ad

Sunday, September 28, 2025

रक्तवीर राजेश खोईवाल की स्व माता जी को25 देशों और 15 राज्यों से भेजे गए श्रद्धांजलि सन्देश वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा स्व. राजु बाई खोईवाल का नाम

सुरेंद्र सिंह (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी 29 सितंबर 2025,मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व खटीक समाज के जिला अध्यक्ष समाज सेवी रक्तवीर राजेश खोईवाल की स्व. मांता जी राजू बाई खोईवाल के निधन की सूचना के बाद माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बूंदी जिले के विधायक हरी मोहन शर्मा पूर्व विधायक ओम प्रकाश शर्मा,भामाशाहो व्यापारियो राजनेताओं जनप्रतिनिधियों शासन प्रशासन से जुड़े लोगों, पत्रकारों, अभिभाषको, कर्मचारी संगठनो, सामाजिक संगठनो, फिल्म अभिनेताओं,सहित देश राज्य व जिले के प्रतिष्ठित व गणमान्य लोगों द्वारा हजारों की संख्या में स्वर्गीय माताजी राजू बाई खोईवाल को श्रद्धांजलि दी गई, और देश और विदेशों में भी शौक की लहर देखने को मिली है
समाजसेवी रक्तवीर राजेश खोईवाल की मां स्व. राजु बाई खोईवाल को अमेरिका मेक्सिको नाइजीरिया,पश्चिम अफ्रीका, अल्जीरिया, पेरू, मोरक्को न्यूयॉर्क नॉर्वे, स्पेन जर्मनी मिश्र, बोलविया,नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, सऊदी अरब, इजरायल, इराक, ईरान, यूएई,इंडोनेशिया,सहित 25 विदेशों की सामाजिक संस्थाओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि संदेश भेजें गए हैं और भारत के दिल्ली मुंबई पंजाब हरियाणा गुजरात मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड उत्तराखंड हिमाचल, नागालैंड असम, गोवा, सहित भारत के 15 राज्यों की सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धांजलि संदेश भेजे गए है
तो वही राजस्थान के जयपुर अजमेर बीकानेर उदयपुर कोटा बारा झालावाड़, टोंक सीकर झुंझुनू, सूरजगढ़, प्रतापगढ़ चित्तौड़गढ़ भीलवाड़ा, बांसवाड़ा डूंगरपुर गंगानगर, सहित 20 जिलों से श्रद्धांजलि संदेश भेजें गए हैं 
रक्तवीर राजेश खोईवाल की स्व माता जी राजू बाई खोईवाल का वैश्विक स्तर पर शौक मनाए जाने पर, पुत्र राजेश खोईवाल द्वारा माता जी का नाम मरणोपरांत वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया जायेगा
मानव सेवा समिति बूंदी और खोईवाल परिवार के लिए यह बहुत ही गर्व का विषय हे की
रक्तवीर राजेश खोईवाल द्वारा किए जा रहे रक्तदान सेवा,व सामाजिक सेवा कार्यों की वजह से 91 साल की उम्र में स्व.माता जी के निधन के बाद वैश्विक स्तर पर माता जी के नाम की पहचान हुई है, श्रद्धांजलि संदेश देने वाले सभी प्रबुद्धजनों को लक्ष्मीनारायण खोईवाल शांतिलाल खोईवाल, रक्तवीर राजेश खोईवाल,पुत्र, नरेंद्र खोईवाल शुभम खोईवाल,बलवीर खोईवाल, आरव खोईवाल पोत्र सहित खोईवाल परिवार द्वारा दुख की घड़ी में सांत्वना देने पर आभार जताया है

Friday, September 26, 2025

: बूंदी भाजपा पुर्व जिलाध्यक्ष पर हमले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन हमलावर बापर्दा गिरफ्तार

राजेश खोईवाल 
(राजस्थान टीवी न्यूज) 27 सितंबर शुक्रवार 2025-26
जयपुर:* बूंदी. शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर नकाबपोश हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. शनिवार 20 सिंतबर की रात लगभग 8 बजे गणगौर होटल के सामने चित्तौड़ रोड अचानक रणभूमि बन गया. कार से उतरे हमलावरों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए. हमले में अग्रवाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. कुछ ही पल में हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए.

