ad

Tuesday, October 14, 2025

ब्रेन हैमरेज से कजाकिस्तान में 7 दिन से कोमा में वेंटिलेटर पर है राजस्थान का राहुल* *कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा ने राष्ट्रपति भवन व पीएमओ पहुंचकर लगायी छात्र का जीवन बचाने की गुहार**तत्काल एयर एंबुलेंस से भारत नई दिल्ली एम्स लाने की मांग*

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी 14 अक्टूबर।कजाकिस्तान से एमबीबीएस कर रहा राजस्थान का निवासी भारतीय छात्र राहुल घोसलिया ब्रेन हेमरेज से पिछले 7 दिनो से कजाकिस्तान के करागन्दा हॉस्पिटल में कोमा की गम्भीर स्थिति में वेंटिलेटर पर भर्ती है।

*राष्ट्रपति भवन व पीएमओ में लगायी गुहार*

कजाकिस्तान में पिछले 7 दिनों से कोमा में वेंटिलेटर पर भर्ती राजस्थान के निवासी भारतीय छात्र का मामला नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन व प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गया है।विदेश में संकटग्रस्त भारतीयों की सहायता के लिये कार्य करने वाले राजस्थान के कांग्रेस नेता राजस्थान बीज निगम के पूर्व निदेशक चर्मेश शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली राष्ट्रपति भवन व प्रधानमंत्री कार्यालय में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखित ज्ञापन देकर राजस्थान के निवासी भारतीय छात्र को समुचित चिकित्सा के लिये परिजनो की इच्छानुसार तत्काल कजाकिस्तान से एयर एम्बुलेंस से नई दिल्ली एम्स में लाने की मांग की है।शर्मा ने साउथ ब्लॉक विदेश मंत्रालय पहुंचकर विदेश मंत्री एस जयशंकर व विदेश सचिव विक्रम मिश्री के कार्यालय से सहायता का आग्रह करते हुये ज्ञापन दिया। राहुल के परिजनो ने मदद के लिये उनकी परिचित बूंदी महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष लाखेरी निवासी रेखा कलोसिया से सम्पर्क किया था।जिसके बाद कलोसिया ने चर्मेश शर्मा को सारे मामले की जानकारी दी।राहुल के परिजनों ने भी शर्मा से मानवीय सहायता का आग्रह किया।

*कजाकिस्तान में भारतीय छात्र का जीवन खतरे में*

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम दिये ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय छात्र राहुल घोसलिया वर्तमान में बहुत ही गंभीर स्थिति में है और उसका जीवन खतरे में है। राहुल को वर्तमान में कजाकिस्तान में समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है।भारतीय एमबीबीएस छात्र राहुल गोसिया का जीवन बचाने के लिये उसे तत्काल कजाकिस्तान से नई दिल्ली एयर एंबुलेंस से एयरलिफ्ट कर भारत लाकर यहां के नई दिल्ली एम्स चिकित्सालय में समुचित चिकित्सा करवाने की आवश्यकता है।राहुल को तत्काल कजाकिस्तान हॉस्पिटल से एयरलिफ्ट कर एयर एंबुलेंस से भारत लाया जाये और नई दिल्ली एम्स संस्थान में इलाज करवाकर उसका जीवन बचाया जाये।

*8 अक्टूबर को हुआ था ब्रेन हैमरेज*

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के जयपुर जिले की शाहपुरा तहसील के नयाबास गाँव का रहने वाला राहुल घोसलिया कजाकिस्तान की करागन्दा यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहा है। वह एमबीबीएस पांचवे व फाइनल ईयर का छात्र है।8 अक्टूबर को उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था जबसे वह वेंटिलेटर पर है।राहुल के पिता बंशीधर घोसलिया भारतीय सेना के सेवानिवृत्त फौजी है।कुछ माह से वे भी पक्षाघात से पीड़ित है।राहुल 7 बहिनो का इकलौता भाई है।सभी परिजन उसकी सकुशलता की प्रार्थना कर रहे है।

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...