ad

Saturday, September 6, 2025

श्री भूरा गणेश महोत्सव समिति ने निकाली गणेश विसर्जन यात्रा

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी । श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा शनिवार सांयकाल गजानंद की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई । विसर्जन यात्रा से पूर्व भूरा गणेश मंदिर प्रांगण में गजानंद भगवान की आरती की गई मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा रही। समिति के सदस्य ने शर्मा का दुपट्टा पहन कर स्वागत किया । उसके पश्चात विसर्जन शोभायात्रा भूरा गणेश मंदिर से कोटा रोड, नागर सागर कुंड , चौगान दरवाजा, चोमूखा बाजार ,चूड़ी बाजार, मोची बाजार ,ब्राह्मणों की हताई, कागजी देवरा, बड़ा रामद्वारा होते हुए जेत सागर तालाब पहुंची जहां पर पूजा अर्चना और आरती के पश्चात गजानंद की प्रतिमा का विसर्जन किया गया । 
इससे पूर्व भूरा गणेश मंच पर भजनों का कार्यक्रम हुआ।।
विसर्जन यात्रा में ढोल नगाड़ों के बीच युवा गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ , देवा हो देवा गणपति देवा भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे । 
विसर्जन शोभयात्रा में महाबली हनुमान गर्जना करते हुए चले । 
शिव पार्वती के साथ अघोरी भस्म नृत्य करते हुए राधा कृष्ण रास करते हुए पूरे मार्ग में सजीव झांकियों की लोगो ने सराहना की । विसर्जन यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । महोत्सव समिति प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि इस दौरान संरक्षक रोशन भड़कतिया , महोत्सव समिति अध्यक्ष पूर्व सभापति महावीर मोदी , संयोजक महावीर जैन , सभापति सरोज अग्रवाल , राजकुमार श्रंगी, सुरेश अग्रवाल , मोहन नुवाल , मोजी मुवाल ,राजेश शेरगड़िया , महेंद्र जैन हरसोरा ,अशोक शर्मा , संजय तारवान, अनिल शर्मा , गौरव वर्मा , तुषार पारीक, नीरज पांडे ,दीपक शर्मा , केसी वर्मा , यश मोदी , शिवराज खिंची , पप्पू सोनी ,मुकेश जैन , अनिल जांगिड़ , अशोक शेरगड़िया , रवि शर्मा गोलू , विनोद सिंह , बंटी जैन , प्रमोद शर्मा , गोलू नायक, राजेंद्र दाधीच , राजेन्द्र रानीपुरा , टिल्लू सोमानी , अनिल चतुर्वेदी , भवर टेलर, जसविंदर सिंह, नीटू शर्मा , पदम भड़कतिया , मुकेश भडकतिया , रोशन घेघट , जमुना शंकर , मनोज गौतम , महावीर हल्दिया , चित्रांश तारवान , नवदीप नायक मोजूद रहे

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...