ad

Tuesday, April 11, 2023

स्व, बंसी लाल बिलिया की प्रथम पुण्यतिथि पर 16 अप्रैल को निशुल्क मेडिकल कैंप होगा आयोजित

राजेश खोईवाल बुंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा एथॉस हॉस्पिटल कोटा के संयुक्त तत्वाधान में स्व, बंसी लाल बिलिया की प्रथम पुण्यतिथि पर आगामी 16 अप्रैल को रेडक्रॉस परिसर में प्रातः 10:00 से 2:00 तक भव्य निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एथॉस हॉस्पिटल के जाने-माने डॉक्टर आएंगे जैसे कि जनरल फिजिशियन डॉक्टर मनीष, स्पाइन एवं अस्ति रोग विशेषज्ञ गौरव मेहता, जनरल सर्जन डॉक्टर शैलेंद्र सिंह तवर, अस्थमा टीबी एवं स्वास रोग विशेषज्ञ डॉ विदित‌ सक्सेना, न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर ए के मिश्रा  
इस शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, spo2 यह जांच मुफ्त में की जाएगी इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट हेड रानू खंडेलवाल एवं अनुकृति विजय रहेंगे , प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की भूमिका अंकिता अग्रवाल, प्रिया जैन, एवं मंजू युगल निभाएंगे
सचिव मेघा नरवाल एवं कोषाध्यक्ष अंशुल भंडारी मैं बूंदी की जनता से आग्रह किया है की वह जन जन तक इस कैंप की जानकारी को पहुंचाएं ताकि सभी लोग इसका लाभ ले सके
अध्यक्ष श्वेता भंडारी ने बताया कि आप इस शिविर में अपना पूर्व पंजीयन 9667122870 पर करा सकते हैं

No comments:

Post a Comment

आजाद पार्क में जिला कलक्टर ने किया श्रमदान, दो दिन में पार्क की लाइटें दुरुस्त करने के दिए निर्देश

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को आजाद पार्क में नगर परिषद द्वारा चल...