ad

Thursday, September 4, 2025

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया रोटरी क्लबपीड़ितो के लिए भेजी राशन सामग्री व दवाइयां

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी पंजाब में आयी बाढ़ से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हे लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हे रोजी रोटी कमाकर खाने वाले लोग ओर उन्हीं लोगों की सहायता के एक बार फिर पूरे तन मन धन से सामने आया हे रोटरी क्लब बूंदी
जब रोटरी क्लब के बूंदी के सदस्यों को सूचना मिली कि बड़गांव गुरुद्वारे के बाबा लखा सिंह की पंजाब त्रासदी में लोगों की मदद के लिए खाने पीने दवाइयां एवं जीवन जीने के सामान लेकर पंजाब जा रहे हे तो रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन हाशम भाई जितेंद्र छाबड़ा के आह्वान पर रोटरी क्लब बूंदी ने दोनों हाथों से मदद को आगे आए और 660 किलो चावल 230 किलो आटा 90 किलो दाल मिर्च मसाले 10कार्टून मेगी 250 पैकेट बिस्किट्स 16000 रुपए की दवाइयां यह सामग्री रोटरी क्लब बूंदी ने असिस्टेंट प्रातपाल श्री मुकेश व्यास को सुपुर्द कि जिन्होंने कोटा गुरुद्वारे में बाबा लखा सिंह को सुपुर्द की जो कि आज रात को पंजाब के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना होगे इस पुनीत कार्य में क्लब के अध्यक्ष ऋतुराज जी दाधीच प्रोजेक्ट डायरेक्टर हाशिम भाई जितेंद्र छाबड़ा जेपी जी मंत्री हनुमान सोनी राकेश सुवालका मदन गोपाल शर्मा शैलेश चौबीसा जगदीश जेथलिया चंद्र प्रकाश सेठी सहित बड़ी संख्या में रोटरी क्लब बूंदी के सदस्य और कोटा क्लब से लक्ष्मण सिंह जी खींची शामिल रहे

No comments:

Post a Comment

विधायक शर्मा ने भविष्यवाणी सही साबित होने पर ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी का किया सम्मान

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी की बेटी सुप्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्य सोमा माहेश्वरी द्वारा की गई...