बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी सीलोर शीलोदय तीर्थ क्षेत्र में वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली आदिनाथ जयंती की तैयारियों को लेकर जैन समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
समिति अध्यक्ष टीकम जैन ने बताया कि आदिनाथ जयंती 2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष द्वारा मंदिर निर्माण कार्य का विस्तृत लेखा-जोखा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। महामंत्री सुनील जैन ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए जानकारी दी कि जयंती के अवसर पर प्रातःकाल भगवान आदिनाथ का 1008 श्री कलशों द्वारा अभिषेक एवं शांतिधारा आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात दिन में मंडल विधान के माध्यम से भगवान की स्तुति की जाएगी।
बैठक में ऐडवोकेट पदम जैन सुशीला जैन, राहुल जैन, सुरभि जैन,एडवोकेट सुनीता जैन डॉ. वर्षा जैन एवं पर्व जैन (हरसोरा, आँवा) ने त्रिकाल चौबीसी में एक मंदिर निर्माण हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की।
आगामी आदिनाथ जयंती समारोह के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
बैठक का संचालन सुनील जैन द्वारा किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने मिलकर आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। जिसमे मनीष धोवड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष, नरेन्द्र कोटिया, प्रदीप श्रीमाल, ओम बड्जात्या, राजेंद्र छाबड़ा, विजय प्रकाश, मनीष आँवा वाले, जम्बू हरसोरा,कमलेश ठग, महेंद्र सामरिया, अशोक धनोप्या, लालचंद सेठिया, प्रकाश सेठिया, भेरुप्रकाश, पदम जैन, केसरी लाल, सचिन, मनोज सेठिया आदि उपस्थित रहे
No comments:
Post a Comment