ad

Monday, February 17, 2025

सिंधी समाज ने अवैध निर्माणकर्ता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग का सौंपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
सिंधी समाज सेवा समिति ने जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन।
खाई लैंड मार्केट में सरकारी परकोटे को तोड़कर अवैध निर्माण करने वाले के विरुद्ध निर्माण को ध्वस्त कर सीज कर FIR दर्ज करने, ठेकेदार पर भी FIR दर्ज करने ओर साथ साथ नगर परिषद बूंदी के संबंधित दोषी अधिकारियों पर भी FIR दर्ज करने जिससे भारतीय संविधान का उल्लंघन ना हो बाबत।
खाई लैंड मार्केट में एक व्यक्ति द्वारा पुरातत्व विभाग के सरकारी परकोटे को तोड़कर द्वितीय मंजिल पर अवैध निर्माण किया जा रहा है जबकि इसकी सूचना बूंदी नगर परिषद के समस्त अधिकारियों और प्रशासन को भी है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से अवैध निर्माणकर्ता के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उसने हमारे सिंधी समाज के व्यक्ति के रजिस्ट्री शुदा मकान पर भी परकोटा तोड़कर उस पर निर्माण करने का साहस कर दिया जो भारतीय संविधान ओर न्याय का खुला उल्लंघन है जिससे पूरे सिंधी समाज में रोष व्याप्त है 
 इसकी जानकारी नगर परिषद के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भी थी उन्होंने फिर भी जानबूझकर ऐसा कृत्य अवैध निर्माणकर्ता के साथ मिलकर अप्रत्यक्ष रूप से किया है, इनकी मिलीभगत नजर आती है इसलिए अवैध निर्माणकर्ता के निर्माण को सीज कर निर्माणकर्ता, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर FIR दर्ज करने की मांग की हे जिससे भविष्य में कोई भी अवैध निर्माणकर्ता और उसको प्रोत्साहित करने वाले कर्मचारी भारतीय संविधान ओर कानून का उल्लंघन नहीं कर सके।
ज्ञापन देने वालों में सिंधी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मंगूमल टेकवानी, अमर कालरा, गौरव जैसानी, हरीश कुमार बिलोची, किशन जैसानी, अशोक जसोतानी, मुरलीधर, कैलाश दर्डा, मुकेश माधवानी, प्रेम प्रकाश, मुकेश जयसिंघानी, हरीश कालरा, रोशन बिलोची, गिरधर जासोतानी, बिशन दास ग्लानि, सहित कई समाज के व्यक्ति मौजूद थे इसके साथ साथ अन्य व्यक्तियों का भी समर्थन रहा जिसमें मनमोहन अजमेरा, पार्षद मनीष सिंह सिसोदिया, मोहन बिरला, महेश जिंदल।

जयपुर: ACB की जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई दो तहसीलदारों को 15 लाख की घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, मांगी थी 60 लाख की रिश्वत

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज़) जयपुर 
Feb 18, 2025 / 07:12 pm
जयपुर:*राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जयपुर टीम ने जैसलमेर में बड़ी सफलता हासिल की है। भणियाणा तहसीलदार सुमित्रा गोदारा और फतेहगढ़ तहसीलदार शिवप्रकाश को 15 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, इन तहसीलदारों ने रजिस्ट्री और नामांतरण खोलने की एवज में 60 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने इस मामले में गहन जांच शुरू की और योजना बनाकर ट्रैप बिछाया।
जैसलमेर में ACB की कार्रवाई

*ऐसे हुई ACB की बड़ी कार्रवाई:*

ACB एएसपी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने पूरी रणनीति के तहत जाल बिछाया। जैसे ही तहसीलदारों ने 15 लाख रुपए की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इस पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग DIG अनिल कयाल कर रहे थे, जबकि ACB डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
जैसलमेर में ACB की कार्रवाई

*ACB की सख्ती से मचा हड़कंप:*

ACB द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। बताते चलें कि जैसमेर जैसे सूदूर जिले में इस तरह का केस भ्रष्टाचार के बढ़ते मामलों को उजागर करता है। फिलहाल, ACB द्वारा दोनों तहसीलदारों से पूछताछ जारी है। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच के आधार पर आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

