बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
मुख्य प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक यशवंत शर्मा ने बताया कि निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर द्वारा, ली गई वीसी में प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार लाडो प्रोत्साहन योजना में बूंदी जिले की प्रगति अति न्यून होने से लाडो प्रोत्साहन योजना में जिले को अग्रणी पंक्ति में लाने हेतु स्थानीय कार्यालय में दिनांक 17 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक, लाडो योजना में आ रही अनेक बाघाओ के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है तथा सभी राजकीय एवं निजी विद्यालय लाडो प्रोत्साहन योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का अवरोध दूर करने हेतु दूरभाष पर अथवा व्यक्तिगत कार्यालय में आकर उक्त अवरोध को दूर करवा कर लाडो प्रोत्साहन योजना में प्रगति प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें ताकि बूंदी जिले का नाम राजस्थान में अग्रणी पंक्ति में आये एवं मुख्य प्रभारी यशवंत शर्मा ने बताया अगर उक्त योजना में पात्र छात्रा वंचित रहती है तो संबंधीत संस्था प्रधान, इसके लिए उत्तरदायी होंगे, किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो बूंदी जिले के लाडो योजना के मुख्य प्रभारी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक यशवंत शर्मा मोबाइल नंबर 98 293 13876 से संपर्क करें। तथा इस हेतु अनुभाग अधिकारी श्री बनवारी लाल मीणा मोबाइल नंबर 9828639050, प्रभारी कार्मिक रामहेत गोचर 8440809507 पर भी संपर्क कर सकते हैं ।, मुख्य प्रभारी यशवंत शर्मा ने बताया कि अगर इस योजना की प्रगति के कार्य में किसी भी कार्मिक की लापरवाही सिद्ध होती है तो वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
No comments:
Post a Comment