ad

Sunday, March 23, 2025

कुएं में गिरे व्यक्ति को सिविल डिफेंस टीम नेसकुशल निकाला

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी 23 मार्च। बूंदी छत्रपुरा स्थित राठौर तेली छात्रावास के पास कुएं में गिरने वाले एक आदमी को सिविल डिफेंस टीम ने सकुशल बाहर निकाला गया।
जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम बूंदी पर राठौर छात्रावास के पीछे कुएं में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना प्राप्त होने पर लोकेश गुर्जर, इंचार्ज सिविल डिफेंस के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस कि टीम रवाना हुईं कुएं में गिरे किशन सैनी आत्मज धनपाल उम्र 30 वर्ष को सकुशल जीवित रेस्क्यू किया। उक्त व्यक्ति अपने कुएं के पास काम करते वक्त अचानक गिरने की बात सामने आई है कुएं में गिरने वाले व्यक्ति को रेस्क्यू करने में निम्न स्वयं सेवक मौजूद रहे दीपक, अमित, मुकेश, दुर्गा लाल, धर्मराज, महेंद्र, ओम प्रकाश, विशाल, लवदीप,भवानी शंकर, नवीन आदि मोजूद थे

No comments:

Post a Comment

रा.उ.प्रा. विद्यालय ढोला की झोपड़िया की मरम्मत अब तक नहीं, बारिश में टपकती छत से हादसे का खतरा

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोलाकी झोपड़िया में मानसून के दौरान भवन की जर्जर स्थिति ...