ad

Monday, January 26, 2026

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मेघवाल छात्र परिषद के कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष चेतन प्रकाश चांदसी की सहमति से जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल ने सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया । जिसमें उपाध्यक्ष बन्टी मेघवाल, महासचिव रोहित मेघवाल, कोषाध्यक्ष जोधराज मेघवाल, सहकोषाध्यक्ष सुनिल मेघवाल, सचिव हेमन्त मेघवाल, सहसचिव महेन्द्र मेघवाल, संगठन मंत्री गोलू मेघवाल, उपमंत्री नितेश मेघवाल, प्रवक्ता रणजीत मेघवाल, मिडिया प्रभारी प्रतीक मेघवाल, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप मेघवाल आदि को नियुक्त किया । 
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया एवं अखिल हाड़ौती मेघवाल युवा समिति बूंदी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश मेघवाल का भी स्वागत किया।  
संगठन के विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई, जिलाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्यों से अवगत करवाया और संगठन को मज़बूती देने पर जोर दिया, सभी सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये, बैठक में कार्यकारिणी सदस्य अचल मेघवाल, मुकेश मेघवाल, दीपक मेघवाल, भूपेन्द्र मेघवाल, प्रहलाद मेघवाल, मोहित मेघवाल, सुरज मेघवाल, लोकेश मेघवंशी, हेमराज मेघवाल आदि उपस्थित रहें ।

Sunday, January 18, 2026

स्व.सत्यनारायण शेरगड़िया की प्रथम पुण्यतिथि पर विभिन्न सेवा कार्यक्रम हुवे आयोजित

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान न्यूज)
स्व.सत्यनारायण शेरगड़िया की प्रथम पुण्यतिथि पर विभिन्न सेवा कार्यक्रम हुवे आयोजित
सर्वप्रथम पक्षियों को ज्वार चुग्गा,गायों को चारा,अस्पताल में फल वितरण,वानरों को फल सब्जियां व निशक्तजनों ,असहायों को खोजा गेट गणेश मंदिर परिसर में भोजन करवाया गया, पुत्र पूर्व पार्षद राजेश शेरगड़िया,पुत्रवधु पार्षद मोनिका शेरगड़िया ने अतिथियों सभापति सरोज अग्रवाल,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ,वरिष्ठ पत्रकार विजयंत आमेरा, भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार सृंगी वरिष्ठ पार्षद टीकम जेन,समाजसेवी कॉंग्रेस नेता चर्मेश शर्मा, गणेश महोत्सव समिति संरक्षक रोशन भडक्त्या भाजपा शहर महामंत्री, पार्षद संजय भूटानी भाजपा महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष संध्या शर्मा,नवीन सिंह रोहित बैरागी हिमालय वर्मा,अनिल चतुर्वेदी दिनेश राठौर अधिवक्ता संजय शर्मा,टिल्लू सोमानी मनवीर सिंह, जितेंद्र मीना,समाजसेवी अशोक शेरगड़िया,प्रदीप जेन श्री माल ,रवि गुर्जर,गोपाल शर्मा रमेश कहार,सोनू कटारा सहित परिवारजन के साथ सेवा कार्य किये

Wednesday, January 14, 2026

स्व. सेठ लेखराज जैन की 9वीं पुण्य तिथि पर गौमाता की अतिशय तीर्थ स्थल शान्ति नाथ मण्डल विधान व जर्सी वितरण कर किए सेवा कार्य

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
अजेता के पूर्व सरपंच व सेठ स्वर्गीय लेखराज जैन की 9वी पुण्यतिथि पर उनके परिवार जनों द्वारा गौशाला में गौ माता पूजन अतिशय तीर्थ क्षेत्र सिलोर में भगवान महावीर का पूजन एवं प्रसादी और गरीब बच्चों को जर्सी वितरण का कार्य कर श्रद्धांजलि अर्पित की! वरिष्ठ वार्ड पार्षद टीकम जैन ने बताया कि मेरे पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि पर हम परिवारजनों लगातार उनकी निष्ठा व भावना के अनुसार सेवा कार्य करते आ रहे हैं! वह हमेशा गरीब असहाय लोगों की सेवा करने में आगे रहे हैं और हम सबको भी गरीब व असहाय लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया है आज उसी क्रम में हम सब परिवार जिन्होंने उनकी पुण्यतिथि पर विभिन्न सेवा कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया! परिवार जनों में महावीर जैन कपूर जैन रोहित जैन और द्रव्य जैन शामिल रहे। 

