ad

Tuesday, February 7, 2023

मीरा गेट से दलेलपुरा पर बन रही सीसी सड़क निर्माण का विधायक डोगरा ने किया निरीक्षणसीसी सड़क के ऊपर बने चेंबर पर जताई नाराजगी

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
मीरा गेट से दलेलपुरा तक बनने वाली सीसी सड़क निर्माण का आज विधायक अशोक डोगरा ने निरीक्षण किया 
नवनिर्मित सीसी सड़क पर निकल रहे सीवरेज के चेंबर को देखकर विधायक ने नाराजगी जताते हुए पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता राहुल मोदी से कहा कि इस चेंबर कि जो ऊंचाई सड़क पर आ रही है इससे दुर्घटना होने का अंदेशा है । कनिष्ठ अभियंता र मोदी ने कहा कि जल्दी ही चेंबर को हटा दिया जाएगा जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लग सकेगी । मुक्तिधाम के सामने लग रहे कचरे के ढेर को हटाने के लिए विधायक डोगरा ने नगर परिषद आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया से कहा आयुक्त ने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगले दो दिनों में यहां से कचरा साफ करा दिया जाएगा और भविष्य में कभी भी यहां पर नगरपरिषद द्वारा कचरा नहीं डाला जाएगा । पीडब्ल्यूडी कनिष्ठ अभियंता मोदी ने कहा कि तीव्र गति से सड़क निर्माण मे गति लाई जाएगी और जल्द ही सड़क निर्माण पूरा करवा दिया जाएगा । विधायक मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि इस मौके पर नगर परिषद नेता प्रतिपक्ष मुकेश वाधवानी , अधिशासी अभियंता अरुणेश शर्मा , भाजपा शहर अध्यक्ष महावीर खंगार , उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह हाडा , पार्षद संजय शर्मा आदि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

रोटरी क्लब बून्दी एवं क्रिष्ना शैल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद द्वारा निःशुल्क परामर्श शिविर में 283 मरीजों ने लिया निःशुल्क परामर्श

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) खबर व विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें 7689905823 शनिवार 27 मार्च 2026 time 14:27  रोट...