*पुलिस की फिल्मी अंदाज में कार्रवाई:*

इस हमले के बाद बूंदी एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने विशेष टीमों का गठन किया. लगातार सुरागों की तलाश के बाद पुलिस को 25 सितंबर की सुबह बड़ी सफलता मिली. कोटा रोड पर पुलिस ने चारों ओर से घेरा डालकर अचानक दबिश दी और तीन नकाबपोश हमलावरों को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपियों को बापर्दा हिरासत में लेकर सीधे बूंदी पहुंचाया. गिरफ्तार आरोपियों में कोटा निवासी दीपक मेहरा, शुभम गोचर और संदीप मीणा शामिल हैं.

*पहले पकड़ा गया कार उपलब्ध कराने वाला आरोपी:*

इससे पहले पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया था, जिसने हमलावरों को वारदात को अंजाम देने के लिए कार उपलब्ध कराई थी. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई और भी मजबूत हो गई और पूरे गिरोह की परतें खुलने लगीं. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमले की घटना ने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए कड़ी निंदा की है 

माटूंदा में जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित पूर्व सरपंच महेन्द्र शर्मा ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

राजेश खोईवाल
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। 69वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल ग्राम प्रतियोगिता छात्र/छात्रा (17/19 वर्ग) का समापन समारोह गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, माटूंदा में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच महेन्द्र कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि चेतराम वर्मा (पूर्व वार्ड पंच) तथा घासीलाल वर्मा ( भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व भीवराव अम्बेडकर कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष) रहे।
अन्य विशिष्ट अतिथि अटल बिहारी शर्मा, मुकेश राठौर (समाज सेवी एवं व्यवसायी) ने खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य योजना शर्मा ने की। विभागीय अतिथि गुड्डी मीणा, प्रधानाचार्य राउमावि रजवास ने पर्यवेक्षण किया। इन्होंने भी अन्य वक्ताओं के साथ मंच से सम्बोधित किया। प्रतियोगिता में 19 वर्ष छात्र में प्रथम राउमावि माटूंदा, द्वितीय राउमावि बड़ोदिया व तृतीय राउमावि सहसपुरिया रहे। इसी क्रम में 19 वर्ष छात्रा में प्रथम राबाउमावि बड़ोदिया, द्वितीय राउमावि माटूंदा व तृतीय राउमावि माटूंदा रहा। 

इसी प्रकार 17 वर्ष छात्र में प्रथम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहसपुरिया, द्वितीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माटूंदा व तृतीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवां रहा।

छात्रा 17 वर्ष में राउमावि आकोदा प्रथम, राबाउमावि सिटी बूंदी द्वितीय व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माटूंदा तृतीय रहा।

 प्रतियोगिता में रामचन्द्र गुर्जर, कृष्णा दूध डेयरी, सुखपाल गुर्जर वार्ड पंच, दीक्षांत शर्मा द‌याराम गुर्जर, भीम शंकर राठौर, गिरिराज गुर्जर,अंकुर निम्बार्क व भरत बैरागी ने सहयोग दिया।

 मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच महेन्द्र कुमार शर्मा ने इस अवसर पर खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके प्रति प्रोत्साहित किया। साथ ही बताया कि केंद्र की मोदी सरकार से लेकर राज्य की भजन लाल सरकार तक खेलों को हर तरह से बढ़ावा दे रही है। इससे खिलाड़ियों को काफी रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने इन प्रतियोगिताओं में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। संचालन अरविन्द कुमार गोस्वामी ने किया

Tuesday, September 23, 2025

राइजिंग भारत समिट अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए वेडिंग प्लानर तपेश जांगिड़,