बड़ा राम द्वारा गौशाला के मंहत श्री आत्माराम जी महाराज ने परिवारजनों सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और सभी को गौशाला में और अधिक सहयोग देने की अपील की। 

सेवा कार्य की शुरुआत नैनवा रोड स्थित बडा रामद्वारा गौशाला में गौ माता पूजन कर शुरू की। गौशाला में 10 क्विंटल लापसी और 1 ट्रॉली हरा चारा गौमाता को खिलाया गया। पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा रहे शर्मा सहित जैन परिवार ने गौमाता का विधिवत पूजन कर उनको लड्डू वह चारा खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया! कार्यक्रम को पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, पूर्व सभापति मधु नुवाल, पूर्व प्रधान भगवान नुवाल ने संबोधित किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने स्वर्गीय लेखराज जैन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह अपने कर्मों के फल स्वरूपी 14 जनवरी जो मकर संक्रांति का पर्व है उस समय उनका देवलोक गमन हुआ। स्वर्गीय जैन जी सामजिक कार्यक्रमों में अग्रणी रहते थे। इनके परिवारजनों भी उनके पुण्यतिथि या अन्य विशेष दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्य करते आए हैं। हमेशा से इनका परिवार गरीबों की मदद करता है और भाव भक्ति में भी आगे रहता है। इस अवसर पर हरिमोहन शर्मा ने पूरे परिवार जनों का आभार व्यक्त किया। 

गौमाता पूजन के उपरांत सिलोर में स्थित अतिशय शिलोदय तीर्थ स्थल पर जैन परिवार द्वारा संगीत में शांति नाथ मंडल विधान किया और सभी तीर्थ यात्रियों को भोजन करवाया। 

*कल 215 गरीब बच्चों को किया जाएगा जर्सी वितरण*

टीकम जैन ने बताया कि सेवा कार्य के दूसरे दिन 5 राजकीय विद्यालय के कुल 215 छात्रों को जर्सी वितरित की जाएगी।

कार्यक्रम में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष निशांत नुवाल, वार्ड पार्षद हेमंत वर्मा, रोहित बैरागी, विजय सिंह गहलोत, उपप्रधान रघु शर्मा, समाजसेवी विट्ठल सनाठय, छुट्टन लाल शर्मा, मदन मीणा अशोक जैन, जितेंद्र मीणा, यशवंत दाधीच, कैलाश सिंह, लक्ष्मण सिंह, मुकेश मीणा, सुरेश शर्मा, रोहित सैनी, मोनू शर्मा जोधराज, सहित समाजसेवी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

