ad

Friday, March 3, 2023

भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस देवनगरी बलदेव में धूमधाम से मनाया

राजेश खोईवाल
मथुरा (राजस्थान टीवी न्यूज) 
 भारतीय किसान संघ ने अपना स्थापना दिवस समारोह भगवान बलराम जी की देवनगरी बलदेव में बड़ी धूमधाम से मनाया। अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, प्रांत अध्यक्ष गुलबीर सिंह, प्रांत मंत्री ऋषि तथा दीनदयाल धाम के डायरेक्टर सोनपाल सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बलदेव ब्लॉक के 12 गांवों के किसान तथा 6 जिलों के कार्यकर्ता जमा हुए, 260 के लगभग मोजूद रहे दिनेश ने कहा कि भारतीय किसान 50 वर्ष पूर्व पूर्ण जैविक खेती करते थे मगर हालिया समय में अत्यधिक रसायनों की भरमार से खेती का उत्पाद जहरीला व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो गया है तथा खेतों की मिट्टी भी खराब हो रही है तो इसके कारण बहुत सारी बीमारियां फैल रही है और चिकित्सा व्यवस्था पर बहुत दबाव बढ़ गया है। अब इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए हमें फिर से रसायनों तथा जेनेटिकली मॉडिफाइड बीजों से दूर जाना होगा और अपनी प्राकृतिक जैविक खेती की तरफ जल्दी से जल्दी लौटना होगा, इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी और सरकार भी इसमें बहुत मदद कर रही है। किसान संघ द्वारा लाभकारी मूल्यों की मांग की भी चर्चा की गई और किसानों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
 बलदेव ब्लॉक में हल और बैलों से खेती करने वाले किसान को सम्मानित किया गया मोहन सिंह चाहर प्रदेश मंत्री ने प्रस्तावना रखी। समापन अध्यक्ष गुलवीर ने किया ऋषि कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रांत मंत्री धर्मेंद्र सिहोरा से, प्रांत उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता तथा धर्मपाल, मथुरा महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष पारस ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र, युवा अध्यक्ष पवन प्रताप सिंह, महामंत्री प्रेमपाल सिंह, रामकृष्ण तथा राजवीर, जिला कोषाध्यक्ष पॉहप सिंह और जिला संरक्षक सोनपाल मौजूद रहे और व्यवस्था देखी

No comments:

Post a Comment

साइबर क्राइम एक्सपर्ट प्रताप ने अनजान बहन के लिए डोनेट की एसडीपी टीम जीवनदाता के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों को मिल रही एसडीपी

राजेश खोईवाल कोटा (राजस्थान टीवी न्यूज़) कोटा.टीम जीवन दाता द्वारा त्यौहार के सीजन में भी लोगों की निरंतर मदद की जा रही है, ऐसे ...