Friday, February 14, 2025

इंद्रमिीत सिंह ने दुर्लभ एबी नेगेटिव एसडीपी डोनेशन कर बचाया 7 वर्षीय मासूम बालक का जीवन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
हाडोती ब्लड डोनर सोसायटी के कोऑर्डिनेटर मनोज चंचलानी ने बताया कि 7 वर्षीय मासूम बालक प्रद्युम के लिए एक यूनिट एबी नेगेटिव एसडीपी की अति आवश्यकता थी 
 दिन भर के अथक प्रयास से एबी नेगेटिव ब्लड डोनर की तलाश की गई जिसमें चार डोनर में से तीन तो अनफिट निकल गए लेकिन देर रात 11:00 बजे रक्तविर इंद्रजीत सिंह ने ब्लड बैंक पहुंचकर अपने दुर्लभ ब्लड ग्रुप एबी नेगेटिव एसडीपी डोनेशन कर मासूम बालक का जीवन बचाया
दिन भर की गई मेहनत का शाम को मिला परिणाम,
रक्तविर इंद्ररमीत सिंह ने अपना अमूल्य दुर्लभ रक्त_AB नेगेटिव sdp (प्लेटलेट्स) जे.के लोन _हॉस्पिटल_कोटा में एडमिट 7 साल के बच्चे के लिए, डोनेट किया। आज सुबह मनोज चंचलानी के पास मरीज प्रधुम्न के परिवार का कॉल आया की हमे एबी नेगेटिव sdp की जरूरत है चंचलानी ने खूब प्रयास किया,लेकिन जिस डोनर से बात की कोई शादी में तो किसीकी तबीयत खराब होने की वजह से डोनर न आने पर मैने कोटा की सामाजिक संस्थाओं के कॉर्डिनेटर से बात की ओर दिन से शाम तक 3 डोनर ब्लडबैंक पहुँचे लेकिन किसीका हीमोग्लोबिन कम तो किसीकी हाथ की नस न मिलने से डोनेशन न हो पाया लेकिन मेने हार न मानी और रात्रि में मेरे बड़े भाई विनीत वार्ष्णेय जी एक डोनर लेके जे के लोन ब्लडबैंक पहुँचे,तथा रात्रि में 10 बजे एबी नेगेटिव रक्तदाता इन्द्ररमीत सिंह sdp देने पहुँचे, डोनर की सीबीसी करवाई। फ़ीट होने पर रात्रि में इंद्ररमीत सिंह ने जीवनकाल में पहली बार प्लेटलेट्स sdp डोनेशन किया इन्द्रमित सिंह
इससे पूर्व 15 बार रक्तदान कर चुके है

Thursday, February 13, 2025

26 और 27 फरवरी को बूंदी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सर्वोदय संवाद संकल्प शिविर के संबंध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक आयोजित

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) दिनांक 26 और 27 फरवरी को बूंदी में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सर्वोदय संवाद संकल्प शिविर के संबंध में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय बूंदी में संगठन के प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी श्री केशव जी तिवारी के मुख्य आथित्य में संपन्न हुई संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने संकल्प शिविर के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं दिशा निर्देश दिए बैठक को पीसीसी सदस्य सत्येष शर्मा ने भी संबोधित किया तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में सर्वोदय संकल्प शिविर में भाग लेकर पार्टी की रीति नीति एवं विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत होने का आह्वान किया। बैठक के दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बूंदी ब्लॉक की कार्यकारिणी को अतिथियों के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए ओर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान बूंदी के जिलाध्यक्ष महावीर मीणा ने सबको अपनी अपनी जिम्मेदारी वितरित की इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रामकिरण मीणा, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेश सोनी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला उपाध्यक्ष चेतराम मीणा, बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष रामहेत बैरवा, तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष सरपंच बाबुद्दीन, मदन लाल गुजर, गोबरी लाल गुजर, मंडल अध्यक्ष राकेश मीणा, जनरैल सिंह, हेमराज मीणा, भोजराज सैनी, पप्पू लाल सैनी, मुकेश जैन, यासीन कुरैशी इत्यादि मौजूद रहे यह जानकारी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान के प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश एवरग्रीन ने दी।

Sunday, February 9, 2025

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का गोवंश को रेडियम बेल्ट बांध किया शुभारंभ


राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारम्भ  1 जनवरी से 31 जनवरी  चलेगा अभियान 
 इस वर्ष राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की थीम" परवाह " CARE है आज के दिन लगभग 100 गायों के काउ रेडियम बेल्टस लगाई गई जिसमें रोटरी क्लब, ब्रह्मा कुमारीज , परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवं पशुपालन विभाग के  संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी  प्रमोद लोढ़ा, एडिशनल एसपी उमा शर्मा, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अलका बहन , पशुपालन विभाग से उपनिदेशक डॉक्टर ओमप्रकाश मीणा, परिवहन विभाग से इंस्पेक्टर हंसराज मीणा, एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष महेश पटौदी, के सी वर्मा, लक्ष लक्ष्मी चंद गुप्ता, सुरेश दाखेड़ा , त्रिलोक जैन ,आदित्य भंडारी , कुणाल गोस्वामी, नरेश जिंदल , नितेश शर्मा ,  जयकुमार मेहरा मौजूद रहे