राजेश खोईवाल 
बूंदी ( राजस्थान टीवी न्यूज)
जयपुर में राइजिंग भारत समिट अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन किए गया था
इस सम्मान समारोह में अपने कार्यक्षेत्र में बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले सफल समाज सेवियों और बिजनेसमैन को देश के अलग अलग हिस्सों से चयन कर आमंत्रित किया गया था
इस सम्मान समारोह में वेडिंग प्लानर के तौर पर बेस्ट परफॉर्मेंस करने पर तपेश जांगिड़ को राइजिंग भारत 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया है, यह अवार्ड शादी समारोह में बेस्ट परफॉर्मेंस करने पर श्री डेकोर्स एंड कैटरर्स जयपुर से तपेश जांगिड़ को पिछले 10 वर्षों से जयपुर में वेडिंग प्लानर के तौर पर शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 1200 से अधिक विवाह समारोहों को सफलतापूर्वक आयोजित करने पर दिया गया है।
तपेश जांगिड़ की इस उपलब्धि की वजह से राइजिंग भारत समिट अवार्ड 2025 
में विशिष्टअतिथि- फिल्म अभिनेता, सामाज सेवी सोनू सूद  द्वारा  तपेश जांगिड़ को ‘बेस्ट वेडिंग प्लानर राजस्थान‘ 2025 अवॉर्ड से पुरस्कृत किया है
 तपेश जांगिड़ नंबर वन इवेंट 
प्लानर हैं और पूर्व में भी कई पुरस्कारों एवं  अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।
 तपेश जांगिड़ की मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशेष और विशिष्ट, विश्वसनीय पहचान दिलाई है। तपेश जांगिड़ के व्यक्तिव , कौशल, समर्पित भाव और मेहनत लगन से किए कार्य प्रबंधन और मुश्किल काम को सुंदरता व भव्यता से करने की अदभुत कला ने तपेश जांगिड़ को सफल वेडिंग प्लानर के तौर पर पहचाना जाने लगा है। तपेश जांगिड़ पुत्र प्रेमप्रकाश जांगिड़  बूंदी राजस्थान के रहने वाले है बूंदी से ही उन्होंने वेडिंग प्लानर के तौर पर अपना बिजनेस का कार्य शुरू किया था
लेकिन तपेश के अंदर मेहनत जोश और जुनून से बड़े स्तर पर वेडिंग प्लानर बिजनेस का करने का जज्बा था इसलिए वो बूंदी से जयपुर जाकर वेडिंग प्लानर का कार्य करने लगे 
उनके इसी जुनून और जोश की वजह से मात्र 10 वर्षों में एक सफल वेडिंग प्लानर के तौर पर उभर कर सामने आए  और आज जयपुर में 1200 से अधिक नामी गिरामी राजनेताओ अधिकारियो एवं भामाशाहो और बड़े बड़े बिजनेसमैन के बेटे और बेटियों की शादियों में वेडिंग प्लान का सफल आयोजन कर चुके हैं 
तपेश जांगिड़ अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते है
राइजिंग भारत अवार्ड 2025 से सम्मानित होने की सूचना पर तपेश जांगिड़ के परिजनों रिश्तेदारों एवं मित्रों में खुशी की लहर है और फोन कर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है

Monday, September 8, 2025

क्षमावाणी पर्व पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । शहर के चौगान गेट जैन मंदिर से सोमवार को क्षमावाणी पर्व पर जैन समाज ने जैन मुनि वैराग्य सागर महाराज व मुनि सुप्रभ सागर एवं आर्यिका सत्यमती माताजी व हेमश्री माता जी के सानिध्य में महाराज शोभायात्रा निकाली । चातुर्मास समिति मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि शोभायात्रा चौगान जैन मंदिर से शुरू होकर इंदिरा मार्केट अहिंसा सर्किल एक खंभे की छतरी कोटा रोड होते हुए वापस चौगान जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई । शोभायात्रा में चांदी की पालकी में भगवान विराजमान थे जिन्हें केसरिया वस्त्र पहने समाज के लोग कंधों पर लेकर चल रहे थे । शोभायात्रा के जैन मंदिर पहुंचने पर भगवान के अभिषेक किए गए । शोभायात्रा में पारस प्यारा लागो , केसरिया केसरिया, पंखिड़ा रे उड़ के चलो पावापुरी रे सरीखे भजनों पर महिलाएं नृत्य करती हुई चल रही थी । शोभा यात्रा में समाज के महिला , पुरुष , बच्चे शामिल रहे

Saturday, September 6, 2025

कागज़ी देवरा में युवा समाज सेवियो ने गणपति विसर्जन शोभायात्राओ का शरबत पिलाकर किया भव्य स्वागत

