ad

Monday, December 12, 2022

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

राजेश खोईवाल
(राजस्थान टीवी न्यूज़) अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष एवं विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीणभाई तोगड़िया के जन्मदिवस पर निरंजन सिद्ध पंचवटी आश्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद एवं राष्ट्रीय मजदूर परिषद के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर डॉक्टर तोगड़िया के दीर्घायु होने की कामना की!
डॉक्टर तोगड़िया के 66वें जन्म दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के छायादार, फलदार एवं औषधीय 66 पौधे लगाए तथा सुरक्षा का संकल्प लिया।
इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग उपाध्यक्ष सीताराम सैनी खानपुरा, जिला उपाध्यक्ष उमेश बजरंगी, नैनवा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सैनी, राष्ट्रीय महिला परिषद की देवबाई नागर, फोरंता गुर्जर, राष्ट्रीय मजदूर परिषद के हेमराज सैनी, मोरपाल गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

विधायक शर्मा ने भविष्यवाणी सही साबित होने पर ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी का किया सम्मान

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी की बेटी सुप्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी द्वारा की गई...