ad

Monday, April 27, 2026

अनुशाहित एवं स्वस्थ जीवन की राह है क्रिकेट - आईपीएस पंकज चौधरी

राजेश खोईवाल 
बूंदी (राजस्थान टीवी न्यूज़जस्थान क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार जिला क्रिकेट संघ बूंदी द्वारा चन्द्र प्रकाश स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन एवं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन आईपीएस पंकज चौधरी द्वारा किया गया। इस शिविर में जिले भर से आए लगभग 85 खिलाड़ी को प्रशिक्षित कोचों द्वारा क्रिकेट के गुर सिखाए जा रहे है। उल्लेखनीय है कि श्री पंकज चौधरी बूंदी जिले के आईपीएस रहें हैं और साथ ही क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं। श्री पंकज चौधरी ने शिविर में आए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासन और कड़ी मेहनत का संदेश दिया और साथ ही खिलाडियों को खेल और पढ़ाई में संतुलन बनाए रखने की नसीहत दी। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ से श्री राजकुमार माथुर एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 
यह जानकारी जिला संघ के समन्वयक हरीश श्रृंगी ने दी

No comments:

Post a Comment

बूंदी में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बहादुर सिंह सर्किल से नैनवां रोड तक शुरू हुआ अभियान

राजस्थान टीवी न्यूज़ बूंदी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई शुरू की। बहादुर सिंह सर्किल से नै...