ad

Wednesday, December 17, 2025

खटीक समाज का गौरव RAS अधिकारी किस्मत खींची का रक्तवीर राजेश खोईवाल ने किय स्वागत अभिनंदन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी,मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी रक्तवीर राजेश खोईवाल ने बताया की
बूंदी बरुन्धन के गणेश भगवान द्वारा RAS बनने की मनोकामना पूरी करने पर
RAS अधिकारी किस्मत खींची ने सपरिवार पहुंच कर विधि विधान से पुजा अर्चना कर गणेश भगवान के भोग लगाया
जहा पर आयोजित 
समारोह में रक्तवीर राजेश खोईवाल ने सपत्नीक पहुंच कर 
RAS अधिकारी किस्मत खींची का स्वागत अभिनंदन किया
और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर निरंतर आगे बढ़ कर परिवार व समाज का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया
बरुंधन गणेश मन्दिर में आयोजित समारोह में कई प्रशासनिक अधिकारी, धार्मिक व सामाजिक लोगो ने पहुंच कर भगवान गणेश के दर्शन किए और समारोह में शामिल हुवे 
बता दे की सरवाड़ निवासी किस्मत खीची सामान्य परिवार से आती है,उनके पिता छीतरमल खींची ने कड़ी मेहनत कर किस्मत खीची को पढ़ाया और उनकी माता ग्रहणी है
किस्मत खींची बचपन से ही
IAS अधिकारी बनने का सपना सजोए मेहनत व लगन से पढ़ाई में लगी रही
कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप किस्मत खींची का शिक्षा विभाग में एलडीसी के पद पर चयन हुआ
और बूंदी जिले के ग्राम बरुंधन स्कूल में उनकी पोस्टिंग हुई और शिक्षा विभाग में ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वाह करते हुवे कड़ी मेहनत से अपनी पढ़ाई को जारी रखा और किस्मत खीची IAS बनने के अपने सपने को पुरा करने के लिए तैयारी भी करती रही
परिणाम स्वरूप 2021 में किस्मत खीची ने RAS का एक्जाम क्लियर कर लिया
और टोंक जिले में बतौर RAS अधिकारी सहकारिता विभाग में कोपरेटिव निरक्षक के पद पर पदभार ग्रहण किया
जिसमे बाद भी किस्मत खीची ने निरंतर पढ़ाई करते हुवे IAS बनने का सपना सजोए रखा है
शिक्षा के माध्यम में अपनी कड़ी मेहनत और लगन से कामयाबी की ओर बढ़ती किस्मत खीची खटीक समाज का गौरव बन गई है और 
नव युवा स्टूडेंट की आइकॉन के रुप में जानी जाने लगी है
उनके ग्रह छेत्र सरवाड़ में कई कोचिंग संस्थानों द्वारा किस्मत को इंस्टिट्यूट में शिक्षण कर रहे बच्चो को मोटिवेशन के लिए भी बुलाया जाने लगा है
किस्मत खींची मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी जाने जाने लगी है
सुख सुविधाओं का अभाव होने के बाद भी
निरंतर प्रगति की ओर बढ़ती किस्मत खींची की भगवान में आस्था और सरल साधारण व्यवहार हसमुख और मिलनसार व्यक्तिव ईमानदारी और शिक्षा के प्रति कड़ी मेहनत करना ही उनकी सफलता का प्रतीक माना जा रहा है

No comments:

Post a Comment

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...