ad

Friday, December 19, 2025

: श्री मांधाता बालाजी मेले की तैयारियां शुरू, आराध्य देव गणेश जी को दिया गया प्रथम निमंत्रण

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी: श्री मांधाता बालाजी मेले की तैयारियां शुरू, आराध्य देव गणेश जी को दिया गया प्रथम निमंत्रण
बूंदी। शहर के ऐतिहासिक श्री मांधाता बालाजी मेले के भव्य आयोजन को लेकर बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बालचंद पाड़ा स्थित बूंदी के आराध्य देव श्री मंशापूर्ण गणेश जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई और उन्हें मेले का प्रथम निमंत्रण पत्र अर्पित किया गया।
वानर सेना के जिलाध्यक्ष स्वपनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परंपरा के अनुसार किसी भी शुभ कार्य से पूर्व गणेश पूजन किया जाता है, इसी कड़ी में मांधाता बालाजी मेले की निर्विघ्न संपन्नता के लिए भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया गया।
इस धार्मिक आयोजन के दौरान नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, मेला संयोजक गौरव वर्मा,शहर अध्यक्ष राजकुमार शृंगी,संतोष कटारा,सुनील हाड़ौती,कालू कटारा,अजय कुमार पांडे,महावीर खंगार,भंवर टेलर, महावीर जैन,हर्षवर्धन भटनागर,मिथलेश दाधीच,संदीप श्रृंगि, मुकुट शर्मा,महेश शर्मा,अशोक जैन,अनिल चतुर्वेदी,तुषार पारीक,मनोज जांगिड़,राजेश खोईवाल, विकास सनाढ्य,पीयूष शर्मा,चेतन पंचोली,सूरज राठौर,भोला गुर्जर,ऋतिक नायक,निखिल राठौर,अक्षय वर्मा, लखन नामा, हनुमान वर्मा, चैतन्य सनाढ्य,राहुल सेन,गोविंद सैनी, चेतन गहलोत, महेंद्र मीणा, एवं अन्य सनातनी बंधुओं ने भी पूजा-अर्चना में भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। निमंत्रण के पश्चात अब मेले की आगामी तैयारियों को लेकर उत्साह का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...