कबीर पंथ आश्रम समिति द्वारा खोईवाल के नेतृत्व में osd दत्ता को ज्ञापन सौंप कर आश्रम के ऊपर से बिजली की लाइन हटाने की मांग की

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
कबीर पंथ युवा जिला अध्यक्ष शंकर पहाड़िया ने बताया कि
सिलोर रोड उत्सव मैरिज गार्डन के पीछे स्थित सदगुरू कबीर साहब आश्रम के परिसर के ऊपर एवं आस पास से गुजर रही 33 हजार
केवी विद्युत लाईनों को हटवाने की मांग को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ
मानव सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा है 
ज्ञापन में लिखा कि
पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहब वंशावली 
कबीर सतसंग समिति बूंदी की और से निवेदन हैं कि रंगबाडी, बडे पॉवर हाउस के
पीछे, छत्रपुरा, बूंदी स्थित कबीर साहब के आश्रम एवं आश्रम परिसर के ऊपर से
33 हजार केवी. 2 विद्युत लाईने इस आश्रम एवं आश्रम परिसर एवं परिसर के आस-पास
निकली हुई है। आश्रम परिसर में सम्पादित होने वाले सतसंग में आने वाले श्रद्धालुओं एवं
सत्संगियों के लिए काफी प्राण घातक हो सकती है। इन लाईनों से हमेंशा जानमाल का खतरा
बना हुआ है, कभी भी इन विद्युत लाईनों से अप्रिय घटना दर्शनार्थियों एवं सत्संगियों के साथ
घटित हो सकती है। वर्ष में इसआश्रम में 5-6 सत्संग स्टेट लेवल के होते हैं जिसमें हजारों की
तादाद में श्रद्धालू पहुचते हैं, तो इन लाईनों से घटना घटित होने का पूरा-पूरा अंदेशा होता है।
पूर्व में भी कई बार इस आश्रम के आस-पास एवं किसानों के खेतों में आग लगने की
घटनाये हो चुकी है। पूर्व में भी कई मर्तबा जिला अधिकारियों को एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को
इस समस्या से लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत एवं सूचित किया जा चुका हैं, यह विद्युत
लाईने विद्युत निगम द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के अवैधानिक रूप से निकाली गई
है, जो खुले खतरे को आमंत्रित कर रही है सदगुरु कबीर साहब आश्रम के उपर से एवं
परिसर के उपर एवं आस-पास से गुजर रही इन दो 33 हजार के.वी. विद्युत लाईनों को आश्रम
एवं आश्रम के उपर से शीघ्र-अतिशीघ्र हटवाये जाने की मांग की है
जिस पर ओएसडी राजीव दत्ता ने त्वरित समाधान के लिए बिजली विभाग के अधिकारी AC के फोन कर मामले का जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देश
इस दौरान श्रवण कुमार राजू हरि शंकर राहुल कहार बाबूदास गणेश रवि कुमार सोनू डगोरिया सूरज राठौर 
हारे शंकर, कबीर धर्मदास
के. डी.बी. मिशन यूथ अध्यक्ष शंकर पहाड़िया एवं दिवान गणेश दास नरोत्तम दास महारगढ़
महन्त हरिनालापण कबीर आठम कुन्द्र गितेश कुशवाह
पद्मलाल सुरेन्द्र वेदप्रकाश
छोटुलाल हेमन्त राठौर
हेमन्त नवल मुकेश कुशवाह
किशोर राजेन्द्र प्रहलाद मुशवाह
निर्मल कुशवाह अजय कुशवाह दिनेश सैनी राकेश सैनीजीतलाल
दिपक कुशवाह अशोक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

बून्दी पुलिस की विशेष अभियान साईबर शिल्ड के तहत लगातार कार्यवाही जारी


राजेश खोईवाल, बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
22जनवरी 2025
जिला पुलिस अधीक्षक बून्दी राजेन्द्र कुमार मीणा (आई.पी.एस.) ने बताया की पुलिस मुख्यालय जयपुर राज. द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान साईबर शील्ड के तहत थानाधिकारी पुलिस थाना इन्द्रगढ के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम प्रभावी कार्यवाही करते हुये कोलकत्ता, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यो में 16199/- रुपये एवं पिछले एक-डेड साल से कई लोगो के साथ ठगी करने वाले मुल्जिम खुशीराम को मय मोबाईल व मोटरसाईकिल सहित व 1 संदिग्ध साईबर व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

रा.उ.प्रा. विद्यालय ढोला की झोपड़िया की मरम्मत अब तक नहीं, बारिश में टपकती छत से हादसे का खतरा

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोलाकी झोपड़िया में मानसून के दौरान भवन की जर्जर स्थिति ...