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कागजी देवरा होकर निकली गणपति विसर्जन शोभायात्राओं का मोहल्ले के युवाओं ने चौराहे पर स्टेज लगाकर शोभायात्रा में आने वाले हजारों लोगों को शरबत व शीतल जल पिलाकर भव्य स्वागत किया गया 
कागज़ी देवरा में नव युवक मंडल द्वारा सभी धार्मिक व सामाजिक शोभायात्राओं का जोरदार स्वागत किया जाता रहा है 
इसी क्रम में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर निकली शोभायात्राओं के स्वागत के लिए चौराहे पर स्टेज लगाकर डीजे लगा कर चलाए गए गणपति बप्पा मोरिया,,, देवा हो देवा गणपति,,, देवा के भजनों पर शोभा यात्रा में आने वाले हजारों श्रद्धालु जमकर झूमे 
और युवाओं द्वारा हजारों श्रद्धालुओ को शरबत और शीतल जल पीला कर स्वागत सत्कार किया
इस दौरान मानव सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी रक्तविर
राजेश खोईवाल, इंद्रा मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष शिवांशु गौतम, समाज सेवी शुशील शुक्ला, निहाल शर्मा, सक्षम शर्मा, अतुल दाधीच, राजू शर्मा, मांगीलाल शर्मा, रामू शर्मा दीपक प्रजापत, दिनेश सैन आदि युवाओं ने गणपति विसर्जन यात्रा में आए श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर सेवा प्रदान की

श्री भूरा गणेश महोत्सव समिति ने निकाली गणेश विसर्जन यात्रा

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा शनिवार सांयकाल गजानंद की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई । विसर्जन यात्रा से पूर्व भूरा गणेश मंदिर प्रांगण में गजानंद भगवान की आरती की गई मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा रही। समिति के सदस्य ने शर्मा का दुपट्टा पहन कर स्वागत किया । उसके पश्चात विसर्जन शोभायात्रा भूरा गणेश मंदिर से कोटा रोड, नागर सागर कुंड , चौगान दरवाजा, चोमूखा बाजार ,चूड़ी बाजार, मोची बाजार ,ब्राह्मणों की हताई, कागजी देवरा, बड़ा रामद्वारा होते हुए जेत सागर तालाब पहुंची जहां पर पूजा अर्चना और आरती के पश्चात गजानंद की प्रतिमा का विसर्जन किया गया । 
इससे पूर्व भूरा गणेश मंच पर भजनों का कार्यक्रम हुआ।।
विसर्जन यात्रा में ढोल नगाड़ों के बीच युवा गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ , देवा हो देवा गणपति देवा भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे । 
विसर्जन शोभयात्रा में महाबली हनुमान गर्जना करते हुए चले । 
शिव पार्वती के साथ अघोरी भस्म नृत्य करते हुए राधा कृष्ण रास करते हुए पूरे मार्ग में सजीव झांकियों की लोगो ने सराहना की । विसर्जन यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । महोत्सव समिति प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि इस दौरान संरक्षक रोशन भड़कतिया , महोत्सव समिति अध्यक्ष पूर्व सभापति महावीर मोदी , संयोजक महावीर जैन , सभापति सरोज अग्रवाल , राजकुमार श्रंगी, सुरेश अग्रवाल , मोहन नुवाल , मोजी मुवाल ,राजेश शेरगड़िया , महेंद्र जैन हरसोरा ,अशोक शर्मा , संजय तारवान, अनिल शर्मा , गौरव वर्मा , तुषार पारीक, नीरज पांडे ,दीपक शर्मा , केसी वर्मा , यश मोदी , शिवराज खिंची , पप्पू सोनी ,मुकेश जैन , अनिल जांगिड़ , अशोक शेरगड़िया , रवि शर्मा गोलू , विनोद सिंह , बंटी जैन , प्रमोद शर्मा , गोलू नायक, राजेंद्र दाधीच , राजेन्द्र रानीपुरा , टिल्लू सोमानी , अनिल चतुर्वेदी , भवर टेलर, जसविंदर सिंह, नीटू शर्मा , पदम भड़कतिया , मुकेश भडकतिया , रोशन घेघट , जमुना शंकर , मनोज गौतम , महावीर हल्दिया , चित्रांश तारवान , नवदीप नायक मोजूद रहे