Sunday, January 11, 2026

मिथिलेश दाधीच सर्वसम्मति से सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 सर्व ब्राह्मण महासभा समिति बूंदी की आम सभा परशुराम वाटिका जैत सागर रोड बूंदी में संपन्न हुई। महासभा समिति के सदस्य नूतन तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आप सभा का शुभारंभ हुआ। आम सभा में परशुराम वाटिका विकास, भामाशाहों की तलाश, वित्तीय सत्र 2025 26 का आय व्यय का ब्यौरा , स्थाई सदस्य राशि विवरण पर चर्चा, विधान पत्र में नवीन संशोधन पर विचार, जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, मंदिर विकास कार्य पर विचार, आदि अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई और अहम निर्णय लिए गए। महासभा समिति सदस्यों ने संविधान में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए सर्वसम्मति से मिथिलेश दाधीच बूंदी को एक बार बार फिर से सर्व ब्राह्मण महासभा समिति बूंदी का जिला अध्यक्ष बनाया एवं अपेक्षा की की मिथिलेश दाधीच पूर्ण ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठन को आगामी गति प्रदान करेंगे। सभी सदस्यों ने मिथिलेश दाधीच का माल्यार्पण कर, पुष्प गुच्छ अर्पीत कर, मुंह मीठा करवा कर अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष मिथलेश दाधीच ने कार्यकारिणी को भंग करते हुए संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने एवं सामाजिक सरोकार के कार्य एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे । जल्दी ही मिथिलेश दाधीच अपनी नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। बैठक में समाजसेवी गणेश भाया, डॉ सुरेश शर्मा, घनश्याम दुबे, रामदत्त जोशी, गिरधर गोपाल, नरेंद्र गौतम कंपाउंडर ओझा, मुकेश दाधीच सुनित शर्मा, संतोष कटारा राजेश चतुर्वेदी ओम प्रकाश शर्मा ,पंडित आलोक दाधीच मुकेश, दाधीच एडवोकेट चंद्रशेखर शर्मा, राजेश शर्मा जगदीश जोशी किरण शर्मा साधना श्रृंगी, मीनू शर्मा आदि ने संगठन को मजबूत करने, परशुराम वाटिका विकास , नए स्थाई सदस्य बनना आदि मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखें। एवं नवीन सदस्य एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। सभी ने निर्णय लिया कि गांव नगर ढाणियों एवं शहर में टी में बनाकर ब्राह्मण बंधुओ से संपर्क कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जावेगी ।आमसभा का संचालन राजेंद्र भारद्वाज ने किया।,इस दौरान लोकेश सुखवाल, भाजपा नेता राजकुमारश्रृंगी , राजीव लोचन गौतम दिनेश बड़ोदिया, राजेंद्र पंचोली
गी।‌हरीश तिवारी, केशव त्रिवेदी, अवधेश शर्मा धनंजय शर्मा, , सुनील उपाध्याय,, पूर्व बीज निगम निदेशक चरमेश शर्मा, पंडित सतीश शर्मा सुनील गौतम बॉबी, दीपक दाधीच, अरुण ‌श्रृंगी,, लोकेश दाधीच राजकुमार दाधीच ,प्रेमलता दाधीच, अरुणा चतुर्वेदी,, कीर्ति रेखा शर्मा अनीता व्यास आदि काफी संख्या में ब्राह्मण बंधु मौजूद रहे

Friday, January 9, 2026

अभिभाषक परिषद ने किया कार्य स्थगित, अपनी मांगों को लेकर रेली निकाल कर सोपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी अभिभाषक परिषद ने अपनी मांगों को लेकर कार्य स्थगित किया अभिभाषक परिषद् कक्ष के सामने सभी वकील इकट्ठा होकर रैली के रूप में जिला एवम सेशन न्यायालय में पहुचे और जिला सेशन न्यायाधीश बूंदी को न्यायाधिपति जयपुर राजस्थान के नाम अपनी मांगों को लेकर बूंदी बार अध्यक्ष नारायण सिंह गौड़, उपाध्यक्ष अनीस अहमद सचिव पंकज दाधीच के नेतृत्व में ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन के बिंदु ये है कि उच्च न्यायालय जयपुर के पायलट प्रोजेक्ट रात्रि कालीन अदालत संचालन व इंदरगढ़ लाखेरी का न्यायिक कार्य का क्षेत्राधिकार बूंदी में रखने , दूसरा ओर चौथा शनिवार की छुट्टी निरस्त करने ओर कार्य रखने के विरोध फलस्वरूप न्यायिक कार्य बूंदी अदालत परिसर में बंद रखा गया।
न्यायिक कार्य स्थगन में
स्टाम्प वेंडर, ओर टाइपिस्ट संघ द्वारा भी इस कार्य स्थगन के दौरान अपना कार्य बंद रखकर अभिभाषक परिषद् बूंदी की मांगों का समर्थन किया।
सभी अधिवक्ताओ ने इकट्ठा होकर रैली निकाल कर जिला एवम सेशन न्यायाधीश बूंदी को ज्ञापन सोपा

