ad

Saturday, February 28, 2026

गोपाल गौ सेवा संस्थान ने मनाया पूर्व विधायक डोगरा का जन्मदिनडोगरा के जन्मदिन पर हुए सेवा कार्य आयोजित

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । पूर्व विधायक अशोक डोगरा के जन्मदिन पर शनिवार को विभिन्न सेवा कार्य आयोजित हुए । मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि सर्वप्रथम बहादुर सिंह सर्किल स्थित कायन हाउस गो पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । गोपाल गौ सेवा समिति अध्यक्ष रमेश हाडा सचिव गोपाल महेश्वरी की अगुवाई में समिति की सदस्यों ने पूर्व विधायक डोगरा को माला पहनाकर और केक कटवा कर अभिनंदन किया । कार्यकर्ताओं ने गोवंश को चारा डाला । खोजा गेट रोड स्थित गणपति सेवा आश्रम में निराश्रित लोगों को भोजन कराया । इसके पश्चात न्यू कॉलोनी आवास पर शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने साफा बंधवाकर और माल्यार्पण कर डोगरा का स्वागत किया और जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की । विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं , सामाजिक संगठनो , राजकीय कर्मचारियों और आमजनों ने डोगरा के आवास पर पहुंचकर स्वागत और अभिनंदन किया । डोगरा ने सभी लोगों के साथ संवाद करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे । समय-समय पर सभी की मांगों को सरकार सरकार के पास भिजवाकर निस्तारण करवाएंगे । इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पूर्व सभापति सरोज अग्रवाल ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव, मन की बात जिला संयोजक भरत शर्मा, पूर्व उप जिला प्रमुख बृजबाला गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री मोहन कराड, पूर्व जिला प्रवक्ता निर्मल मालव , शहर महामंत्री संजय भूटानी , शहर उपाध्यक्ष हेमंत मीणा, शहर मंत्री दिलीप सिंह राजावत, चेतन पंचोली, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामराज बलाई, कोषाध्यक्ष कोशल त्रिवेदी, पूर्व पार्षद मानस जैन , संदीप यादव , नवीन सिंह ,पप्पू सोनी, आशीष शर्मा, कमलेश रेगर , बबीता दाधीच, मोइनुद्दीन अंसारी, जितेंद्र सिंह हाडा , सुरेश परिहार, संचित अग्रवाल, जमुना शंकर, रोशन घेघट , नारायण सिंह हाडा , करीम भाई , सुरेंद्र सिंह सोलंकी , पूर्व सरपंच महेंद्र शर्मा , अशोक जायसवाल , कैलाश जांगिड़ सहित जनप्रतिनिधि , कार्यकर्ता मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के प्रवक्ता पद पर किट्टू सैनी मनोनीत

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूँदी। महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष ( एडवोकेट ) ...