ad

Tuesday, October 14, 2025

बूंदी पुलिस ने बढ़ाया बूंदी का मान,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस का सम्मान

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम करने हेतु अपराध में संलिप्त अपराधियों द्वारा अवैध कार्य से अर्जित की गई संपत्ति को देश में पहली बार बूंदी पुलिस ने नवीन धारा 107 बीएनएसएज़ के तहत कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया जिसमें सदर थाना क्षेत्र के वेलकम होटल संचालक बनवारी शेखर और उसकी पत्नी किरण द्वारा होटल व्यवसाय की आड़ में किया जा रहे अनैतिक देह व्यापार से अर्जित अवैध संपत्ति को धारा 107 बीएनएसएस के तहत कुर्क किया गया इस अपराध की रोकथाम के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी और भाजपा नेता भरत शर्मा की अगुवाई में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, सदर थाना अधिकारी रमेश आर्य और कोतवाल थाना अधिकारी भंवर सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत कर कठोर कार्रवाई करने पर आभार जताया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में कानून बनने के बाद बूंदी जिले में यह पहली कार्रवाई है इस कार्रवाई से अपराधिक कार्यों में लिप्त अपराधियों में भय का माहौल बन गया है । भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधपुरा में सोनू सिंह हत्याकांड और अलोद गांव में गोवंश की हत्या करने वाले हत्यारो को भी इसी कानून के तहत सजा की मांग की है । इस दौरान मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन , जिला कार्यालय मंत्री मोहन कराड , पूर्व छात्र संघ सचिव अशोक शर्मा, पूर्व पार्षद संजय भूटानी, आशीष शर्मा, कालू कटारा ,बंटी शर्मा, चेतन पंचोली ,राहुल, प्रदीप श्रीमाल सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

आजाद पार्क में जिला कलक्टर ने किया श्रमदान, दो दिन में पार्क की लाइटें दुरुस्त करने के दिए निर्देश

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को आजाद पार्क में नगर परिषद द्वारा चल...