गोस्वामी दुगारी बांध के ओवर फ्लो के पानी में बह गया था, इसके बाद यह रेस्क्यू शुरू किया गया था। बचाव टीमों के सामने वेस्ट वेयर के नीचे घना जंगल, मिट्टी का मलबा और कीचड़युक्त दलदल सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ा था। ऐसे में सघन अभियान चलाकर शव बरामद करने में सफलता मिली। 
*दो टीमों ने दो मोर्चों पर संभाला था काम*
रेस्क्यू के लिए दोहरी रणनीति अपनाई गई। एक तरफ एसडीआरएफ के प्रभारी हनुमान मीणा और उनकी टीम बोट से बांसी तालाब के दुगारी कैचमेंट एरिया में शव की तलाश कर रही थी। तो वहीं दूसरी ओर, सिविल डिफेंस के जांबाज जवान घने जंगल और दलदली इलाके को छान रहे थे।
*इन जांबाजों की मेहनत लाई रंग*
सिविल डिफेंस की टीम ने 50 घंटे तक लगातार कीचड़ और मलबे में तलाशी अभियान चलाया। इस टीम में धनपाल गुर्जर, विशाल जी गोचर, देवकीनंदन गोचर, बलराम सैनी, प्रदीप सैनी, जोधराज गुर्जर, भेरूलाल गोचर, सोराज गुर्जर और ओम शर्मा शामिल थे, जिनके अथक प्रयासों के बाद ही शव को खोजा जा सका। इस पूरे ऑपरेशन में तहसील नैनवा प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया। शव मिलने के बाद प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Saturday, July 19, 2025

नई दिल्ली: पहले बेहोश किया, फिर करंट देकर मार डाला...! देवर के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या; ऐसे खुला मामला

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज)19 जुलाई शनिवार 2025-26
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर से रिश्तों को कलांकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक पत्नी ने अपने देवर के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी और देवर (मृतक का चचेरा भाई) ने मिलकर नींद की गोलियां दीं, फिर करंट के झटके दिए. जब तक मौत नहीं हो गई तक तक चेक करते रहे. पुलिस को गुमराह करने की पूरी कहानी बनाई.

*13 जुलाई की घटना, चैट से हत्या का खुलासा:*

डीसीपी उत्तर जिला अंकित गुप्ता ने बताया कि 13 जुलाई को पुलिस को एक अस्पताल से सूचना मिली कि करण नामक युवक की अननेचुरल डेथ हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. परिवार ने पहले पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया लेकिन मौत की परिस्थितियां संदिग्ध होने के कारण कानूनन अनिवार्य पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस जांच में आरोपियों की जो इंस्टाग्राम चैट सामने आई है, उसमें आरोपी पत्नी, लिखती है- "खाना खाए हुए तीन घंटे हो गए हैं, एक बार चेक करो कि कितनी देर में मौत होनी चाहिए, दवाई खाने के बाद. इसको तीन घंटे हो गए है खाना खाए लेकिन कुछ नहीं हो रहा... डेथ भी नहीं अब तक"

*17 जुलाई को मृतक के भाई ने शक जाहिर किया:*

डीसीपी उत्तर जिला अंकित गुप्ता के अनुसार मृतक के छोटे भाई कुणाल देव ने 17 जुलाई को पुलिस से संपर्क किया और हत्या की आशंका जताई. कुणाल को अपनी भाभी के मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक चैट्स मिले, जिनमें करण को नींद की गोलियां देने और करंट लगाने की बात सामने आई. मामले का खुलासा आरोपी महिला और उसके प्रेमी (मृतक का चचेरा भाई) के मोबाइल चैट से हुआ है. पुलिस ने आरोपी महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है.

*दोनों आरोपियों ने कबूल किया गुनाह:*

पुलिस ने तुरंत जांच को आगे बढ़ाया और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी राहुल को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. जांच में सामने आया कि आरोपी पत्नी ने पति को खाने में नींद की गोलियां दी और जब वह बेसुध हो गया तो राहुल के साथ मिलकर उसे बिजली का करंट देकर मार डाला. पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे क्या कारण थे और क्या यह साजिश पहले से चल रही थी. फिलहाल दोनों आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

*प्रेमी कर रहा था ब्लैकमेल इसलिए पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया:*

