ad

Sunday, February 9, 2025

कबीर पंथ आश्रम समिति द्वारा खोईवाल के नेतृत्व में osd दत्ता को ज्ञापन सौंप कर आश्रम के ऊपर से बिजली की लाइन हटाने की मांग की

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
कबीर पंथ युवा जिला अध्यक्ष शंकर पहाड़िया ने बताया कि
सिलोर रोड उत्सव मैरिज गार्डन के पीछे स्थित सदगुरू कबीर साहब आश्रम के परिसर के ऊपर एवं आस पास से गुजर रही 33 हजार
केवी विद्युत लाईनों को हटवाने की मांग को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ
मानव सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा है 
ज्ञापन में लिखा कि
पंथ श्री प्रकाशमुनि नाम साहब वंशावली 
कबीर सतसंग समिति बूंदी की और से निवेदन हैं कि रंगबाडी, बडे पॉवर हाउस के
पीछे, छत्रपुरा, बूंदी स्थित कबीर साहब के आश्रम एवं आश्रम परिसर के ऊपर से
33 हजार केवी. 2 विद्युत लाईने इस आश्रम एवं आश्रम परिसर एवं परिसर के आस-पास
निकली हुई है। आश्रम परिसर में सम्पादित होने वाले सतसंग में आने वाले श्रद्धालुओं एवं
सत्संगियों के लिए काफी प्राण घातक हो सकती है। इन लाईनों से हमेंशा जानमाल का खतरा
बना हुआ है, कभी भी इन विद्युत लाईनों से अप्रिय घटना दर्शनार्थियों एवं सत्संगियों के साथ
घटित हो सकती है। वर्ष में इसआश्रम में 5-6 सत्संग स्टेट लेवल के होते हैं जिसमें हजारों की
तादाद में श्रद्धालू पहुचते हैं, तो इन लाईनों से घटना घटित होने का पूरा-पूरा अंदेशा होता है।
पूर्व में भी कई बार इस आश्रम के आस-पास एवं किसानों के खेतों में आग लगने की
घटनाये हो चुकी है। पूर्व में भी कई मर्तबा जिला अधिकारियों को एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को
इस समस्या से लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत एवं सूचित किया जा चुका हैं, यह विद्युत
लाईने विद्युत निगम द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के अवैधानिक रूप से निकाली गई
है, जो खुले खतरे को आमंत्रित कर रही है सदगुरु कबीर साहब आश्रम के उपर से एवं
परिसर के उपर एवं आस-पास से गुजर रही इन दो 33 हजार के.वी. विद्युत लाईनों को आश्रम
एवं आश्रम के उपर से शीघ्र-अतिशीघ्र हटवाये जाने की मांग की है
जिस पर ओएसडी राजीव दत्ता ने त्वरित समाधान के लिए बिजली विभाग के अधिकारी AC के फोन कर मामले का जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देश
इस दौरान श्रवण कुमार राजू हरि शंकर राहुल कहार बाबूदास गणेश रवि कुमार सोनू डगोरिया सूरज राठौर 
हारे शंकर, कबीर धर्मदास
के. डी.बी. मिशन यूथ अध्यक्ष शंकर पहाड़िया एवं दिवान गणेश दास नरोत्तम दास महारगढ़
महन्त हरिनालापण कबीर आठम कुन्द्र गितेश कुशवाह
पद्मलाल सुरेन्द्र वेदप्रकाश
छोटुलाल हेमन्त राठौर
हेमन्त नवल मुकेश कुशवाह
किशोर राजेन्द्र प्रहलाद मुशवाह
निर्मल कुशवाह अजय कुशवाह दिनेश सैनी राकेश सैनीजीतलाल
दिपक कुशवाह अशोक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...