Sunday, January 4, 2026

मानधाता बालाजी क्षेत्र के विकास के लिए हम प्रतिबद्धः दत्ता-चार दिवसीय मेले के समापन समारोह में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी

राजेश खोईवाल 
बूंदी ( राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। लोक सभा अध्यक्ष के ओएसडी और राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने रविवार को बूंदी के मानधाता बालाजी मंदिर पर चल रहे चार दिवसीय मेले के समापन समारोह में भाग लिया। उन्होंने मानधाता बालाजी की आराधाना कर आशीर्वाद ग्रहण करने के बाद कहा कि मानाधाता बालाजी मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। जनता की आशाओं के अनुरूप यहां सभी विकास कार्य करवाए जाएंगे। वे इस दौरान भजन संध्या कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानधाता बालाजी, बूंदी ही नहीं सम्पूर्ण हाड़ौती क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। मानधाता बालाजी के आशीर्वाद से यह क्षेत्र प्रगति के नए पथ पर अग्रसर है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की भी इस मंदिर में विशेष आस्था है, यही कारण है कि जब भी मौका मिलता है वे मानधाता बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने जरूर आते हैं। दत्ता ने कहा कि टाइगर हिल पर स्थित यह मंदिर धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। यहां बालाजी के मंदिर के बाद जब ऊंचाई से चारों ओर देखते हैं तो बड़ा ही मनोरम दृश्य सामने आता हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक श्रद्धालु यहां आ सकें, इसके लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही भविष्य में मेले को और अधिक व्यापक बनाने की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर मेला समिति द्वारा राजीव दत्ता का 51 किलो की माला पहनाकर और तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी, बीजेपी जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ,मेला समिति सदस्य आदि मौजूद रहे। जन जन की आस्था के केंद्र श्री मांधाता बालाजी के चार दिवसीय मेले के आखिरी दिन आज राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं ओएसडी माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री राजीव जी दत्ता के साथ प्रभु श्री के दर्शन एवं आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इस दौरान पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, निजी सचिव हनुमान पारेता, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, पूर्व  नगर परिषद सभापति महावीर मोदी, शहर भाजपा अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, भाजपा नेता भरत शर्मा, कोटा भाजपा नेता डॉ बद्री गोचर, महावीर जैन, आयोजन समिति के संयोजक गौरव वर्मा, स्वप्नेश शर्मा, वानर सेना अध्यक्ष संदीप शृंगी, सुनील खटाना, शहर अध्यक्ष महावीर खंगार, जितेंद्र सिंह हाडा आदि ने प्रभु श्री के दर्शन कर आरती की, जय श्री मांधाता बालाजी की इससे पूर्व श्री राजीव जी दत्ता का बूंदी आगमन पर सर्किट हाउस में भारी संख्या में युवाओं ने आतिशबाजी और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया यहां से उन्हें वाहनों के विशाल काफिले के साथ मांधाता बालाजी मेला स्थल पर ले जाया गया।

Friday, January 2, 2026

मानव सेवा समिति ने बेहद गरीब लावारिश असहायो की सेवा कर मनाया नव वर्ष 2026 गरीब असहाय वृद्ध को दिलवाया अपना घर में आश्रय

