बूंदी ( राजस्थान टीवी न्यूज) बूंदी। लोक सभा अध्यक्ष के ओएसडी और राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने रविवार को बूंदी के मानधाता बालाजी मंदिर पर चल रहे चार दिवसीय मेले के समापन समारोह में भाग लिया। उन्होंने मानधाता बालाजी की आराधाना कर आशीर्वाद ग्रहण करने के बाद कहा कि मानाधाता बालाजी मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। जनता की आशाओं के अनुरूप यहां सभी विकास कार्य करवाए जाएंगे। वे इस दौरान भजन संध्या कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानधाता बालाजी, बूंदी ही नहीं सम्पूर्ण हाड़ौती क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। मानधाता बालाजी के आशीर्वाद से यह क्षेत्र प्रगति के नए पथ पर अग्रसर है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की भी इस मंदिर में विशेष आस्था है, यही कारण है कि जब भी मौका मिलता है वे मानधाता बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने जरूर आते हैं। दत्ता ने कहा कि टाइगर हिल पर स्थित यह मंदिर धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। यहां बालाजी के मंदिर के बाद जब ऊंचाई से चारों ओर देखते हैं तो बड़ा ही मनोरम दृश्य सामने आता हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक श्रद्धालु यहां आ सकें, इसके लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही भविष्य में मेले को और अधिक व्यापक बनाने की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर मेला समिति द्वारा राजीव दत्ता का 51 किलो की माला पहनाकर और तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी, बीजेपी जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा ,मेला समिति सदस्य आदि मौजूद रहे। जन जन की आस्था के केंद्र श्री मांधाता बालाजी के चार दिवसीय मेले के आखिरी दिन आज राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं ओएसडी माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री राजीव जी दत्ता के साथ प्रभु श्री के दर्शन एवं आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इस दौरान पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, निजी सचिव हनुमान पारेता, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, पूर्व नगर परिषद सभापति महावीर मोदी, शहर भाजपा अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, भाजपा नेता भरत शर्मा, कोटा भाजपा नेता डॉ बद्री गोचर, महावीर जैन, आयोजन समिति के संयोजक गौरव वर्मा, स्वप्नेश शर्मा, वानर सेना अध्यक्ष संदीप शृंगी, सुनील खटाना, शहर अध्यक्ष महावीर खंगार, जितेंद्र सिंह हाडा आदि ने प्रभु श्री के दर्शन कर आरती की, जय श्री मांधाता बालाजी की इससे पूर्व श्री राजीव जी दत्ता का बूंदी आगमन पर सर्किट हाउस में भारी संख्या में युवाओं ने आतिशबाजी और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया यहां से उन्हें वाहनों के विशाल काफिले के साथ मांधाता बालाजी मेला स्थल पर ले जाया गया।
No comments:
Post a Comment