पुलिस के मुताबिक, मृतक करण अपनी पत्नी के साथ एक फ्लैट में रहता था. उसकी मां ने बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे बहू आई और बताया कि करण को बिजली का झटका लगा है. इसके बाद परिवार फ्लैट पर पहुंचा और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की मां ने बताया कि उस समय सभी ने मान लिया था कि यह एक दुर्घटना थी. मृतक करण के दोस्त बताया कि दाह संस्कार के अगले दिन, परिवार ने आरोपी महिला से पूछताछ की, जहां उसने सबके सामने कबूल किया कि उसने करण की हत्या इसलिए की क्योंकि आरोपी राहुल उसे ब्लैकमेल कर रहा था. उन्होंने आगे बताया कि राहुल से भी अलग से पूछताछ की गई और उसने हत्या की बात स्वीकार की है

Friday, July 18, 2025

सदर थाना पुलिस ने लुट के आरोपी को किया बापर्दा गिरफ्तार 1 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किया निरुद्ध

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा (IPS) ने बताया की थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा नेशनल हाईवे 52 रेल्वे पुलिया बून्दी के लिंक रोड पर रात्री को हुई लूट की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए 01 आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार करने के साथ सह आरोपी विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को निरुद्ध करने में सफलता प्राप्त की है।
 फरियादी रामनिवास पुत्र छोटा माली उम्र 52 साल निवासी बरूधन थाना तालेडा जिला बून्दी ने एक रिपोर्ट पेश की कि मै रेवेन्यु विभाग के रिकार्ड शाखा कलेक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी में कर्मचारी हूँ। आज शाम को करीब 7 बजे मेरी स्कूटी RJ08FS9958 से रवाना होकर रेलवे पुलिया से कोटा जाने वाली सर्विस लाईन पर 100 मीटर जाकर साईड में रुककर पेशाब कर रहा था तभी एक मोटरसाईकिल पर तीन अज्ञात व्यक्ति आए वह मुझसे छीना-झपडा करने लग गए व धारदार हथियार से मेरी पीठ जाँघ व हाथ पर मार दिया तथा मेरा हाथ पकड़ लिया वह मेरे जेब से मेरा पर्स छीन लिया, जिसमें करीब 6000 नकद व आधार कार्ड, लाईसेन्स व पैन कार्ड व अन्य आईडी थे को लेकर कोटा की तरफ चले गए। इत्यादी पर प्रकरण पंजीबद्द कर अनुसंधान शुरु किया गया।
पुलिस कार्यवाही- जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी द्वारा जिले में चोरियो/छीनाझपटी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी कर चोरी का माल की शत प्रतिशत रिकवरी के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशो की पालना में थाना सदर से पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरिक्षण कर घटनास्थल के आस-पास से जिले से बाहर जाने वाले प्रत्येक रास्ते को ध्यान में रखते हुए करीबन 200 से 225 सीसीटीवी फुटेज चैक किये जिसमें संदिग्ध व्यक्तियो का हुलिये के आधार पर साक्ष्य जुटाये। टीम द्वारा संदिग्ध स्थानो पर लगातार दबिशें देकर तकनीकी, मनोवैज्ञानिक, मुखबिर व आसूचना संकलन करते हुए आरोपीगण को तलाश किया जाकर 01 आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार करने के साथ सह आरोपी विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को निरुद्ध करने में सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में दीगर अनुसंधान जारी है। प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपी व निरुद्ध बालक आपराधिक प्रवृत्ति के शातिर अपराधी है। जो पुर्व में भी कई थानो किशोरपुरा, उद्योग नगर (कोटा शहर), दबलाना बून्दी में लुट, मारपीट, चोरी जैसे जघन्य अपराध संबंधी प्रकरणों के चालानशुदा अपराधी है। आरोपी रात्री को सुनसान व अंधेरा वाले स्थानो के चिन्हित करते हुए अकैले दिखने वाले व्यक्ति के साथ धारदार हथियारों से डरा-धमकाकर, मारपीट करते हुए सामान व पैसे लुट कर ले भाग जाते है। इसी क्रम मे आरोपीगण द्वारा दिनांक 08.07.2025 को रेल्वे पुलिया बून्दी लिंक रोड पर खडे फरियादी के साथ धारदार हथियार से मारपीट करते हुए लूट को अंजाम दिया था।
आरोपियों को तलाश करने के लिए पुलिस टीम में सदर थानाधिकारी रमेश आर्य, नरेन्द्र सुन्दरीवाल उनि, रजनीश कुमार सउनि, विकास हैड कानि, मुकेश कुमार कानि, पांचाराम कानि, सुरेश कानि, तेजप्रकाश कानि, थाना सदर जिला बून्दी,
 मुकेश कुमार कानि, सुरेश कानि की विशेष भूमिका रही

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...