ad

Monday, December 12, 2022

जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया के नेतृत्व 5 हजार से अधिक महिलाएं बारां जिले से भारत जोड़ो यात्रा में हुई शामिल जैन नें प्रेस कांफ्रेन्स को किया सम्बोधित

राजेश खोईवाल
बारां(राजस्थान टीवी न्यूज) राजस्थान प्रदेष के हाडौती क्षेत्र से आज आठवे दिन गुजर रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया के नेतृत्व में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने शिरकत की तथा वहां पर आयोजित प्रेस कांफ्रेन्स को भी सम्बोधित किया।
 जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें राहुल गांधी की 12 दिसम्बर को मातृ शक्ति को समर्पित महिला शक्ति पदयात्रा में बारां जिले से 5 हजार महिलाओं को लेकर आने की जिम्मेदारी प्रदान की गई थी। 
 आज राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा प्रातः बबई तेजाजी रामदेवजी मंदिर, केशवरायपाटन जिला बून्दी से प्रारम्भ हुई जो प्रातः 10 बजे ग्राम पीपलवाडा तहसील खण्डार जिला सवाई माधोपुर पहुंची। यहां पर पदयात्रा विश्राम एवं भोजन उपरान्त दोपहर 3.30 बजे पुनः प्रारम्भ हुई जो सांय भगतसिंह चौराहा, कुस्तला पहुंची यहां पर आयोजित नुक्कड सभा को राहुल गांधी द्वारा सम्बोधित किया गया। आज की भारत जोडो यात्रा पूर्णतया महिलाओं को समर्पित रही तथा इस दौरान प्रियंका गांधी उनके पति रॉबर्ड वाड्रा एवं उनकी बेटी मिराया भी यात्रा में पैदल चले। आज की भारत जोडो यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा भी मुख्यतया महिलाओं के हाथों में ही रहा। 
बारां जिले से उर्मिला भाया के नेतृत्व में पहुंची 5 हजार से अधिक महिलाएं भारत जोडो यात्रा में बडे उत्साह के साथ नफरत छोडो, भारत जोडो तथा कांग्रेस जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए आकाष को गुंजायमान करते हुए साथ में पैदल चली। राहुल गांधी द्वारा पदयात्रा में शामिल अनेकों महिलाओं से बातचीत करते हुए कई जानकारियां प्राप्त की गई। 
पत्रकार वार्ता को भी किया सम्बोधित- प्रेस कांग्रेंस को सम्बोधित करते हुए उर्मिला भाया ने कहा कि आज हजारों की संख्या में शामिल हुई महिलाओं द्वारा प्रिंयका गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो यात्रा में भागीदारी निभाई तथा इस दृष्य को देखकर अभिभूत हुई। उन्होनें कहा कि आज महिलाएं भी देश के विकास में अपनी महती भागीदारी निभा रही है। स्व. राजीव गांधी द्वारा 33 प्रतिषत महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था संविधान में की गई तथा इसी के कारण आज वह जिला प्रमुख है। वह जिले के आठों ब्लॉकों में ग्राम पंचायतवार प्रमुख आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत पहुंचती है तथा जहां पर घूंघट लिए हुए महिलाओं की बातों को ध्यान से सुनती है तथा उनकी समस्याओं का अधिकारियों, कर्मचारियों से निराकरण करवाती है। आज राहुल गांधी द्वारा महिलाओं से बात कर उनकी समस्याएं सुनी। पत्रकार वार्ता के दौरान एआईसीसी के मीडिया प्रभारी जयराम रमेष, एआईसीसी की महासिचव नीता डिसूजा, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेष, दिव्या मदेरणा, प्रदेष महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिहाना रियाज आदि भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

साइबर क्राइम एक्सपर्ट प्रताप ने अनजान बहन के लिए डोनेट की एसडीपी टीम जीवनदाता के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को मिल रही एसडीपी

राजेश खोईवाल कोटा (राजस्थान टीवी न्यूज़) कोटा.टीम जीवन दाता द्वारा त्यौहार के सीजन में भी लोगों की निरंतर मदद की जा रही है, ऐसे ...