ad

Tuesday, September 23, 2025

राइजिंग भारत समिट अवार्ड 2025 से सम्मानित हुए वेडिंग प्लानर तपेश जांगिड़,

राजेश खोईवाल 
बूंदी ( राजस्थान टीवी न्यूज)
जयपुर में राइजिंग भारत समिट अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन किए गया था
इस सम्मान समारोह में अपने कार्यक्षेत्र में बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले सफल समाज सेवियों और बिजनेसमैन को देश के अलग अलग हिस्सों से चयन कर आमंत्रित किया गया था
इस सम्मान समारोह में वेडिंग प्लानर के तौर पर बेस्ट परफॉर्मेंस करने पर तपेश जांगिड़ को राइजिंग भारत 2025 अवार्ड से सम्मानित किया गया है, यह अवार्ड शादी समारोह में बेस्ट परफॉर्मेंस करने पर श्री डेकोर्स एंड कैटरर्स जयपुर से तपेश जांगिड़ को पिछले 10 वर्षों से जयपुर में वेडिंग प्लानर के तौर पर शानदार परफॉर्मेंस करते हुए 1200 से अधिक विवाह समारोहों को सफलतापूर्वक आयोजित करने पर दिया गया है।
तपेश जांगिड़ की इस उपलब्धि की वजह से राइजिंग भारत समिट अवार्ड 2025 
में विशिष्टअतिथि- फिल्म अभिनेता, सामाज सेवी सोनू सूद  द्वारा  तपेश जांगिड़ को ‘बेस्ट वेडिंग प्लानर राजस्थान‘ 2025 अवॉर्ड से पुरस्कृत किया है
 तपेश जांगिड़ नंबर वन इवेंट 
प्लानर हैं और पूर्व में भी कई पुरस्कारों एवं  अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।
 तपेश जांगिड़ की मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशेष और विशिष्ट, विश्वसनीय पहचान दिलाई है। तपेश जांगिड़ के व्यक्तिव , कौशल, समर्पित भाव और मेहनत लगन से किए कार्य प्रबंधन और मुश्किल काम को सुंदरता व भव्यता से करने की अदभुत कला ने तपेश जांगिड़ को सफल वेडिंग प्लानर के तौर पर पहचाना जाने लगा है। तपेश जांगिड़ पुत्र प्रेमप्रकाश जांगिड़  बूंदी राजस्थान के रहने वाले है बूंदी से ही उन्होंने वेडिंग प्लानर के तौर पर अपना बिजनेस का कार्य शुरू किया था
लेकिन तपेश के अंदर मेहनत जोश और जुनून से बड़े स्तर पर वेडिंग प्लानर बिजनेस का करने का जज्बा था इसलिए वो बूंदी से जयपुर जाकर वेडिंग प्लानर का कार्य करने लगे 
उनके इसी जुनून और जोश की वजह से मात्र 10 वर्षों में एक सफल वेडिंग प्लानर के तौर पर उभर कर सामने आए  और आज जयपुर में 1200 से अधिक नामी गिरामी राजनेताओ अधिकारियो एवं भामाशाहो और बड़े बड़े बिजनेसमैन के बेटे और बेटियों की शादियों में वेडिंग प्लान का सफल आयोजन कर चुके हैं 
तपेश जांगिड़ अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते है
राइजिंग भारत अवार्ड 2025 से सम्मानित होने की सूचना पर तपेश जांगिड़ के परिजनों रिश्तेदारों एवं मित्रों में खुशी की लहर है और फोन कर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...