ad

Friday, September 26, 2025

: बूंदी भाजपा पुर्व जिलाध्यक्ष पर हमले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन हमलावर बापर्दा गिरफ्तार

राजेश खोईवाल 
(राजस्थान टीवी न्यूज) 27 सितंबर शुक्रवार 2025-26
जयपुर:* बूंदी. शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल पर नकाबपोश हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया. शनिवार 20 सिंतबर की रात लगभग 8 बजे गणगौर होटल के सामने चित्तौड़ रोड अचानक रणभूमि बन गया. कार से उतरे हमलावरों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए. हमले में अग्रवाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. कुछ ही पल में हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए.

*पुलिस की फिल्मी अंदाज में कार्रवाई:*

इस हमले के बाद बूंदी एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने विशेष टीमों का गठन किया. लगातार सुरागों की तलाश के बाद पुलिस को 25 सितंबर की सुबह बड़ी सफलता मिली. कोटा रोड पर पुलिस ने चारों ओर से घेरा डालकर अचानक दबिश दी और तीन नकाबपोश हमलावरों को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपियों को बापर्दा हिरासत में लेकर सीधे बूंदी पहुंचाया. गिरफ्तार आरोपियों में कोटा निवासी दीपक मेहरा, शुभम गोचर और संदीप मीणा शामिल हैं.

*पहले पकड़ा गया कार उपलब्ध कराने वाला आरोपी:*

इससे पहले पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया था, जिसने हमलावरों को वारदात को अंजाम देने के लिए कार उपलब्ध कराई थी. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस की कार्रवाई और भी मजबूत हो गई और पूरे गिरोह की परतें खुलने लगीं. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर हमले की घटना ने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सुनियोजित साजिश करार देते हुए कड़ी निंदा की है 

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...