Thursday, September 4, 2025

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रोटरी क्लबपीड़ितो के लिए भेजी राशन सामग्री व दवाइयां

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी पंजाब में आयी बाढ़ से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हे लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हे रोजी रोटी कमाकर खाने वाले लोग ओर उन्हीं लोगों की सहायता के एक बार फिर पूरे तन मन धन से सामने आया हे रोटरी क्लब बूंदी
जब रोटरी क्लब के बूंदी के सदस्यों को सूचना मिली कि बड़गांव गुरुद्वारे के बाबा लखा सिंह की पंजाब त्रासदी में लोगों की मदद के लिए खाने पीने दवाइयां एवं जीवन जीने के सामान लेकर पंजाब जा रहे हे तो रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन हाशम भाई जितेंद्र छाबड़ा के आह्वान पर रोटरी क्लब बूंदी ने दोनों हाथों से मदद को आगे आए और 660 किलो चावल 230 किलो आटा 90 किलो दाल मिर्च मसाले 10कार्टून मेगी 250 पैकेट बिस्किट्स 16000 रुपए की दवाइयां यह सामग्री रोटरी क्लब बूंदी ने असिस्टेंट प्रातपाल श्री मुकेश व्यास को सुपुर्द कि जिन्होंने कोटा गुरुद्वारे में बाबा लखा सिंह को सुपुर्द की जो कि आज रात को पंजाब के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना होगे इस पुनीत कार्य में क्लब के अध्यक्ष ऋतुराज जी दाधीच प्रोजेक्ट डायरेक्टर हाशिम भाई जितेंद्र छाबड़ा जेपी जी मंत्री हनुमान सोनी राकेश सुवालका मदन गोपाल शर्मा शैलेश चौबीसा जगदीश जेथलिया चंद्र प्रकाश सेठी सहित बड़ी संख्या में रोटरी क्लब बूंदी के सदस्य और कोटा क्लब से लक्ष्मण सिंह जी खींची शामिल रहे

Wednesday, September 3, 2025

रजत सिंहासन पर विराजे श्री रंगनाथ, बून्दी में निकली ऐतिहासिक डोलयात्रा

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
छोटी काशी बून्दी में बुधवार, 3 सितम्बर को भगवान श्री रंगनाथ जी की भव्य डोलयात्रा बड़े हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। सायं 5 बजे आरंभ हुई इस ऐतिहासिक यात्रा में भगवान श्री रंगनाथ जी रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे थे। नगरवासियों में विशेष उत्साह का वातावरण रहा और मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत एवं आरती कर धर्मलाभ लिया।
बून्दी के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महाराव राजा वंशवर्धन सिंह एवं युवराज महाराज कुमार वज्रनाभ ने डोलयात्रा का शुभारंभ मोती महल से किया। 
रंगनाथ सेवा समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने बताया कि भगवान श्री रंगनाथ, श्री गोविंदनाथ एवं श्री पीतांबर जी की आरती के पश्चात यात्रा को भ्रमण के लिए रवाना किया गया।
यात्रा क्रमशः बुलबुल का चबूतरा पहुंची, जहां पूर्व राजपरिवार के दीवान भूपेंद्र सहाय सक्सेना ने भगवान की भव्य आरती उतारी। यात्रा का मुख्य पड़ाव रामसागर, रावला चौक रहा, जहाँ पूर्व राजपुरोहित परिवार सदस्य राजेश शर्मा व सरस्वती भण्डार के पण्डित लक्ष्मीकांत शर्मा ने महाराव राजा वंशवर्धन सिंह एवं राजकुमार वज्रनाभ से पूजा-अर्चना करवा कर आरती उतराई श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर की और से महंत गोविंद पारीक ने भगवान रंगनाथ जी की आरती उतारी|
अंत में यात्रा पुनः रावला चौक स्थित श्री रंगनाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहाँ मंदिर पुजारी पंडित गणेश शर्मा एवं पंडित रघुनंदन राज मुखिया द्वारा महाआरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ इस धार्मिक महोत्सव का समापन हुआ।
इस अवसर पर देवस्थान विभाग निरीक्षक आशुतोष गुप्ता, मैनेजर रामसिंह,अर्बन कॉपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन युद्ध राज सोनी,गोविंद सिंह पिपलिया, एडवोकेट अजय नुवाल, ओम प्रकार जैन,अंजनी भारद्वाज,,विजेंदर माहेश्वरी, एडवोकेट समित पारीक,जोगेंद्र सिंह,राजवीर सिंह,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
डोल यात्रा पर देवस्थान विभाग द्वारा स्वर्ण सिंहासन नहीं निकालने पर जताया रोष :
रंगनाथ सेवा समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने डोलयात्रा में स्वर्ण सिंहासन नहीं निकालने पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के देवस्थान मंत्री जोरा राम कुमावत के आदेशों के बावजूद सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग कोटा कृष्ण कुमार खंडेलवाल ने अपनी हठधर्मिता के चलते अंत में जाकर यात्रा के कुछ समय पहले स्वर्ण सिंहासन निकालने के लिए मना किया जिसको लेकर बून्दी की आम जनता में आक्रोश हैं। इस विषय पर समिति शीघ्र ही राज्य सरकार के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं कोटा-बून्दी सांसद व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भविष्य में स्वर्ण सिंहासन पर भगवान श्री रंगनाथ की डोलयात्रा निकाले जाने हेतु निवेदन करेगी

