ad

Saturday, April 15, 2023

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की 132 वी जयंती के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का किया आयोजन

राजेश खोईवाल बुंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की 132 वी जयंती के उपलक्ष में विचार गोष्ठी का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर लाल कोठी मैं किया गया।
नगर संघचालक महेश पटवारी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अध्यक्ष प्रभु दयाल लोरतीया राष्ट्रीय संरक्षक अखिल भारतीय बैरवा महासभा मुख्य वक्ता चतुर्भुज महावर सेवानिवृत उपनिदेशक शिक्षा विभाग द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन लोकेश वशिष्ठ द्वारा किया गया इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न समाज अध्यक्षों द्वारा बाबा साहब अंबेडकर जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों के बारे में विस्तृत रूप से विवरण किया गया साथ ही सभी समाज अध्यक्षों द्वारा उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाज के लिए जागरूकता कार्य करने का संकल्प लिया गया।

No comments:

Post a Comment

आजाद पार्क में जिला कलक्टर ने किया श्रमदान, दो दिन में पार्क की लाइटें दुरुस्त करने के दिए निर्देश

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को आजाद पार्क में नगर परिषद द्वारा चल...