ad

Friday, January 9, 2026

अभिभाषक परिषद ने किया कार्य स्थगित, अपनी मांगों को लेकर रेली निकाल कर सोपा ज्ञापन

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
बूंदी अभिभाषक परिषद ने अपनी मांगों को लेकर कार्य स्थगित किया अभिभाषक परिषद् कक्ष के सामने सभी वकील इकट्ठा होकर रैली के रूप में जिला एवम सेशन न्यायालय में पहुचे और जिला सेशन न्यायाधीश बूंदी को न्यायाधिपति जयपुर राजस्थान के नाम अपनी मांगों को लेकर बूंदी बार अध्यक्ष नारायण सिंह गौड़, उपाध्यक्ष अनीस अहमद सचिव पंकज दाधीच के नेतृत्व में ज्ञापन सोपा।
ज्ञापन के बिंदु ये है कि उच्च न्यायालय जयपुर के पायलट प्रोजेक्ट रात्रि कालीन अदालत संचालन व इंदरगढ़ लाखेरी का न्यायिक कार्य का क्षेत्राधिकार बूंदी में रखने , दूसरा ओर चौथा शनिवार की छुट्टी निरस्त करने ओर कार्य रखने के विरोध फलस्वरूप न्यायिक कार्य बूंदी अदालत परिसर में बंद रखा गया।
न्यायिक कार्य स्थगन में
स्टाम्प वेंडर, ओर टाइपिस्ट संघ द्वारा भी इस कार्य स्थगन के दौरान अपना कार्य बंद रखकर अभिभाषक परिषद् बूंदी की मांगों का समर्थन किया।
सभी अधिवक्ताओ ने इकट्ठा होकर रैली निकाल कर जिला एवम सेशन न्यायाधीश बूंदी को ज्ञापन सोपा

No comments:

Post a Comment

आजाद पार्क में जिला कलक्टर ने किया श्रमदान, दो दिन में पार्क की लाइटें दुरुस्त करने के दिए निर्देश

राजेश खोईवाल (राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी, 27 अप्रेल। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सोमवार को आजाद पार्क में नगर परिषद द्वारा चल...