बूंदी। जयपुर सांगानेर से भाजपा विधायक भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से ही बूंदी जिले में जश्न का माहौल है। भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित ब्राह्मण समाज द्वारा आतिशबाजी कर व मुंह मीठा करा कर एक दूसरे को बधाई देते हुए जश्न मनाया जा रहा है। इसी क्रम मैं बूंदी के पूर्व विधायक अशोक डोगरा व ब्राह्मण नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में बढ़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ताओं ने शहर के एक खंभे की छतरी पर जोरदार आतिशबाजी कर व एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर जश्न मनाया व एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च पद पर आसीन करती आई है। इसका उदाहरण हमें राजस्थान सहित देश के तीनों प्रदेशों में देखने को मिला है। जहां एक बार के जीते हुए विधायक को प्रदेश के सर्वोच्च पद पर बिठाया है। भजनलाल जी शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। उन्होंने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर शीर्ष आला कमान का धन्यवाद ज्ञापित किया। ब्राह्मण नेता संजय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को 33 वर्ष बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह राजनाथ सिंह जी का आभार व्यक्त करते हैं भजनलाल शर्मा जी के मुख्यमंत्री बनने से ब्राह्मण समाज में हर्ष की लहरें है। इस मौके में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता ब्राह्मण समाज के युवा मौजूद रहे।
ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बून्दी।कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशानुसार एंव एसपी बून्दी राजेन्द्...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, हिंदू जागरण मंच एवं सर्व हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा बूंदी शहर, जिसे छोटी...
-
राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वाधान में, जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी की अगुवा...
No comments:
Post a Comment