बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
नेशनल हाईव 52 पर बून्दी टनल के पास मध्यरात्री को हुई लुट की वारदात में शामिल एक ओर आरोपी गिरफ्तार आरोपी राजू को किया गिरफ्तार
प्रकरण मे चार आरोपियों को पूर्व मे किया जा चुका है बापर्दा गिरफ्तार ।
आरोपियों से लूट की राशी 90 हजार रुपये व एक चांदी का कडा बरामद
एक अर्टिगा कार को भी किया जप्त ।
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा (IPS) ने बताया की थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा नेशनल हाईव 52 पर बून्दी टनल के पास मध्यरात्री को हुई लुट की वारदात में शामिल एक ओर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लूट की राशी 90 हजार रुपये व एक चांदी का कड़ा बरामद कर एक अर्टिगा कार को जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है । प्रकरण मे 04 आरोपियों को पूर्व मे बापर्दा गिरफ्तार कर एक स्विफ्ट डिजायर कार को जप्त किया जा चुका है ।
घटना विवरण- फरियादी अमरचन्द पुत्र दोलूराम उम्र 46 वर्ष जाति खटीक निवासी डाबर कलां थाना देवली जिला टोंक ने रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 04.07.2025 कि बात है। कि प्रार्थी डाबर कला से पप्पू लाल के लॉडिग टेम्पो RJ 26 GA 4992 मे 17 बकरे भर करके के कोटा बकरा मण्डी में बैचने के लिये जा रहे थे कि रात को 02.00 बजे के लगभग बून्दी टनल को पार करते ही रास्ते पर एक फोरव्हीलर गाडी खडी हुई थी। गाडी के बाहर 3-4 अनजान व्यक्ति खडे हुऐ थे। इन्होने टेम्पो को रूकवाया तो टेम्पो चालक पप्पू ने टैम्पो को रोका और रोकते ही इन सब व्यक्तियों ने प्रार्थी व टैम्पो चालक व प्रभुलाल हम तीनो को नीचे उतारकर बैठने को कहा नहीं बैठने पर हमारे साथ मारपीट करने की धमकी दी, हम तीनों टैम्पो से नीचे उतरे तो हमें साईड में बिठा दिया और प्रार्थी के हाथ में डेड सौ ग्राम का चांदी का कड़ा व पप्पू के हाथ में 250 ग्राम का चांदी का कड़ा व 10 हजार रूपये नकदी छीन लिये । ओर एक मोबाईल 12 हजार रूपये कि कीमत का फोड दिया। पीछे से हमारी गाड़ी में 17 बकरे थे जो गाड़ी व बकरों को वो साथ ले गये। हमारी गाड़ी से बकरे उतार कर अपनी गाड़ी में भर लिये और हमारी गाड़ी हमे वापस दे दी और कहा कि किसी को तुमने बता दिया व अब की बार बकरे लेकर जाओगे तो तुम्हे मार देगें, इस प्रकार धमकियां देते हुए हमारे बकरे, चांदी का कड़ा, पैसे ले गये और मोबाईल तोड़ कर नुकसान कर दिया। इत्यादी पर प्रकरण पंजीबद्द कर अनुसंधान शुरु किया गया।
पुलिस के विशेष प्रयास- जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी द्वारा जिले में हो रही चोरियो/छीनाझपटी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी कर चोरिना माल की शत प्रतिशत रिकवरी के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशो की पालना में श्री रमेशचन्द पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया था । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरिक्षण किया गया, घटनास्थल के आस-पास करीबन 150 से 200 सीसीटीवी फुटैज व पुर्व के सम्पत्ति संबंधी चालानशुद्धा अपराधियों की लगातार तस्दीक करते हुए साक्ष्य जुटाये। टीम द्वारा संदिग्ध स्थानो पर लगातार दबिशें देकर तकनीकी, मनोवैज्ञानिक, मुखबिर व आसूचना संकलन करते हुए मुलजिमान को तलाश किया जाकर घटना मे वांछित 04 आरोपियों को पुर्व मे बापर्दा गिरफ्तार कर एक स्विफ्ट कार को जप्त किया गया था । गिरफ्तारशुदा मुल्जिमानों सें पुछताछ एवं दोराने अनुंसधान घटना मे शामिल एक ओर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लुट की राशी 90 हजार रुपये व एक चांदी का क़डा को जब्त कर एक अर्टिगा कार को जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। प्रकरण में दीगर अनुसंधान जारी है ।
नाम पता गिरफ्तारशुदा मुल्जिमः- राजु पुत्र दुर्गालाल जाति बंजारा उम्र 32 साल निवासी पराना पुलिस थाना डाबी जिला बून्दी ।
पूर्व मे गिरफ्तारशुदा मुलजिम के नाम पत्तेः-
1- धनराज मेघवाल पुत्र दौलतराम, आयु 31 वर्ष, जाति मेघवाल, निवासी पावर हाउस के पीछे डाबी,
पुलिस थाना डाबी, जिला बून्दी (राज0)
2. विजय बैस पुत्र दारासिंह, आयु 31 वर्ष, जाति बंजारा, निवासी चमन चौराहा डाबी, पुलिस थाना डाबी,जिला बून्दी (राज0), मो.
3.अनिल सिंह सोलंकी पुत्र नारायणसिंह सोलंकी, आयु 21 वर्ष, जाति रावणा राजपूत, निवासी रावळा कुआ सिडलिंग स्कूल के पास डाबी, पुलिस थाना डाबी, जिला बून्दी (राज0)
4.वकील उर्फ राजेश पुत्र रतनलाल , आयु 25 वर्ष, जाति कालबेलिया, निवासी सोन्धियां की झोंपङियां, पुलिस थाना नमाना जिला बून्दी, चिक्सी रघुनाथपुरा, पुलिस थाना शम्भुपुरा, जिला चित्तौङगढ हाल निवासी
सुंठाला सिंघाङिया, पुलिस थाना भैंसरोङगढ, जिला चित्तौङगढ (राज0)
उक्त मुलजिमान पुर्व में हत्या, लुट, डकैती, नकबजनी, चोरी, मारपीट जैसे जघन्य अपराधो के चालानशुद्धा अपराधी है
No comments:
Post a Comment