बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज)
सर्व ब्राह्मण महासभा समिति बूंदी की आम सभा परशुराम वाटिका जैत सागर रोड बूंदी में संपन्न हुई। महासभा समिति के सदस्य नूतन तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ आप सभा का शुभारंभ हुआ। आम सभा में परशुराम वाटिका विकास, भामाशाहों की तलाश, वित्तीय सत्र 2025 26 का आय व्यय का ब्यौरा , स्थाई सदस्य राशि विवरण पर चर्चा, विधान पत्र में नवीन संशोधन पर विचार, जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन, मंदिर विकास कार्य पर विचार, आदि अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई और अहम निर्णय लिए गए। महासभा समिति सदस्यों ने संविधान में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए सर्वसम्मति से मिथिलेश दाधीच बूंदी को एक बार बार फिर से सर्व ब्राह्मण महासभा समिति बूंदी का जिला अध्यक्ष बनाया एवं अपेक्षा की की मिथिलेश दाधीच पूर्ण ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करते हुए संगठन को आगामी गति प्रदान करेंगे। सभी सदस्यों ने मिथिलेश दाधीच का माल्यार्पण कर, पुष्प गुच्छ अर्पीत कर, मुंह मीठा करवा कर अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष मिथलेश दाधीच ने कार्यकारिणी को भंग करते हुए संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने एवं सामाजिक सरोकार के कार्य एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएंगे । जल्दी ही मिथिलेश दाधीच अपनी नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। बैठक में समाजसेवी गणेश भाया, डॉ सुरेश शर्मा, घनश्याम दुबे, रामदत्त जोशी, गिरधर गोपाल, नरेंद्र गौतम कंपाउंडर ओझा, मुकेश दाधीच सुनित शर्मा, संतोष कटारा राजेश चतुर्वेदी ओम प्रकाश शर्मा ,पंडित आलोक दाधीच मुकेश, दाधीच एडवोकेट चंद्रशेखर शर्मा, राजेश शर्मा जगदीश जोशी किरण शर्मा साधना श्रृंगी, मीनू शर्मा आदि ने संगठन को मजबूत करने, परशुराम वाटिका विकास , नए स्थाई सदस्य बनना आदि मुद्दों पर अपने-अपने विचार रखें। एवं नवीन सदस्य एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। सभी ने निर्णय लिया कि गांव नगर ढाणियों एवं शहर में टी में बनाकर ब्राह्मण बंधुओ से संपर्क कर सदस्यता अभियान को गति प्रदान की जावेगी ।आमसभा का संचालन राजेंद्र भारद्वाज ने किया।,इस दौरान लोकेश सुखवाल, भाजपा नेता राजकुमारश्रृंगी , राजीव लोचन गौतम दिनेश बड़ोदिया, राजेंद्र पंचोली
गी।हरीश तिवारी, केशव त्रिवेदी, अवधेश शर्मा धनंजय शर्मा, , सुनील उपाध्याय,, पूर्व बीज निगम निदेशक चरमेश शर्मा, पंडित सतीश शर्मा सुनील गौतम बॉबी, दीपक दाधीच, अरुण श्रृंगी,, लोकेश दाधीच राजकुमार दाधीच ,प्रेमलता दाधीच, अरुणा चतुर्वेदी,, कीर्ति रेखा शर्मा अनीता व्यास आदि काफी संख्या में ब्राह्मण बंधु मौजूद रहे
No comments:
Post a Comment