बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । शहर के चौगान गेट जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास के तहत रविवार को चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोटा सीआईडी जॉन के प्रवीण जैन थे । अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ ने की । विशिष्ट अतिथि सभापति सरोज अग्रवाल ,और निर्मल रंधावा रहे दिगंबर जैन खंडेलवाल सरावगी समाज व चातुर्मास समिति के पदाधिकारीयो ने भगवान आदिनाथ स्वामी और आचार्य प्रज्ञा सागर के चित्र का अनावरण किया हाडोती क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । समाज अध्यक्ष संतोष पाटनी, उपाध्यक्ष सुनील बाकलीवाल, संजय पाटनी, चातुर्मास संयोजक दीपक गंगवाल और उप संयोजक छुट्टन बाकलीवाल सहित पदाधिकारीयो ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया । चातुर्मास मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन और गुंजन जैन ने बताया कि बोली के माध्यम से प्रथम तीन कलशो की स्थापना की गई । प्रथम तीर्थंकर कलश की बोली का सौभाग्य स्वर्गीय राजेंद्र गंगवाल , नरेश, रमेश, दीपक ,ललित , महेश बड़े बाबा गंगवाल परिवार को मिला । आचार्य शांति सागर द्वितीय कलश की बोली विनोद पाटनी वन्दना,टोनी कियान सुरभी बड़ा बोहरा परिवार व आचार्य विद्यासागर तृतीय कलश की बोली स्वर्गीय शिखर चंद , संतोष,सरोज,राहुल पाटनी दयाश्री परिवार ने ली । अतिरिक्त चतुर्थ कलश की बोली का सौभाग्य राजेंद्र वैभव उषा सलोनी डगरिया परिवार , पंचम कलश बिरधी चंद , राजेंद्र ,पारस ,सुरेंद्र , अशोक अभिषेक छाबड़ा, छठा कलश स्वर्गीय सोहनलाल, इलायची देवी,भुवनेश चंद्रेश रावका परिवार, सातवां कलश ऋषभकुमार मुकेश अनूप, कपिल सोगानी परिवार एवम् आठवां अन्तिम कलश नरेंद्र,छुट्टन,मयंक बाकलीवाल को सौभाग्य मिला। कार्यक्रम का ध्वजारोहण कैलाश कपिल पांडया परिवार ने किया। कलश स्थापना के पश्चात आर्यिका सत्यमती माताजी को वस्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्रीमती राधा, नगर परिषद की सभापति सरोज अग्रवाल,शोभा अग्रवाल,
परिवार को मिला । आर्यिका हेमश्री माताजी को वस्त्र भागचंद प्रमोद नवीन,नितिन गंगवाल परिवार द्वारा , पादपक्षालन आर्यिका सत्यमति माताजी का स्व. मदनलाल ,महावीर,
बाबूलाल अशोक गोधा परिवार द्वारा आर्यिका हेमश्री माताजी को मनोज कुमार अमन अपीक अरिहंत कलेक्शन परिवार द्वारा आर्यिका सत्यमति माताजी को शास्त्र भेंट
महेन्द्र कुमार विमल कुमार वेद नैनवा,परिवार
हेमश्री माताजी को
तरुण क्रान्ति मंच के द्वारा
महाआरती अशोक पदम् नवीन रोबिन कासलीवाल परिवार को सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान रंगमा रंगमा रंग गयो रे , चातुर्मास की बेला आई , पारस प्यारा लागो चवलेश्वर प्यारा लागो , माता के दरबार में लगा चातुर्मास का मेला , पंछिडा रे उड़ के गए पावापुरी रे भजनो की धुन पर महिला , पुरुषों और बच्चों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी । कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से आये समाज बंधुओ ने भाग लिया । अंत में समझाकर मंत्री योगेन्द्र जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया
No comments:
Post a Comment