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि मानव सेवा. जीव सेवा व गरीबों को गणेश मानकर सेवा का संकल्प लेकर पिछले 10 वर्षों से जनसेवा का कार्य कर रहे मानव सेवा समिति रक्तदान महादान जागरूकता अभियान के कार्यकर्ताओ ने
 नववर्ष 2026 का शुभारंभ बहुत ही गरीब असहाय लावारिस वृद्ध की सेवा कर मनाया 
रवि कुमार ने बताया की पिछले 21 दिनों से जिला 
चिकित्सालय में भर्ती गरीब असहाय लावारिस वृद्ध राम भरोस बिना आश्रय के दुख व पीड़ा में जिवन गुजारने को मजबूर हो रहा था
इसको लेकर जिला चिकित्सालय प्रशासन भी दुविधा में था कि इस गरीब असहाय वृद्ध को कहां भेजा जाए 
जिसको लेकर
जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एल.एन मीणा व डॉक्टर धनराज मीणा ने समिति के अध्यक्ष रक्तवीर राजेश खोईवाल को फोन कर पीड़ित रामभरोस की दयनीय अवस्था के बारे में अवगत कराया 
जिस पर रक्तवीर राजेश खोईवाल ने अपना घर कोटा में संचालक मीनाक्षी व राजेश शर्मा, योगेंद्र कौशिक,विनोद सिंघल से बात कर
जिला चिकित्सालय पुलिस चौकी के कांस्टेबल हनुमान चौधरी से निवेदन कर लावारिस वृद्ध रामभरोस के डॉक्यूमेंट तैयार करवा कर डॉ रघुवीर मीणा की मदद से वृद्ध रामभरोस को कोटा अपना घर में भिजवा कर वृद्ध प्रभुजन को आश्रय दिलवाया
जहा पर गरीब वृद्ध की समय पर सार संभाल व देख रेख हो सकेगी।
रक्तवीर राजेश खोईवाल ने युवाओं को संदेश देकर कहा की आज के आधुनिक दौर में युवा भटकाव में आकर नववर्ष की शुरुवात की शुरुवात को यादगार बनाने के लिए शराब पीकर डांस बार में या होटलों में जाकर नाच गाने पार्टी करने की बजाय
अपनी प्रकृति और संस्कृति से जुड़कर 
अपने अंदर समर्पण भाव को जागृत कर अपने माता-पिता व बड़े बुजुर्गों की सेवा व गरीबों और जरुरतमंदों की मदद कर नव वर्ष का शुभारंभ कर
हर नव वर्ष को यादगार बनाने की शुरुवात करे
जिससे की हमारे देश की प्रकृति और संस्कृति धर्म का विस्तार होगा और आने वाली पीढियां में भी समर्पण भाव जागृत कर हम हमारे देश को विश्वगुरु बनाने की ओर अग्रसर कर सकेंगे
 इस पुनित सेवा कार्य में
पीएमओ डॉ. एल एन मीणा,डॉ रोहित पहाड़िया, डॉक्टर धनराज मीणा, डॉ रघुवीर मीणा,पुलिस चौकी कानि. हनुमान चौधरी.समाज सेवक रवि कुमार गोंद, सोनू डगोरिया हनुमान सैनी हनुमान राठौर हनुमान भील सूरज राठौड़ एंबुलेंस चालक पप्पू मीणा गार्ड निशांत गौतम एडवोकेट मुकेश वर्मा,आदि का सहयोग रहा

सर्वफलप्रदायक माघ मास व्रत 03 जनवरी से 01 फरवरी तक प्रयागराज में होगा माघ स्नान, कुलदीप सिंह नार्वे