Tuesday, September 2, 2025

रोटरी क्लब मार्तंडम हनी सिटी द्वारा शिक्षक दीपम पुरस्कार कार्यक्रम किया आयोजित

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
रोटरी क्लब मार्तंडम हनी सिटी की ओर से श्री कृष्णा मैट्रिकुलेशन स्कूल में शिक्षक दीपम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे 3212 के पूर्व जिला गवर्नर राजगोपाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया और नांगुनेरी विधायक रूबी मनोहर ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया सर्व प्रथम अथितियो का को सम्मानित किया। जिसके उपरांत 12 शिक्षकों को शिक्षक दीपम पुरस्कार और रजत पदक से सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सभी पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया और सम्मानित किया।
सचिव कर्नल विनो देवराज ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापित कर सम्मानित किया

Monday, September 1, 2025

राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित हुए रक्तवीर राजेश खोईवाल

राजेश कुमार (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में झुन्झुनूं जिले के सूरजगढ़ शहर में आयोजित हुए गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में समाजसेवी रक्तवीर राजेश खोईवाल को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया गया है।
झुंझुनू के सूरजगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह की शुरुवात स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री बजरंग लाल गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई,
उसके उपरांत योग और देश भक्ति के गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतिया दी गई,
सम्मान समारोह में अध्यक्ष गांधीवादी नेता सवाई सिंह व मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार में समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष अर्चना शर्मा और विशिष्ट अतिथि वर्तमान अंकुर प्रकाशन के संपादक निर्मेश त्यागी, आदर्श समाज समिति इंडिया दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष चंद्रमणि मणिका, क्षेत्रीय वन अधिकारी सुमन चौधरी, राष्ट्रीय जाट महासंघ के अध्यक्ष वीरेंद्र क्यामसरिया, पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी, साहित्यिक संपादक सुनीता सोनू और सीकर के सामाजिक कार्यकर्ता मनोहर लाल मोरदिया आदि मंचासीन अतिथियों ने मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी रक्तवीर राजेश खोईवाल को रक्तदान और सामाजिक सेवा कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया,
 रजिस्टर्ड संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी के बताये अनुसार स्वतंत्रता संग्राम के महानायक महात्मा गाँधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू के समकालीन रहे स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री बजरंग लाल गाँधी की पुण्य स्मृति में संस्थान द्वारा हर वर्ष गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित कर गाँधी सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2025 के ऐतिहासिक सम्मान समारोह में भारतवर्ष में शिक्षा, चिकित्सा, साहित्य, योग, खेल, पत्रकारिता, रक्तदान, पर्यावरण, स्वच्छता, संगीत, कला एवं संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भारत के अलग-अलग राज्यो से चयनित कर राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। संपूर्ण भारत से एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन चयन समिति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड का मान बनाए रखने के लिए सिर्फ 132 लोगों को चयनित किया गया, जो वाकई में धरातल पर सामाजिक सेवा कार्य कर आदर्श समाज की स्थापना करने के लिए समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में हमने देखा कि बूंदी जिले के रक्तविर राजेश खोईवाल स्वयं अब तक 70 बार रक्तदान कर चुके हैं और उनके द्वारा नियमित रूप से रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने और गरीब मरीजों और जरूरतमंदो की मदद को हमेशा तत्पर रहकर सेवा कार्य कर गरीब तबके की जा रही सेवा को देखते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह बहुत ही सुंदर और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने देश के विभिन्न प्रांतो से पधारे हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया

