ad

Monday, October 13, 2025

परमहंस बजरंग दास जी महाराज लाल लंगोट वाले बाबा की पुण्य तिथि के पर रक्तदान सहित विभिन्न सेवा कार्य हुवे

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी परमहंस बजरंग दास जी महाराज लाल लंगोट वाले बाबा की पुण्य तिथि के अवसर पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । सुबह नरसिंह आश्रम में पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । जंगम की बगीची गौशाला में गोवंश को चारा डाला गया । जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए । लंका गेट स्थित बैद्यनाथ भोजशाला व खोजा गेट स्थित गणपति सेवा आश्रम में निराश्रित और असहाय लोगों को भोजन कराया गया । कार्यक्रम से जुड़े समाजसेवी भरत शर्मा ने बताया कि ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । जिसमें 53 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । इन्होंने किया रक्तदान
भरत शर्मा पंडित विष्णु तिवारी, चेतन शर्मा, गिरीराज प्रजापत, गौरव शर्मा,
दुर्गा शंकर राठौर दिलीप शर्मा, दिनेश रावल, पीयूष शर्मा, देव शर्मा, ऋतिक नायक, शुभम गौतम शिव पांचाल,
बंटी पंचोली, मनीष तिवाड़ी,अंकुश मेघवाल, दीपक शर्मा, अमित शर्मा, आदित्य शर्मा , पवन गुर्जर ने उत्साह के साथ रक्तदान किया । रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए पूर्व विधायक अशोक डोगरा, भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, सभापति सरोज अग्रवाल ,शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी , श्री बजरंग जन कल्याण समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा , निर्मल मालव , गौरव वर्मा ,चेतन पंचोली, संदीप यादव आदि ने रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...