ad

Tuesday, July 29, 2025

शिक्षा के मंदिर के बाहर कचरे का ढेर बच्चों में फैला सकता हे बीमारिया

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । शहर के देवपुरा स्थित महात्मा गांधी उच्च प्राथमिक विद्यालय के बाहर क्षेत्रवासियो  द्वारा कचरा फेंका जाता है जिससे विद्यालय में आने जाने वाले बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है । कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामचरण श्रंगी ने बताया कि कचरे के ढेर पर दिनभर जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है और जानवरों के आपस में लड़ने से बच्चे चोटिल भी हो गए हैं । कचरे के कारण विद्यालय में दिनभर बदबू फैली रहती है जिससे बच्चों को पढ़ने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है । गंदगी के कारण बीमारियां फैलने की भी संभावना बनी हुई है । बरसात के कारण कचरे में भयंकर दुर्गंध पैदा हो रही है

No comments:

Post a Comment

शिक्षक नेता व समाज सेवी स्व.गोपाल लाल अजमेरा की छः(छठी )वीं पुण्य तिथि पर कई सेवा कार्य हुए

राजेश खोईवाल  (राजस्थान टीवी न्यूज़) बूंदी शिक्षक नेता व समाज सेवी स्व.गोपाल लाल अजमेरा की छठी पुण्य तिथि पर उनके परिजनों ओर श...