कृषि पर्यवेक्षक द्वारिका लाल मीणा की दुर्घटना में दुखद मौत से कृषि विभाग में फैला शौक

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) कृषि विभाग ने एक अनर्थकारी घटना में अपने एक प्रिय सदस्य को खो दिया है। द्वारिका मीणा, जो कृषि पर्यवेक्षक के रूप में खटकड़ मुख्यालय पर कार्यरत थे, एक दुखद दुर्घटना का शिकार हो गए। यह घटना उनके साथियों के लिए एक गहन आघात बन गई है, जिन्होंने उन्हें हमेशा एक समर्पित और दिलदार कर्मचारी के रूप में देखा।
  द्वारिका लाल मीणा, जो पाटन के ग्राम भिया के निवासी थे, उनकी मृत्यु ने कृषि विभाग में शोक की लहर पैदा कर दी है। उनकी कार्यकुशलता और ईमानदारी के वजह से उन्हें सभी द्वारा आदर और सम्मान प्राप्त था। उनके सहयोगियों ने उनके साथ बिताए गए पलों को याद किया, जब उन्होंने हमेशा अपने अनुभवों से ऊपर उठकर दूसरों की मदद की।
  31 अगस्त 2025 की रात लगभग 8:30 बजे हुई इस दुर्घटना ने पूरी कृषि विभाग को बाहर से झकझोर दिया है। ऐसी चुनौतियों में, जहां युवा और अनुभवी दोनों ही एक-दूसरे के सहयोग से काम करते हैं, वहां दुर्गा लाल मीणा जैसे व्यक्तित्व की कमी महसूस होगी। उनके अद्वितीय नेतृत्व qualities ने उनके सहयोगियों को प्रेरित किया, और अब उनकी अनुपस्थिति एक स्थायी खालीपन छोड़ देगी।
  उनके शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में सहारा देने के लिए कृषि विभाग ने सभी कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया है। दुर्गा लाल मीणा का योगदान केवल उनके कार्य तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने कृषि क्षेत्र में नए दृष्टिकोण और उन्नत तकनीकों को भी अपनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास किए।
  कृषि विभाग अब उनकी स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने की योजना बना कर नमन करना चाहिए, जिसमें सभी कर्मचारी भाग लेकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुर्गा लाल मीणा के कार्यों को सम्मानित करना और उनके योगदान को याद रखना है। 
यह एक अवसर होगा, जब सभी मिलकर उनके साथ बिताए गए स्थायी पलों को साझा कर सकें।
  दुर्गा लाल मीणा की आत्मा को शांति मिले, ऐसी कामना करती है, पूरी कृषि विभाग में उनकी अनुपस्थिति हमारे दिलों में सदैव बनी रहेगी। ऐसे व्यक्तित्व का यू अचानक चला जाना, न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा नुकसान है। इस दुखद समाचार ने हम सभी को एक बार फिर से याद दिलाया है कि जीवन कितना अनिश्चित है और हमें अपने प्रियजनों के साथ हर पल को संजीदगी से जीना चाहिए।

समाजसेवी और भामाशाह भाजपा नेता संजय शर्मा ने मांडपुर आश्रम में पानी का बोरिंग लगवाया

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्युज) बाबा बजरंग दास जी के मांडपुर आश्रम में आज एक महत्वपूर्ण जल सुविधा की गई। समाजसेवी और ...