बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बूंदी में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बूंदी एवं माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी बूंदी प्रीति बाला शर्मा ने की। बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं शैक्षणिक बिंदुओ पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रीति बाला शर्मा ने जिला रेकिंग के नवीन दिशा निर्देशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन हेतु, योजना बनाने, परीक्षा पर चर्चा हेतु अधिकतम रजिस्ट्रेशन करने, एसडीएफ कार्य प्रगति की जानकारी देने, सभी कक्षाओं के पाठ्यक्रम, अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर पूर्ण करने, ऑनलाइन कक्षाएं ,ऑनलाइन कार्य, समय पर पूर्ण करने के विषय में विस्तृत चर्चा की। बैठक में एडीपीसी समसा दलीप सिंह गुर्जर ने एस एन ए पोर्टल द्वारा भुगतान ट्रांसपोर्ट वाउचर, व्यावसायिक शिक्षा एवं समसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आरपी दिनेश नागर ने शाला दर्पण के विभिन्न मॉडयूल्स, रिपोर्ट प्रस्तुत कर बकाया कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किऐ कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अंथडा ने किया यह जानकारी माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी बूंदी प्रीति बाला शर्मा ने दी
No comments:
Post a Comment