बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) 13अक्टूबर 2025।आज भाजपा नेता गौरव शर्मा की अगुवाई में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर मिलावटी खाद्य पदार्थ(मिठाई,दूध,घी,मावा,पनीर) झोलाछाप डॉक्टर, व किराए से लाइसेंस लेकर दवा विक्रय करने वाले विक्रेताओ के खिलाफ ठोस कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज करने को ज्ञापन दिया। आज दोपहर 12: 30 बजे सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे, पूर्वसूचना के बावजूद अधिकारी के न मिलने पर चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव करके ज्ञापन कुर्सी पर चस्पा कर नारेबाजी करने लगे।
लगभग पौने घंटे तक कार्यालय में नारेबाजी होती रही जिस पर सूचना के बाद अतिरिक्त प्रमुख चिकित्सा अधिकारी कमलेश शर्मा आनन फानन में पहुंचे।
भाजपा नेता गौरव शर्मा ने चिकित्सा अधिकारी को आडे हाथों लेते हुए खरीखोटी सुनाई जिससे माहौल गर्मा गया। अतिचिकित्सा अधिकारी ने तुरंत खाद्यअधिकारी व ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाने को कहा ।खाद्य अधिकारी के आने पर गौरव शर्मा ने मिलावट करने वाले भ्रष्टाचारी व चिकित्सा विभाग के कर्मचारीयो पर मिलीभगत और झोलाछाप डॉक्टरों से साठ गांठ का आरोप लगाते हुए दीपावली के पहले अभियान चलाकर निर्णायक कार्यवाही करने को कहा। जिस पर अति प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने सीएमओ से बात करते हुए तुरंत ड्रग इंस्पेक्टर व फूड इंस्पेक्टर को दीपावली के पहले सघन अभियान चलाकर हर दुकान पर सैंपलिंग करने का लिखित आदेश दिया ओर ड्रग इंस्पेक्टर को झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज करने का दिया।
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व जिलाध्यक्ष रियाज अली, बूंदी विकास मंच के अध्यक्ष भानुप्रताप शर्मा, युवा नेता अभिषेक वधवा,
अधिवक्ता मुकेश वर्मा,हुकुम सैनी, बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू राठौर,पप्पू सैनी,बबलू जैन,महावीर सैनी, दीनदयाल मंच के जिला संयोजक सतवीर सिंह, धनराज सुमन,महावीर बैरागी,युवा नेता किट्टू सैनी, हनुमान राठौर, भगवान बैरागी,महेंद्र मीणा,आयुष पाराशर,गौरव चंदेरा, राकेश योगी,शनि टाक, मयंक सैनी,जोधराज मेघवाल,अक्षय सैनी,विशाल प्रजापत आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी एक प्रेस समाचार में सतवीर सिंह ने दी
सविनय प्रकाशनार्थ
गौरव शर्मा
No comments:
Post a Comment