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
संस्था के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ नार्वे ने बताया कि
सर्वफलप्रदायक माघ मास व्रत 03 जनवरी से लेकर 01 फरवरी तक माघ स्नान होगा
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में देश-विदेश से करोड़ों लोग पहुंचकर माघ स्नान पुण्य का लाभ लेंगे
परम पुण्यदायी स्नान सुधारे स्वभाव माघ मास में प्रात:स्नान (ब्राम्हमुहूर्त में स्नान) सब कुछ देता है | आयुष्य लम्बा करता है, अकाल मृत्यु से रक्षा करता है, आरोग्य, रूप, बल, सौभाग्य व सदाचरण देता है | जो बच्चे सदाचरण के मार्ग से हट गये हैं उनको भी पुचकारके, इनाम देकर भी प्रात:स्नान कराओ तो उन्हें समझाने से, मारने-पीटने से या और कुछ करने से वे उतना नहीं सुधर सकते हैं, घर से निकाल देने से भी इतना नहीं सुधरेंगे जितना माघ मास में सुबह का स्नान करने से वे सुधरेंगे तो माघ स्नान से सदाचार, संतानवृद्धि, सत्संग, सत्य आचरण उदारभाव आदि का प्राकट्य होता है | व्यक्ति की सुंदरता माने समझ उत्तम गुणों से सम्पन्न हो जाती है |
 उसकी दरिद्रता और पाप दूर हो जाते हैं | दुर्भाग्य का कीचड़ सूख जाता है | माघ मास में सत्संग-प्रात:स्नान जिसने किया, उसके लिए नरक का डर सदा के लिए खत्म हो जाता है | 
मरने के बाद वह नरक में नहीं जायेगा | माघ मास के प्रात:स्नान से वृत्तियाँ निर्मल होती हैं, विचार ऊँचे होते हैं | समस्त पापों से मुक्ति होती है | ईश्वरप्राप्ति नहीं करनी हो तब भी माघ मास का सत्संग और पुण्यस्नान स्वर्गलोक तो सहज में ही तुम्हारा पक्का करा देता है | माघ मास का पुण्यस्नान यत्नपूर्वक करना चाहिए 
यत्नपूर्वक माघ मास के प्रात:स्नान से विद्या निर्मल होती है | मलिन विद्या क्या है ? पढ़-लिखके दूसरों को ठगो, दारु पियो, क्लबों में जाओ, बॉयफ्रेंड – गर्लफ्रेंड करो – यह मलिन विद्या है | लेकिन निर्मल विद्या होगी तो इस पापाचरण में रूचि नहीं होगी | माघ के प्रात:स्नान से निर्मल विद्या व कीर्ति मिलती है | ‘अक्षय धन’ की प्राप्ति होती है | रूपये – पैसे तो छोड़के मरना पड़ता है | दूसरा होता है ‘अक्षय धन’, जो धन कभी नष्ट न हो उसकी भी प्राप्ति होती है समस्त पापों से मुक्ति और इन्द्रलोक अर्थात स्वर्गलोक की प्राप्ति सहज में हो जाती है |
‘पद्म पुराण’ में भगवान राम के गुरुदेव वसिष्ठजी कहते हैं कि ‘वैशाख में जलदान. अन्नदान उत्तम माना जाता है और कार्तिक में तपस्या, पूजा लेकिन माघ में जप, होम और दान उत्तम माना गया है |’

Thursday, January 1, 2026

सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी उद्घाटन के साथ ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026’का शुभारंभ

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
 जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी 
बुंदी, यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामकिशोर मीणा एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद रवि वर्मा व अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग मुकेश गुप्ता व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धनराज मीणा द्वारा सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का अनावरण किया गया।
प्रदर्शनी में चित्रों, चार्ट्स और प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात नियमों, हेलमेट की महत्ता, सीट बेल्ट के उपयोग के बारे में जानकारी प्रदर्शित की गई है। 
जिला परिवहन अधिकारी सौम्या शर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शनी आम जनता के लिए पूरे माह खुली रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान जन जागरूकता रथ को अतिथियो द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करेगा।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा, सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सामूहिक सामाजिक उत्तरदायित्व है। 
सड़क सुरक्षा अभियान का लक्ष्य तकनीक और जागरूकता के समन्वय से दुर्घटना दर को न्यूनतम करना है।
जिला परिवहन अधिकारी सौम्या शर्मा ने बताया कि इस पूरे माह के दौरान स्कूलों में प्रतियोगिताएं, निशुल्क नेत्र जांच शिविर, भारी वाहन चालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा।
समारोह में परिवहन निरीक्षक हसंराज मीणा, धर्मपाल गुर्जर, सहायक प्रशासनिक अधिकारी राम सिंह हाड़ा सहित सड़क सुरक्षा समितिके अध्यक्ष नितेश शर्मा कमल सैनी जय मेहरा व सदस्य और परिवहन कर्मी उपस्थित रहे

मेघवाल छात्र परिषद की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

राजेश खोईवाल  बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। मेघवाल छात्र परिषद की बैठक रविवार को गणेश बाग देवपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर प...