बून्दी (राजस्थान टीवी न्यूज) हिण्ड़ोली के एनएच 148 डी सर्किल के पास कार पलटने से हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार घायल हो गए। जिला चिकित्सालय चौकी इंचार्ज हरी सिंह ने बताया कि कार सवार एक महिला विजयलक्ष्मी जैन की हालत गंभीर होने पर कोटा के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार टौंक जाते समय यह दुर्घटना हुई, वैगनआर कार में 4 महिला, एक पुरुष और एक छोटा बच्चा सवार था। दुर्घटना के समय पीछे से आ रहे भाजयुमों के जिलाध्यक्ष अखलेश जैन और इनके साथियों ने त्वरित सहायता करते हुए घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद से अस्पताल हिंडोली में उपचार करवा कर बूंदी चिकित्सालय के लिए रवाना करवाया। अखलेश जैन ने बताया कि कार सवार सभी सदस्य टोंक जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल के पारिवारिक सदस्य हैं, जो बून्दी से टोंक जा रहे थे। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामबाबू शर्मा, प्रवक्ता निर्मल मालव, प्रधान राजेश रायपुरिया, महेश सोनी अंकुर राठौर शहीद कार्यकर्ता साथ रहे
ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
विधायक शर्मा ने भविष्यवाणी सही साबित होने पर ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी का किया सम्मान
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी की बेटी सुप्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी द्वारा की गई...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कारागार रेंज जयपुर-भरतपुर के उप महानिरीक्षक सुमन मालीवाल द्वारा वार्षिक जेल निरीक्षण ...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, हिंदू जागरण मंच एवं सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा बूंदी शहर, जिसे छोटी...
No comments:
Post a Comment