बूंदी पूर्व सभापति महावीर मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को शहर में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए । मोदी ने बालाजी महाराज के दर्शन कर कार्यक्रम की शुरुआत की । जंगल की बगीची गौशाला पर गोवंश को चारा डाला गया । मालन मासी बालाजी परिसर में पक्षियों को दाना डाला गया । उसके उपरांत लंका गेट रोड स्थित रेट वाली महादेव निशुल्क भोजशाला में मंडल प्रभारी अशोक शर्मा की अगवाई में निशक्त जनों को भोजन कराया गया । कोटा रोड पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने साफा बंधवाकर स्वागत किया । गणेश महोत्सव समिति संरक्षक मोहन नुवाल में समिति के सदस्यों ने स्वागत किया । प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि इस दौरान जिला मोर्चा संयोजक महावीर जैन , भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मोजी नुवाल ,पूर्व पार्षद गौरव वर्मा, संजय भूटानी ,मानस जैन ,पप्पू सोनी, शहर उपाध्यक्ष हेमंत मीना ,शहर मंत्री दिलीप सिंह ,पूर्व जिला प्रवक्ता निर्मल मालव ,अनिल शर्मा, अनिल जांगिड़, रवि शर्मा ,प्रदीप श्रीमाल, मनोज जांगिड़ ,जसविंदर सिंह, रवि वरयानी, अनिल चतुर्वेदी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे
ad
Subscribe to:
Comments (Atom)
पूर्व सभापति महावीर मोदी के जन्मदिन पर शहर में विभिन्न सेवा कार्य किए आयोजित
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी पूर्व सभापति महावीर मोदी के जन्मदिन पर शनिवार को शहर में विभिन्न सेवा कार्य आयोजि...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, हिंदू जागरण मंच एवं सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा बूंदी शहर, जिसे छोटी...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में, जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी की अगुवा...