ad

Friday, November 6, 2026

बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ कथित मिथ्या आरोपों पर कार्रवाई की मांग, जिलाउपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन*सुंदरकांड मंडल बूंदी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने किया समर्थन, पुतला दहन और आपत्तिजनक बयानबाजी पर जताई कड़ी आपत्ति

राजेश खोईवाल बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़)
बूंदी, 06 नवम्बर 2026।* पूज्य बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ कथित अनर्गल एवं मिथ्या आरोप लगाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने तथा पुतला दहन किए जाने के विरोध में बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल बूंदी के नेतृत्व में सनातन समाज ने मोर्चा खोल दिया है। मंडल के तत्वावधान में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की जाएगी।

गुरुवार को मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से प्रशासन को अवगत कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में पूज्य सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।

क्या है पूरा मामला
बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल बूंदी के जिला प्रभारी बंटी गौतम ने बताया कि पूज्य बागेश्वर धाम सरकार ने हाल ही में कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा एक प्रसंग श्रद्धालुओं को सुनाया था। प्रसंग की कुछ बातों को लेकर एक वर्ग विशेष ने आपत्ति जताई थी।
बंटी गौतम ने कहा कि आपत्ति सामने आने के बाद पूज्य सरकार की ओर से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना भी की गई। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे सनातन समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में संतों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रसंग को तोड़-मरोड़कर पेश करना और धार्मिक भावनाओं को भड़काना गलत है। प्रशासन को इस मामले में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।
*ज्ञापन में क्या मांग की गई
बंटी गौतम ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से मुख्य रूप से तीन मांगें की गई हैं 
बागेश्वर धाम सरकार के खिलाफ गलत बयानबाजी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज किया जाए।
पुतला दहन करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो व टिप्पणी फैलाने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
 भविष्य में धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
कालू कटारा ने कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सनातन समाज को शांतिपूर्ण तरीके से बड़े स्तर पर विरोध करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
अनेक संगठनों ने दिया समर्थन*
इस मामले में बूंदी के अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर पूज्य बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में अपनी बात रखी है। संगठनों का कहना है कि बागेश्वर धाम सनातन संस्कृति एवं हिंदू आस्था का प्रमुख केंद्र है। उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संगठनों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि जिले में सामाजिक सौहार्द बना रहे और धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
ज्ञापन सौंपते समय ये मौजूद रहे*
उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय पंडित बृजेश गौतम, प्रदीप श्रीमाल, रंजीत कुशवाहा, अंकुर भाई, ममता शर्मा, पंकज, राहुल कुमार, संजय शर्मा, अशोक शर्मा, सचिव संजय माथुर, जगदीश गुप्ता, वेदांक शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment